Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

अन्तोनियो ग्राम्शी: वर्चस्व और प्रतिरोध- Antonio Gramsci: Hegemony and Resistance

$21
$28
25% off
Includes any tariffs and taxes
Specifications
Publisher: Lokbharti Prakashan
Edited By Vinod Tiwari
Language: Hindi
Pages: 216
Cover: Paperback
8.5x5.5 inch
Weight 250 gm
Edition: 2026
ISBN: 9789377470296
BA6084
Delivery and Return Policies
Usually ships in 3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description

<center><b>पुस्तक परिचय</b></center>
अन्तोनियो ग्राम्शी नव-मार्क्सवादी राजनीतिक दर्शन, चिन्तन और विचार के अगुआ हैं- सही मायनों में एक जेनुइन मार्गदर्शक। बीसवीं सदी के साम्यवादी-समाजवादी विचार के एक महत्वपूर्ण सूत्रधार और राजनीतिक सिद्धान्तकार। इटली में कम्युनिस्ट पार्टी (Partito Comunista Italiano-PCI) के संस्थापक सदस्य और संगठनकर्ता।
बीसवीं शताब्दी के छठे दशक तक, समाजवादी चिन्तन और कर्म की दुनिया में ग्राम्शी की उपस्थिति न के बराबर थी। माना जाता है कि उनके लेखन और चिन्तन सम्बन्धी दस्तावेजों- प्रिजन नोटबुक और पत्रों को जान-बूझकर बहुत समय तक दबाकर रखा गया। ऐसा खुद सोवियत रूस की स्तालिन सरकार की नीतियों के तहत किया गया।
'प्रिजन नोटबुक्स' का एक संक्षिप्त और असम्बद्ध इतालवी संस्करण 1948 में प्रकाशित हुआ था। परन्तु, बौद्धिक जगत में ग्राम्शी चर्चा में आए नब्बे के बाद ही, जब 'प्रिजन नोटबुक्स' का अंग्रेजी संस्करण कोलम्बिया यूनिवर्सिटी प्रेस से जोसेफ़ ए. बटीजेज के सम्पादन में 1996 में प्रकाशित होकर आया। इसके साथ ही ग्राम्शी दुनिया के वैचारिक-जगत में एक मौलिक नव-मार्क्सवादी चिन्तक के रूप में प्रतिष्ठित हुए।
उनका मार्क्सवाद आलोचनात्मक मार्क्सवाद है। विचारों की छिप्रता और स्पष्टता, ऐसे गुण हैं जो ग्राम्शी को मार्क्सवादी विचारकों में अलहदा बनाते हैं। लेकिन हिन्दी में उन पर विचार-विमर्श न के बराबर ही हुआ है। यहाँ तक कि कला, साहित्य, थिएटर, पॉपुलर साहित्य, पत्र-पत्रिकाओं आदि में भी उनके लेखन और कार्य को कोई खास महत्त्व नहीं मिला।
यह पुस्तक इस दिशा में एक अहम कदम है। उम्मीद है कि हिन्दी में ग्राम्शी को पढ़ने-जानने की इच्छा रखने वालों के लिए यह उपयोगी हो सकेगी और ग्राम्शी पर विचार-विमर्श का एक सिलसिला शुरू हो सकेगा।<p>

<center><b>लेखक परिचय</b></center>
विनोद तिवारी का जन्म 24 मार्च, 1973 को उत्तर प्रदेश में हुआ। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी.ए., एम.ए. और डी. फ़िल. । इलाहाबाद विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य। अभी दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में प्रोफ़ेसर। लगभग दो वर्षों तक अंकारा विश्वविद्यालय, अंकारा (तुर्की) में विज़िटिंग प्रोफ़ेसर रहे। अब तक 'परम्परा, सर्जन और उपन्यास', 'नई सदी की दहलीज़ पर', 'विजयदेव नारायण साही' (साहित्य अकादेमी के लिए मोनोग्राफ), 'आलोचना की पक्षधरता', 'आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के श्रेष्ठ निबन्ध', 'आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी के श्रेष्ठ निबन्ध', 'आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी के श्रेष्ठ निबन्ध', 'कथालोचना दृश्य परिदृश्य', 'उपन्यास कला और सिद्धान्त' (दो खंडों में), 'राष्ट्रवाद और गोरा', 'विचार के वातायन', 'नाज़िम हिकमत के देश में' (तुर्की पर यात्रा संस्मरण), 'राग दरबारी' (आलोचना), 'विचार का आईना : राममनोहर लोहिया', 'नलिन रचनावली' (5 खंडों में) जैसी पुस्तकों का लेखन और सम्पादन कर चुके हैं। 'पक्षधर' पत्रिका का सम्पादन-प्रकाशन। 'देवीशंकर अवस्थी आलोचना सम्मान' (2013), 'वनमाली कथालोचना सम्मान' (2016) से सम्मानित हैं।<p>

<center><b>भूमिका</b></center>
वैश्विक स्तर पर मार्क्सवादी राजनीतिक दर्शन और चिन्तन में, मार्क्स और लेनिन के बाद के मार्क्सवादी विचारकों और चिन्तकों में अन्तोनियो ग्राम्शी सर्वाधिक मौलिक और प्रतिभावान विचारक हैं। उनके चिन्तन और कर्म में मूलगामी राजनीतिक परिवर्तन के जो व्यावहारिक बीज-तत्त्व मिलते हैं, वह उन्हें परम्परागत मार्क्सवादी चिन्तन और विचार से आगे ले जाते हैं। एरिक हॉब्सबॉम ने लिखा है कि "1914 और 1917 के पहले के क्लासिकी मार्क्सवाद में प्रशिक्षित लोगों के लिए ग्राम्शी मार्क्सवादी के रूप में एक आश्चर्य हैं।" ग्राम्शी नव-मार्क्सवादी राजनीतिक दर्शन, चिन्तन और विचार के अगुआ हैं- सही मायनों में एक जेनुइन मार्गदर्शक (Trailblazer)। बीसवीं सदी के साम्यवादी-समाजवादी विचार के एक महत्त्वपूर्ण सूत्रधार और राजनीतिक सिद्धान्तकार। इटली में कम्युनिस्ट पार्टी (Partito Comunista Italiano-PCI) के संस्थापक सदस्य और संगठनकर्ता। बीसवीं शताब्दी के छठे दशक तक, समाजवादी चिन्तन और कर्म की दुनिया में ग्राम्शी की उपस्थिति न के बराबर थी। माना जाता है कि उनके लेखन और चिन्तन-सम्बन्धी दस्तावेज़ों- प्रिजन नोटबुक और पत्रों को जानबूझकर बहुत समय तक दबाकर रखा गया। ऐसा ख़ुद सोवियत रूस की स्तालिन सरकार की नीतियों के तहत किया गया। 'प्रिजन नोटबुक्स' का एक संक्षिप्त और असम्बद्ध इतालवी संस्करण 1948 में प्रकाशित हुआ था।<p>

<center><b>प्रस्तावना</b></center>
तानाशाहों को जिस एक चीज का भय सताता रहता है वह है चिन्तनशील या विचारशील मस्तिष्क। इतिहास और वर्तमान ऐसी मिसालों से भरा पड़ा है। ग्राम्शी ऐसे ही चिन्तक थे। यहाँ हम ऐसी ही एक मिसाल की बात करने जा रहे हैं। बात है इटली की। साल 1928। मुसोलिनी की सत्ता क़ायम हो चुकी थी। कोर्ट में एक केस की सुनवाई चल रही थी। वकील जज से अपील कर रहा था कि हमें इस दिमाग़ को बीस साल तक के लिए कैद कर देना चाहिए; We must stop this brain working for twenty years. जिसके लिए यह सजा मुकर्रर की जानी थी वे थे अन्तोनियो ग्राम्शी। सात साल पहले मुसोलिनी इस दिमाग़ का लोहा मान चुका था। 1921 में दिये अपने भाषण में उसने यह स्वीकार किया था कि सार्दिनिया से आया यह कुबड़ा और अर्थशास्त्र तथा दर्शनशास्त्र का प्रोफ़ेसर निस्सन्देह तेज दिमाग़ का मालिक है; This Sardinian hunchback and professor of economics and philosophy has an unquestionable powerful brain. मुसोलिनी के दिमाग़ पर ग्राम्शी भूत की मानिन्द छाए रहे (ठीक उसी तरह, जिस तरह पूँजीवाद को साम्यवाद का भूत सताता रहता है)। यही वजह थी कि ग्राम्शी के दिमाग़ को काम करने से रोकने, उसे ठप्प करने की माँग की जा रही थी। जज ने उन्हें लगभग बीस साल से अधिक की कठोर क़ैद की सजा सुनाई।
ऐसी बात नहीं थी कि दूसरे कम्युनिस्टों या विरोधियों को नहीं पकड़ा जा रहा था और उन्हें सजा नहीं दी जा रही थी लेकिन दिमाग़ को काम करने से रोकने की बात केवल ग्राम्शी के मामले में की गई। लेकिन मुसोलिनी ग्राम्शी को सोचने से नहीं रोक सका। जेल में कठोर निगरानी और निरन्तर बिगड़ते स्वास्थ्य के बावजूद ग्राम्शी ने जो नोट्स लिखे उसने मुसोलिनी के कथन और डर दोनों का औचित्य सिद्ध कर दिया।<p>

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories