पुस्तक परिचय
सामयिक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० राघवेन्द्र नारायण सिंह ने कविता के साथ-साथ कहानी, उपन्यास, निबन्ध, अनुवाद एवं अंग्रेजी में भी विपुल रचनाएँ की हैं। अंग्रेजी के प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात् भी उनकी लेखनी निरन्तर सृजन करने में लगी हुई है। राघवेन्द्र जी समाज कल्याण के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं। मानवता उनका धर्म है, अनवरत कार्य करना उनकी प्रवृत्ति है और भारतीयता के प्रति समर्पित रहना उनकी संस्कृति है। उनका साहित्य मानवता का रक्षक एवं दानवता का संवाहक बनकर प्रकट होता है। जगती के दुःख, करुणा और विद्रूपताओं से आहत जब उनके कण्ठ खुलते हैं तो गीतों एवं कविताओं की अजस्त्र धारा फूट पड़ती है। उनके बारह उपन्यास अब तक प्रकाश में आ चुके हैं जिनमें 'दहशत', 'अँधेरा चुभता है', 'जुर्म', 'नेपथ्य के अतिथि', 'खोया हुआ आकाश', 'टेढ़ा चाँद' एवं 'कैचीधाम के सहयात्री' प्रमुख हैं। इसी तरह उनके द्वारा लिखित सात कहानी संग्रह उनकी काव्यदृष्टि के साक्ष्य प्रस्तुत करते हैं। 'मिट्टी का मकान', 'एक दार्शनिक की चूक', 'प्लीज बिहेव योरसेल्फ', नीली झील, 'वह लड़की कहाँ गई' और 'उपन्यास की नायिका' जैसे कहानी-संग्रह जीवन की अनुभूतियों को कथा के माध्यम से अभिव्यक्त करते हैं। राघवेन्द्र जी की कहानियों में संवेदनात्मक गहराई जितनी तीव्र है, भावों की व्यापकता भी उतनी ही हृदयस्पर्शी है। हिन्दी के साथ-साथ उनकी अंग्रेजी की कृतियाँ भी अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। इस पुस्तक में संकलित आलेख, साक्षात्कार एवं संस्मरण उनके पूरे व्यक्तित्व एवं चिन्तन की गहराई को प्रस्तुत करते हैं।
लेखक परिचय
डॉ० हरेराम पाठक जन्म तिथि: 10 जनवरी, 1960 स्थान : पठखौली, नवतन बाजार, सिवान (बिहार) शिक्षा : एम.ए. : गुवाहाटी विश्वविद्यालय, पी-एच.डी., मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, डी. लिट्, लखनऊ विश्वविद्यालय प्रकाशित कृतियाँ : भोजपुरी संस्कार गीत : एक विश्लेषण, असमिया लोक साहित्य : एक विश्लेषण, पूर्वांचलीय राज्यों के साहित्यकारों का हिन्दी को योगदान, पूर्वोत्तरीय राज्यों में स्वातंत्र्योत्तर हिन्दी लेखन, भोजपुरी एवं असमिया संस्कार गीतों का तुलनात्मक विश्लेषण, उत्तर-आधुनिक साहित्य विमर्श, कविताओं के दर्पण में: सुनीता जैन, भारतीय मानस और बाल साहित्य, हिन्दी आलोचना कोश (ग्यारह खण्डों में), पूर्वोत्तरीय राज्यों में हिन्दी साहित्य लेखन का इतिहास, भोजपुरी कविता-गीत संग्रह, भोजपुरी संस्कार गीत संकलन । अनूदित कृति : 'उत्तर-आधुनिक साहित्य विमर्श' का नेपाली अनुवाद (अनु. खडकराज गिरी) सम्पादन : 'अस्तित्व' अनियतकालीन हिन्दी पत्रिका, श्रीराम चरितामृत, भोजपुरी दुनिया (प्र.सं.), पूर्वोत्तर साहित्य विमर्श (सम्पादक)। पुरस्कार एवं सम्मान : प्रेमचंद लेखक पुरस्कार, डॉ. रामकुमार वर्मा सम्मान, हिन्दी मार्तण्ड (हि.सा.स प्रयाग), कविवर रघुवर शरण राष्ट्रीय शिखर सम्मान (भारतीय साहित्यकार संसद) समस्तीपुर, साहित्य सौरभ, होशंगाबाद (म.प्र.), 'साहित्य भूषण', ऋचा रचनाकार परिषद (म.प्र.), डॉ. महाराज जैन स्मृति पुरस्कार (पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी, शिलांग), 'विद्यासागर 'विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर (झारखण्ड), शिवप्रसाद डबराल स्मृति साहित्य सम्मान, राष्ट्रीय बाल साहित्य, जोशीमठ (झारखण्ड)। सेवा : पूर्व एसो. प्रोफेसर हिन्दी विभागाध्यक्ष, डिगबों
Hindu (हिंदू धर्म) (14036)
Tantra (तन्त्र) (1040)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2126)
Chaukhamba | चौखंबा (3478)
Jyotish (ज्योतिष) (1631)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1315)
Gita Press (गीता प्रेस) (717)
Sahitya (साहित्य) (25167)
History (इतिहास) (9337)
Philosophy (दर्शन) (3707)
Santvani (सन्त वाणी) (2603)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist