| Specifications |
| Publisher: Motilal Banarsidass Publishing House, Delhi | |
| Author Kaulacharya Jagdishanand Tirth | |
| Language: Hindi | |
| Pages: 243 | |
| Cover: PAPERBACK | |
| 8.5x5.5 inch | |
| Weight 260 gm | |
| Edition: 2025 | |
| ISBN: 9789371002158 | |
| HBU478 |
| Delivery and Return Policies |
| Usually ships in 4 days | |
| Returns and Exchanges accepted within 7 days | |
| Free Delivery |
प्रस्तुत पुस्तक उन भारतीय प्राचीन विद्याओं का, शास्त्रों का एवं विधाओं का अनूठा और अनमोल संग्रह है जो जन साधारण के लिए व मानवता के लिए दैहिक, दैविक एवं भौतिक तापों से तो बचाता ही है अपितु शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक शुद्धिकरण के लिए उचित मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश भी प्रदान करता है।
विलुप्त ग्रन्थ शास्त्र अनेकानेक विलुप्त कल्पों का संग्रह है, इसमें संगीत द्वारा रोगों का उपचार, केशो पैथी अर्थात् बालों द्वारा रोगों का उपचार विभिन्न शारीरिक मुद्राओं (Postures) द्वारा रोगों का उपचार दीपदान एवं दीपक प्रज्ज्वलन की विधियों द्वारा देवी-देवताओं की पूजा एवं आराधना और आह्वन की क्रियाएँ भी मानव कल्याण हेतु प्रस्तुत पुस्तक में उपलब्ध हैं।
औषधि ऊर्जा स्थानांतरण (Medicinal Energy Transformation) स्वर विज्ञान (श्वास-प्रश्वास का विज्ञान) द्वारा रोगों का उपचार, तन्त्र के दुर्लभतम प्रयोग मानव कल्याण की भावना से प्रस्तुत किए गए हैं। धातु कल्प में धातुओं द्वारा देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए अनूठे व अनुपम प्रयोग दिए गए हैं। गौमूत्र महा औषधि है अतः गौमूत्र के द्वारा रोगों के उपचार की विधियाँ भी इसमें दी गई हैं।
प्रस्तुत पुस्तक कौलाचार्य जगदीशानन्द तीर्थ द्वारा रचित एवं प्रकाशित पुस्तकों की लंबी श्रृंखला की अगली कड़ी है। आपको 15 सितम्बर 2023 को लन्दन पार्लियामेन्ट में डाक्टरेट की मानद डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रांस द्वारा ग्लोबल समिट के अवसर पर प्रदान की गई थी। यह डिग्री आपको ज्योतिष (Black Hole Astrology) गुप्त विज्ञान (Occult Science) एवं पराविज्ञान जैसे विषयों में पारंगतता के लिए प्रदान की गई।
आपकी सर्वाधिक चर्चित पुस्तकों में स्वरोदय तन्त्र, बॉडी लैंग्वेज आपकी राशि और खानपान अपनी जन्मपत्री स्वयं पढ़ें, हस्ताक्षर विज्ञान, वैदिक वास्तु, मंत्रा राजा मंत्रा जैसी पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। आपने नजर दोष, हस्ताक्षर विज्ञान एवं वशीकरण जैसे विषयों पर कार्यशालाओं का आयोजन किया है।
"
Send as free online greeting card