Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

विद्यापति की पगध्वनियाँ- Vidyapati Ki Pagdhwaniyan

$26.25
$35
25% off
Includes any tariffs and taxes
Specifications
Publisher: Lokbharti Prakashan
Author Ramsevak Singh
Language: Hindi
Pages: 151
Cover: Hardcover
8.00X5.00 Inch
Weight 252 gm
Edition: 2026
ISBN: 9789377473747
BA6073
Delivery and Return Policies
Usually ships in 3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description

 

 

भूमिका


मिथिला प्राचीनकाल से ही ऋषियों, मुनियों, तपस्वियों व विद्वानों की पावन भूमि रही है। यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में हिमालय की दक्षिणी तराई में अवस्थित है। यहाँ अनेक नदियाँ बहती हैं। अतः इसे नदी मातृक देश कहा गया है-


गंगा हिमवतोर्मध्ये नदी पंच दशान्तरे।

तैरभूक्ति ख्यातो देशः परम पावनः ॥


अर्थात गंगा से हिमालय पर्यन्त 15 नदियों की धारा से पवित्र बना हुआ परम पावन देश तीरभुक्ति नाम से विख्यात है। इस देश को बसानेवाले मिथि नाम के राजा थे। इसीलिए इसका नाम मिथिला पड़ा। इसी वंश में राजा जनक हुए।


मिथिला अतिप्राचीनकाल से ही सभ्यता, संस्कृति का केन्द्र स्थल रहा है। मिथिला के इसी धराधाम वसुन्धरा के विस्फी (दरभंगा) नामक ग्राम में मनीषी, लौकिक एवं पारलौकिक ज्ञान से मंडित महाकवि विद्यापति का जन्म (1352-1448) हुआ था। उनके विराट व्यक्तित्व में विलक्षण नैसर्गिक प्रतिभा, वैदुष्य एवं युग-चेतना का अद्भुत सम्मिश्रण था। उनका ध्येय भूत, वर्तमान और भविष्य तीनों पर था। इसीलिए उन्हें युगद्रष्टा और युगस्रष्टा भी कहा जाता था।


उन्हें अपनी भाषा और रचना पर गर्व था। अतएव उन्होंने कहा कि- बालचन्द विज्जावइ भासा दुहु नहि लग्गइ दुज्जन हासा ओ परमेश्वर हर सिर सोहइ ई निच्चइ नाअर मन मोहड़


सुअन पसंसइ कब्ब मझु दुज्जन बोलइ मंद अवसओ विसहर विस वमइ, अमिय, विम्मुकइ चन्द ॥


-कीर्तिलता


विद्यापति मान-मर्यादा के साथ जीवनयापन करने वाले मिथिला के मनस्वी महान पंडित थे। इसीलिए तो उनका कहना था-


मान बिहुना भोअना सत्तुक देअल राज सरण पइट्ठे जीअना तीनू काअर काज।


- कीर्तिलता


धनं तृष्णावतः प्राणः वह्न प्राणास्तेथन्धनम कामुकस्य स्त्रियः प्राणाः मानः प्राणा मनस्वी।


मान बेचि यदि प्राण जे राखिअ ताते मरण भला।


उनकी 'पदावली' ने भारतीय भाषाओं को उद्वेलित कर दिया था। खास करके पूर्वांचल-बंगाल, आसाम, उड़ीसा में तो एक नया साहित्य ब्रजबुलि का जन्म हो गया। ब्रजबुलि में उपर्युक्त सभी भाषाओं के कवियों ने हजारों पदों की रचना कर डाली। इसमें राधा-कृष्ण से सम्बन्धित विषयों का वर्णन है।


विद्यापति को बंगाल के विद्वानों ने तो अपना ही लिया था। बंगाल के अनेक विद्वान मैथिली सीखकर विद्यापति विषयक गीतों की भणिता में अपना नाम दे देते थे। रवीन्द्रनाथ टैगोर सभी विद्वानों से ज्यादा विद्यापति से प्रभावित थे। एक जगह वे लिखते हैं कि मुझे बचपन से ही विद्यापति के गीतों से अनुराग था। इसीलिए वे शिक्षक रखकर मैथिली सीखने के बाद उनकी पदावली से प्रभावित होकर एक अलग पुस्तक 'भानुसिंहेर पदावली' लिख दिये। 1937 ई. में विश्वकवि रवीन्द्रनाथ टैगोर नरेन्द्रनाथ दास का 'विद्यापति काव्यालोक' पढ़कर बड़े आनन्दित हुए थे। उनका कहना था-


It gives me great pleasure to welcome this literary tribute to a poet whom I have loved since my childhood days. Though strictly a Maithili poet, Vidyapati has long been loved in Bengal as one of her own. His poems and songs were one of the earliest delights that stirred my youthful imagination and I even had the privilege of setting one of them to music...


चैतन्य चंडीदास और उनके शिष्य तो उनके गीतों को गाकर भावविभोर हो जाते थे। इतना ही नहीं राधाकृष्णमय हो जाते थे। विद्यापति स्वयं लिखते हैं कि... 'राधा भेल मधाइ'


इतना ही नहीं रवीन्द्रनाथ टैगोर का 'जन गण मन अधिनायक...' भी विद्यापति के 'जय जय भैरवि असुर भयाउनि पशुपति भामिनी माया' के सुर-ताल का अनुकरण है।


बंकिमचन्द्र के 'वन्दे मातरम्' को सस्वर गाइएगा तो उस पर विद्यापति का प्रभाव दिखेगा। वे भी विद्यापति के आदिशक्ति की वन्दना को ध्यान में रखकर किये थे। विद्यापति का स्वर-


'भीत-भक्त भयापनोदय पाटले प्रबले' की गूँज आपको बंकिमचन्द्र में 'केबले मातुभि अबले' में सुनाई पड़ती है।


 

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories