पुस्तक परिचय
'नया मन्वंतर' नाटक चिरंजीत ने 1997 में लिखा। चिरंजीत द्वारा लिखी इस नाटक की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, जिसका शीर्षक 'प्रदूषण एक बहुत बड़ा संकट' है, इसमें उन्होंने नाटक के विषय और इसको लिखने का उपना दद्देश्य स्पष्ट किया है। यहां उन्होंने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिवद्धता को भी उल्लेखित किया है। लेखक की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता अटूट है, इस बात का प्रमाण उनके नाटक और एकांकी हैं। उन्होंने अपने नाटकों व एकांकियों के माध्यम से देश की ज्वलंत राजनीतिक, सामाजिक समस्याओं और राष्ट्रीय संकटों को उठाया है। चाहे फिर आधी रात का सूरज हो, दादी मां जाती हो या फिर नाटक नया मन्वंतर हो, नया मन्वंतर नाटक भी उनके राष्ट्रीय नाट्य-श्रृंखला की ही एक कड़ी है, लेकिन फिर भी यह विषय-वस्तु, परिकल्पना और संरचना की दृष्टि से उनके पूर्व नाटकों से भिन्न है। नाटककार ने इस नाटक को 'कल्पना नाटक' की संज्ञा दी है। चिरंजीत ने अपने पूर्ववर्ती नाटकों में देश की स्वतंत्रता, अखंडता, एकता और लोकतंत्र पर बाहरी-भीतरी खतरों को दिखाया था, जबकि इस नाटक का विषय पर्यावरण और प्रदूषण है। प्रदूषण आने वाली मानव पीढ़ियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इसलिए लेखक ने इस विकट समस्या को रेखांकित किया है, यह समस्या 19वीं सदी से बढ़ती अतिभौतिकता, औद्योगीकरण, वैज्ञानिक और यांत्रिकता के कारण उत्पन्न हुई है और जो देश के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। लेखक मानते हैं कि प्रदूषण एक विश्वव्यापी समस्या है, लेकिन भारत उन देशों में शामिल है जहां यह संकट गंभीर रूप से बढ़ रहा है। इसलिए, राष्ट्रीय चेतना के साथ-साथ पर्यावरणीय चेतना को भी जाग्रत करना आवश्यक है। लेखक का नाटक 'नया मन्वंतर' इसी उद्देश्य की पूर्ति का एक प्रयास है। नाटक की कथा पृथ्वी से लेकर अंतरिक्ष तक और एक अन्य उपग्रह तक फैली हुई है, जिसे वैज्ञानिक तथ्यों, पौराणिक कथाओं और कल्पना के आधार पर गढ़ा गया है। इसके प्रेरणा-स्रोत एच. जी. वेल्स की विज्ञान-कथाएं, वैज्ञानिकों के प्रदूषण- सर्वेक्षण, अंतरिक्ष यात्राओं के विवरण, मंगल पर रोबोट भेजने की योजनाएं और जयशंकर प्रसाद की 'कामायनी' हैं। नाटक में 'श्रद्धा' को प्रकृति की बेटी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। मंचन की दृष्टि से इसमें आधुनिक अमूर्त रंगमंच, सूत्रधार तकनीक और रेडियो नाटक की वर्णनात्मक शैली का प्रयोग किया गया है। नाटक रंगमंच को ध्यान में रखकर लिखा गया है। नाटक में यथास्थान रंग संकेत दिए गए हैं। लेखक इसे हिंदी नाट्य-साहित्य का पहला यथार्थपरक और उद्देश्यपूर्ण नाटक मानते हैं और इसके लिए अपने पर्यावरणविद मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
लेखक परिचय
शिक्षा: एम.फिल, पीएच.डी. (दिल्ली विश्वविद्यालय), बी.एड. (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय), यूजीसी नेट, जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (कें. हिं.सं.), अंग्रेजी-हिंदी अनुवाद पाठ्यक्रम में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (दिल्ली विश्वविद्यालय)। शैक्षणिक अनुभव लगभग 18 वर्षों से दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत। शोध निर्देशन : लुप्त होती भाषाएं, कोरोना माहवारी : दिव्यांग वर्ग की बदलती जीवन शैली, बदलते सामाजिक परिवेश में वयोवृद्ध वर्ग, सामाजिक बदलाव में फिल्मों का योगदान, महिला नाटककारों के नाटकों में स्त्री पात्रों का विद्रोही स्वर, भारतीय भाषाओं के संदर्भ में अंग्रेजी को लेकर युवा वर्ग का दृष्टिकोण आदि विभिन्न शोध परियोजनाओं का निर्देशन । विभिन्न हिंदी पत्रिकाओं के संपादक-मंडल की सदस्य । नाटक, भाषा विज्ञान, भारतीय समाज एवं संस्कृति से जुड़े विषयों में विशेष रुचि । अनेक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में शोध पत्र प्रस्तुति । प्रकाशित कार्य विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में तीस से अधिक शोध पत्र, अनेक समीक्षाएं, लेख, आलेख, कविता, कहानी और संस्मरण प्रकाशित । पुस्तकें : प्रेमचंद उपन्यास संबंधी निबंध, जयशंकर प्रसाद के नाटकों में युगीन चेतना, हिंदी भाषा और उसकी लिपि का इतिहास, नजीर अकबराबादी रचनावली (भाग -1, भाग-2, भाग-3) भारतीय एवं पाश्चात्य रंगमंच सिद्धांत, हिंदी औपचारिक लेखन, भारतीय एवं पाश्चात्य रंगमंच, हिंदी भाषा का व्यावहारिक व्याकरण। संप्रति : सहायक प्रोफेसर, हिंदी विभाग, मैत्रेयी महाविद्यालय (दिल्ली विश्वविद्यालय),दिल्ली।
Hindu (हिंदू धर्म) (14136)
Tantra (तन्त्र) (1049)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2144)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1639)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1312)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25540)
History (इतिहास) (9441)
Philosophy (दर्शन) (3742)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist