सुमन प्रसाद भट्ट, साहित्याचार्य (एम.ए. संस्कृत), शिक्षाचार्य (एम.एड्.) नेट (शिक्षा) पीएच.डी. (शिक्षा) डॉ. सुमन प्रसाद भट्ट वर्तमान में उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के शिक्षाशास्त्र विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व आप केन्द्रीय संस्कृत विश्वविश्वद्यालय, नई दिल्ली के श्री रणवीर परिसर, जम्मू तथा एकलव्य परिसर, अगरतला, त्रिपुरा के शिक्षाशास्त्र विभाग में कार्यरत रहे। संस्कृत भाषा शिक्षण, क्रियात्मक अनुसन्धान, शैक्षिक अनुसन्धान तथा शैक्षिक प्रविधि में आपकी विशेषज्ञता है। आपके 22 से अधिक शोधपत्र विभिन्न रिसर्च जर्नल्स में प्रकाशित हैं। आपने 20 से अधिक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी, सम्मेलन तथा कार्यशालाओं में शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं। आपने 03 पुस्तकों का सम्पादन किया है। राष्ट्रीय सेवा योजना में कार्यक्रम अधिकारी, छात्रवृत्ति के नोडल अधिकारी तथा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, अध्ययन केन्द्र के समन्वयक के रूप में आपने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। सम्प्रति आप अपने शिक्षक प्रशिक्षण दायित्व का निर्वहण करने के साथ-साथ विभिन्न परियोजनाओं एवं लेखन कार्य में योगदान दे रहे हैं
श्रीमती मीनाक्षी सिंह रावत, एम. ए. इतिहास, एम. ए. अर्थशास्त्र, एम. ए. संस्कृत, एम.एड. नेट (शिक्षा), स्लेट (शिक्षा) श्रीमती मीनाक्षी सिंह रावत वर्तमान में उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के शिक्षाशास्त्र विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व आष हेमवती नन्दन बहुगुणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर, गढ़वाल के श्री रामतीर्थ परिसर, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल के शिक्षाशास्त्र विभाग में कार्यरत रहीं। शिक्षा मनोविज्ञान, शैक्षिक अनुसन्धान, मापन तथा मूल्यांकन, शैक्षिक प्रविधि, सांख्यिकी तथा सामाजिक विज्ञान शिक्षण में आपकी विशेषज्ञता है। आपके 20 से अधिक शोधपत्र विभिन्न रिसर्च जर्नल्स में प्रकाशित हैं। आपने 25 से अधिक राष्ट्रीय तथा अन्ताराष्ट्रीय संगोष्ठी, सम्मेलन तथा कार्यशालाओं में शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं। आपने ०। पुस्तक तथा शोध प्रज्ञा (मूल्यांकित शोधपत्रिका) का सह सम्पादन किया है। राष्ट्रीय सेवा योजना में कार्यक्रम अधिकारी, एस. सी. एस. टी. प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं अन्य अनेक समितियों में आपने महत्त्वपूर्ण संयोजकीय योगदान दिया है। सम्प्रति आप अपने शिक्षक प्रशिक्षण दायित्व का निर्वहण करने के साथ-साथ विभागीय संयोजक तथा विद्या परिषद् में सदस्य के दायित्व का निर्वहण भी कर रही हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (14094)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2142)
Chaukhamba | चौखंबा (3457)
Jyotish (ज्योतिष) (1635)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25538)
History (इतिहास) (9436)
Philosophy (दर्शन) (3739)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist