पौराणिक काल से आधुनिक काल तक साहित्य ने सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय समाज में जहाँ एक ओर बुद्ध, कबीर, गांधी और अंबेडकर ने समाज-सुधार की प्रक्रिया में अपना रचनात्मक योगदान किया है, वहीं स्वतंत्रता के पश्चात् सामाजिक विषमता, धार्मिक रूढ़ियों तथा राजनीतिक विसंगतियों के विरुद्ध साहित्यकारों ने अपनी जनवादी और प्रगतिशील रचनाओं से जनमानस को प्रभावित किया है। अन्याय के विरुद्ध शोषित, पीड़ित जनता के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करने वालों में साहित्यकार दुष्यंत कुमार का नाम उल्लेखनीय है। ग़ज़ल को हिंदी में प्रतिष्ठित करने और अपनी पुस्तक, 'साये में धूप', के माध्यम से अपनी बात आम जनता तक पहुँचाने में दुष्यंत कुमार सफल रहे। यहाँ यह विचारणीय है कि दुष्यंत कुमार इससे पहले कविता-संग्रह 'सूर्य का स्वागत', 1957, कविता-संग्रह 'आवाजों के घेरे में', 1963, 'नाटक एक कंठ विषपायी', 1964, कविता-संग्रह, 'जलते हुए वन का बसंत', 1973, उपन्यास 'छोटे-छोटे सवाल', 1964 और 'आँगन में एक वृक्ष', 1970, आलोचना, नई कहानी परंपरा और प्रयोग के द्वारा हिंदी साहित्य जगत में स्थापित हो चुके थे। फिर ऐसा क्या कारण था कि अपनी छटपटाहट की अभिव्यक्ति के लिए उन्हें ग़ज़ल विधा को चुनना पड़ा। उनका ग़ज़ल में प्रवेश का उद्देश्य न तो ग़ज़लें कहकर प्रसिद्ध होना था और न ही साहित्य में कोई स्थान प्राप्त करने की लालसा थी। क्योंकि ग़ज़ल में कई नाम हिंदी और उर्दू में पहले से ही स्थापित और प्रसिद्ध थे। वास्तव में आपातकालीन परिस्थितियों में अपने मन की पीड़ा को बाहर लाने के लिए दुष्यंत कुमार को ग़ज़ल जैसा प्लेटफॉर्म उपयुक्त लगा। इसलिए नहीं कि उन्हें आपातकाल का सिर्फ विरोध करना था बल्कि इसलिए कि जब समाज में स्वतंत्र अभिव्यक्ति के लेखन, संपादन और प्रदर्शन पर प्रतिबंध लग रहे थे और समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने भी अपनी आवाज़ डर के मारे उठानी बंद कर दी थी तो अपने हृदय की पीड़ा और कवि के दायित्वयों को निडरता से निभाने और आम लोगों तक पहुँचने के लिए उस क्रांतिकारी और प्रगतिशील व्यक्तित्व के पास केवल ग़ज़ल ही एकमात्र साधन बचा था जिसके द्वारा वह अपनी बात सहज, सरल और संक्षिप्त भाषा-शैली के रूप में जन-मानस तक पहुँचा सकते थे। उनके इस वैचारिक उत्थान के आंदोलन में उस समय के जाने-माने साहित्यकार और उनके मित्र कमलेश्वर ने उनके अंदर की आग को समझा और 'सारिका' पत्रिका के माध्यम से उनकी ग़ज़लें जनमानस तक पहुँचाई, जिसने लोगों पर जादुई असर किया। बेचैनी और परेशानियों से जूझते लोगों को उनके शेरों में अपना दर्द महसूस हुआ और रातों-रात दुष्यंत की शायरी लोगों के जहनो दिमाग़ पर छा गई। उस समय व्यवस्था के विरोध का आलम यह था कि 'सारिका' का एक अंक काले पन्ने के नाम से व प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप प्रकाशित किया गया और यही कारण था कि दुष्यंत ने भी प्रतीकात्मक रूप से शालीन शब्दों में उस अन्याय का विरोध किया जिसमें आम आदमी को हाशिए पर धकेल दिया गया था। यह बिल्कुल उसी प्रकार की घटना थी जैसे सदियों से एक जैसा संगीत सुनने वाले खंडहर में कोई नई धुन का झरना फूट पड़े। लोग ग़ज़लों की परंपरागत रंगीनियों को छोड़कर दुष्यंत कुमार की नई तेवर की शायरी के दीवाने हो गए। 'साए में धूप', कृति तो उनकी इस लोकप्रियता की परिणति मात्र थी। यही कारण है कि दुष्यंत कुमार की ग़ज़लों में लोगों ने व्याकरण के स्थान पर आम आदमी के दर्द का गणित और उसके दुखों के गुणा-भाग को महसूस किया। इसलिए जब हम दुष्यंत कुमार की ग़ज़लों की बात करते हैं तो केवल ग़ज़ल की बात नहीं करते, न ही हिंदी की बात करते हैं, बल्कि उस ज़रूरत की बात करते हैं, जिस ज़रूरत को आम आदमी सदियों से महसूस कर रहा था, किंतु समझ नहीं पा रहा था। क्योंकि उससे पहले ग़ज़लें या तो मनोरंजन का सामान थीं
डॉ. रामगोपाल भारतीय का जन्म 1 जुलाई, 1956 को ग्राम सौंदा, जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। इनकी माता का नाम श्रीमती नत्थो देवी और पिता का नाम श्री जसवंत सिंह है। हिंदी और राजनीति शास्त्र में परास्नातक डॉ. भारतीय ने हिंदी में पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। ग़ज़ल, गीत, कहानी, उपन्यास, संस्मरण और आत्मकथा पर उनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। दुष्यंत कुमार को अपना आदर्श मानने वाले डॉ. भारतीय को अनेक सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। भारतीय स्टेट बैंक में चालीस वर्ष की सेवा से सेवानिवृत्त डॉ. भारतीय मेरठ, उत्तर प्रदेश में रहकर स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (14137)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1214)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25536)
History (इतिहास) (9449)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist