भूमिका
अथर्ववेद में कहा गया है कि 'उत्क्रामातः पुरुष मावपत्थाः' हे पुरुष ! तू ऊपर ही उठ, नीचे मत गिर। यह नीचे गिरना क्या है? संसार में जितनी भी बुराइयाँ हैं, वे सब मनुष्य को नीचे गिराने वाली हैं। विद्यार्थी जीवन में अज्ञान, कुसंग और माता-पिता व गुरुजनों की लापरवाही के कारण बच्चों में अनेक दुर्व्यसन लग जाते हैं जिनके बारे में यदि बच्चों को जानकारी न दी जाए तो वे नीचे गिर जाते हैं अर्थात् उनका पतन हो जाता है। इस पुस्तक में शराब, मांस, धूम्रपान आदि दुर्व्यसनों का संक्षिप्त व प्रेरणाप्रद वर्णन किया गया है। अमर शहीद रामप्रसाद 'बिस्मिल' द्वारा फांसी से तीन दिन पहले दिल को हिला देने वाली जेल में लिखी गई आत्मकथा में जो शब्द उन्होंने दिग्भ्रमित विद्यार्थियों के सन्दर्भ में कहे हैं उन्हें ध्यान से पढ़िए- 'कॉलेज तक पहुँचते-पहुँचते आजकल के नवयुवकों के सोलह संस्कार हो जाते हैं। कॉलेज में पहुँचकर ये लोग समाचार-पत्रों में दिए ओषधियों के विज्ञापन देख-देखकर दवाइयों को मंगा-मंगाकर धन नष्ट करना आरम्भ करते हैं..........सौन्दर्योपासना तो उनकी रग-रग में कूट-कूटकर भर जाती है। शायद ही कोई विद्यार्थी ऐसा हो जिसकी प्रेमकथाएँ प्रचलित न हों। ऐसी अजब-अजब बातें सुनने में आती हैं जिनका उल्लेख करने में भी ग्लानि होती है।' विद्यार्थियों को इस पतन से बचाने के उद्देश्य से मैंने जनवरी, २००० में एक पुस्तक आदर्श आर्य वीर दिनचर्या एवं गीताञ्जलि प्रकाशित की थी कि एक विद्यार्थी महान् कैसे बने। पुस्तक के द्वितीय संस्करण में समाज के शत्रु दुर्व्यसन नामक लेख दिया गया जिसको पाठकगण ने अत्यधिक पसन्द किया और उसकी अलग पुस्तक प्रकाशित करने का सुझाव दिया जिसको मैंने कुछ विषय और जोड़कर यह पुस्तक प्रकाशित करके कार्यान्वित किया है। यह पुस्तक विद्यार्थियों व सर्वसाधारण के लिए विशेष उपयोगी सिद्ध होगी।
जिन-जिन महापुरुषों के लेख इस पुस्तक में संगृहीत किए हैं मैं उन सबका आभारी हूँ। आचार्य बलदेव जी द्वारा पुस्तक के विषय में दो शब्द लिखना मेरे लिए प्रेरणादायक आशीर्वाद है। आचार्य वेदव्रत शास्त्री द्वारा पुस्तक शुद्धिकरण करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं इन महानुभावों का हृदय से धन्यवाद प्रकट करता हूं। पुस्तक हेतु आपके सुझाव सादर आमन्त्रित हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (14003)
Tantra (तन्त्र) (1038)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2135)
Chaukhamba | चौखंबा (3470)
Jyotish (ज्योतिष) (1629)
Yoga (योग) (1212)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (716)
Sahitya (साहित्य) (25248)
History (इतिहास) (9356)
Philosophy (दर्शन) (3700)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist