Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

चोरनी कोरोना हाज़िर हो!: Chorni Corona Hazir Ho !

$25
Includes any tariffs and taxes
Specifications
Publisher: INSTITUTE OF ADVANCED SCIENCES (INADS PRESS)
Author Bal Ram Singh, Anuja Sinha
Language: Hindi
Pages: 124 (B/W Illustrations)
Cover: HARDCOVER
9.00x6.00 inch
Weight 300 gm
Edition: 2025
ISBN: 9781957310077
HCC860
Delivery and Return Policies
Usually ships in 3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description
भूमिका

बात उन दिनों की है जब भारत में कोरोना का पदार्पण हो चुका था। लोगों को यही लगा कि ऐसे ही कोई सामान्य सी बीमारी होगी, जैसे आयी है, वैसे ही चली जाएगी, और लोग अपने रोजमर्रा की जीवनचर्या में व्यस्त रहे। ऐसा किसी ने सोचा भी न था कि विश्व में ऐसा भयंकर भूचाल आएगा, जो कि अप्रत्याशित एवं अकल्पनीय होगा । संसार में ऐसी तबाही मची जिसने न सिर्फ विश्व की अर्थव्यवस्था की नींव को हिला दिया, मेडिकल सेवाओं की व्यवस्था को झकझोर दिया बल्कि सामाजिक परिवर्तन की ओर हमें ढकेल कर अग्रसर किया। कोरोना ने हम सभी को हर स्तर पर पुनः विचार करने पर मजबूर कर दिया। 4 वर्ष तक ऐसा लगा मानो पूरी दुनिया ही बदल गई थी, और लगने लगा कि फिर से हम पहले की तरह पुनः कभी नहीं रह पाएंगे। लोगों से मिलना-मिलाना, घूमना-फिरना, ऑफिस- कचहरी, रोजमर्रा के काम सब बदल गए थे, लेकिन 4 साल तक ऐसी ही स्थिति रहने के बाद भी अब धीरे-धीरे पुनः जीवन सामान्य होने लगा है। वैसे अब पहले की तरह भय की स्थिति नहीं है, परन्तु यह भी सत्य है कि हम सभी को निरंतर सचेत रहने की आवश्यकता है। हर घटना के पीछे कोई ना कोई कारण होता है। कोरोना का इस तरह से आना, पूरी दुनिया में उत्पात मचाना, तमाम तरह की व्यवस्थाओं को प्रभावित करना क्या अकारण ही था या फिर इन सारी बातों का कोई कारण है? क्या कोरोना हम सभी को कोई सीख देने आई थी ?

कोई शिक्षा जिसका उपयोग करके हम सभी इस विश्व और समाज को अधिक बेहतर बना सकते हैं?

साहित्य समाज का दर्पण माना जाता है, जिसे परावर्तन, परछाईं, और विवर्तन के रूप में भी देखा जा सकता है। आज के विज्ञान के युग में समाज केवल मानव तक ही नहीं सीमित रह गया है, बल्कि इसपर संसार के सभी तत्वों का प्रभाव पड़ता है। समाज का भी प्रभाव जाहिर रूप से इन सभी तत्वों पर पड़ता है। इनमें खनिज तत्व से लेकर वायरस, बैक्टीरिया, पेड़ पौधे, तथा पशु पक्षी भी आते हैं। वायरस का इस श्रृंखला में एक महान योगदान रहा है, क्योंकि ये जीव और निर्जीव के बीच की सीढ़ी माने जाते हैं।

ऐसे समृद्ध समाज को साहित्य भाव से निरूपित करना हमारा सौभाग्य है।

साहित्य भूत और भविष्य को समेट एक नए भाव को व्यक्त करता है, जो कि मनोरंजक हो जाता है, बल्कि ज्ञान की सीमा को परछाई बनाकर भविष्य का आभास कराता है। प्रस्तुत पुस्तक "चोरनी कोरोना हाज़िर हो" में हमने इन्हीं सारी बातों पर विचार करने का प्रयास किया है। चोरनी इसलिए नहीं कि उसने करोड़ों जान असमय चुरा लिया, बल्कि समाज के बहुत सारे रीति-रिवाज, साज-सम्बन्ध, व्यवसाय-व्यापार, और स्थिति-परिस्थिति को उथल पुथल करके छोड़ा है।

कोरोना के माध्यम से हम तमाम विषयों पर पुनर्विचारणीय 'भावों को उद्धृत करने का प्रयत्न किया है। आशा है इन कहानियों के माध्यम से हम सर्वप्रथम अपने अंदर सकारात्मक परिवर्तन लाकर इस समाज, तत्पश्चात देश और विश्व के विकास और कल्याण में सहभागी बन सकते हैं। प्रस्तुत कहानियां कल्पनात्मक प्रतीत हो सकती हैं, परंतु ये सामयिक सच्ची घटनाओं के उद्गार हैं। हमें पूरा विश्वास है कि पाठकों को यह कहानी कहीं-ना-कहीं अपने जीवन से जुड़ी हुई प्रतीत होंगी। सामान्य शैली में लिखी गई यह कहानियां आप सभी को रोचक लगेंगी ऐसी हमें आशा है।

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories