<center><b>पुस्तक परिचय</b></center> उपन्यास बदलाव सामाजिक न्याय के संघर्ष की दास्तां है जहां विद्यमान व्यवस्था से लाभान्वित वर्ग येन-केन-प्रकारेण व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तमाम हथकंडे अपनाता है तो वहीं व्यवस्था से पीड़ित वर्ग व्यवस्था को उखाड़ फेंकने के लिए संघर्ष करता है। सामाजिक न्याय के लिए बहुत लोगों ने लम्बे समय तक संघर्ष किया है तथा इसके लिए अपनी कुर्बानियां दी हैं। उपन्यास बदलाव समाज में समता और बंधुत्व के महत्व को रेखांकित करता है। भारतीय समाज में हो रहे बदलाव का श्रेय अंततः संविधान को जाता है जो नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता आदि की गारंटी देता है। हम भारत के लोग की महान भावना से निर्मित, भारत का संविधान, सभी जाति, धर्म, पंथ, भाषा, वेशभूषा, या क्षेत्र के सभी नागरिकों को समान अधिकार और उत्तरदायित्व देता है। संविधान निर्माताओं ने अनेकता में एकता को पिरोया है। संविधान ने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया है जहां देश की जनता, अपने लिए, अपने वोट की ताकत से, खुद सरकार चुनती है और चुनी हुई सरकार जनता के लिए जवाबदेह होती है। संविधान निर्माताओं ने ऐसी व्यवस्था बनाई है कि कोई भी भारतीय नागरिक, अपनी क्षमता और कौशल से, बिना किसी भेदभाव के निम्न स्तर से उच्चतम पद पर आसीन हो सकता है।<p>
<center><b>लेखक परिचय</b></center> 15 जून, 1970 को उत्तर प्रदेश, जौनपुर जिले के मुकुरीपुर गांव में जन्में डा. परमात्मा मौर्य ने एम.बी.बी.एस. (एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा), एम.एस. (के.जी. मेडिकल कॉलेज, लखनऊ) तथा एम.सीएच. (आई.एम.एस., बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी) से अर्जित की। साहित्य-सेवा : मेडी नोवेल आस, विहान के अलावा पत्र पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित। इनकी रचनाओं में सामाजिक चिंतन, शिक्षा और स्वास्थ्य मुख्य बिंदु होते हैं। आडंबर विरोधी होने के कारण, इनकी रचनाओं में इसका असर आसानी से देखा जा सकता है। डा. परमात्मा मौर्य, उत्तर प्रदेश के जाने माने न्यूरोसर्जन होने के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं । सम्मान : मेडि नोवेल आस के लिए गोल्डेन बुक अवार्ड 2024 तथा उपन्यास विहान के लिए गोल्डेन बुक अवार्ड 2025 तथा इंटरनेशनल ऑथर एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित होने के साथ ही साथ विभिन्न सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित । सम्प्रति : FIJA : Federation of Indian Journalists and Activists मेडिकल विंग, लखनऊ के अध्यक्ष। सम्पर्क : 1/491, वरदान खण्ड, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010 ई-मेल : drpmauryans@gmail.com<p>
<center><b>प्रस्तावना</b></center> भारतीय संविधान, लिखित, निर्मित एवं विश्व का विशालतम संविधान है जो कमजोर वर्गों के संरक्षण की गारंटी देता है। भारत देश, जो एक देश नहीं, बल्कि देशों का समूह है, जहां नाना प्रकार की जातियां, धर्म, गरीब-अमीर, तरह-तरह के भेषभूषा, तरह-तरह की बोली, देश के भिन्न-भिन्न हिस्से में अपने-अपने उत्सव, अपनी-अपनी पम्पराएं। इन सभी को एक सूत्र में पिरोता है, संवारता है, भारतीय संविधान। संविधान निर्माताओं ने, अनेकता में एकता कायम करने के उद्देश्य से, अपने अथक प्रयास व लगन से निर्मित कर, इसे बड़ी उम्मीद से राष्ट्र को समर्पित किया है। हम देशवासियों का नैतिक दायित्व है कि संविधान के मान सम्मान में कोई कमी न आए। नीति-नियंताओं की जिम्मेदारी है कि इसके, लोकतांत्रिक, समतामूलक, और विधि-परक स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखें। भारतीय संविधान, देश के वर्तमान और भविष्य की कुंजी है। इसी के बदौलत कमजोर वर्गों का हित सुरक्षित रहा है और उनके जीवन में बदलाव संभव हो सकता है।<p>
Hindu (हिंदू धर्म) (14145)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (713)
Sahitya (साहित्य) (25585)
History (इतिहास) (9455)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist