पुस्तक परिचय
तीन दशकों से रचनात्मक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका | देश विदेश के टेलीविज़न एवं फिल्म जगत में लेखन-निर्देशन, एवं रचनात्मक निर्देशन में संलग्न | अनेकों प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रबंधन में अग्रणी भूमिका का निर्वहन | सात भाषाओं में सफल कार्य | शौक कहानियाँ ढूँढना और रचना |
भूमिका
शनि की महादशा की अपनी एक खूबसूरती है। इस महादशा के उन्नीस साल का समय मनुष्य के शुद्धीकरण का समय होता है। इस अवधि में शनि महाराज कई मामलों में आय के स्रोत को सबसे पहले सुखाकर आदमी को जमीन पर यानि यथार्थ के एकदम करीब ला देते हैं। इसी बहाने अपनों-परायों की पहचान भी हो जाया करती है। मेरा भी यह दौर काफी रोचक बीता। जिस काम में भी हाथ डाला, काण्ड हो गया। जंगलों, पहाड़ों, तीर्थस्थानों में चाहते और न चाहते भी बहुत भटका। धन का अभाव होने के बावजूद महाराज ने बहुत घुमा डाला, दूसरे शब्दों में कहूँ तो खाक छनवा दी। खैर, मैंने इसमें भी आनंद उठाया और इस अवधि में बहुत से अद्भुत लोगों के संपर्क में भी आया। एक दिन मैं मध्यप्रदेश स्थित मंडला के वन-मध्य से प्रवाहित नर्मदा तट पर बैठा एकाकीपन का आनंद ले रहा था तभी मन में विचार आया कि आज की युवा पीढ़ी जो हमारी पौराणिक पृष्ठभूमि से दूर होती जा रही है, उनमें सनातन धर्म के प्रति जिज्ञासा पैदा करने के उद्देश्य से कुछ लिखूँ। मन में आया यह विचार क्रमशः एक पुस्तक का आकार लेने लगा जिसको पूरा करने के लिए सैकड़ों किलोमीटर की यात्राएँ हुई और आखिरकार कुछ वर्षों में यह उपन्यास के रूप में पूर्ण हो गया। अपने लेखन-यात्रा में सर्वप्रथम मैं कृतज्ञ हूँ वाराणसी स्थित "खोजवाँ आदर्श पुस्तकालय" के स्वर्गीय लाइब्रेरियन पंडित जी का। पंडित जी के सान्निध्य में मैं बारह वर्ष से चौदह वर्ष की उम्र तक रहा, किन्तु उनका असली नाम जानने की जिज्ञासा ही कभी नहीं हुई। अब लगभग चालीस वर्षों के बाद जब आवश्यकता प्रतीत हुई तब उनका नाम बताने वाला भी कोई नहीं मिल सका।
Hindu (हिंदू धर्म) (14138)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2146)
Chaukhamba | चौखंबा (3463)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1215)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25536)
History (इतिहास) (9450)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist