जनकधारी प्रसाद (3 फरवरी 1888 ईई 10 दिसंबर 1966) रोचक ढंग से लिखी गई यह पुस्तक मुजफ्फरपुर जिले के स्वाधीनता आन्दोलन का इतिहास भी है। जनकधारी बाबू ने ही 1916 ई में 'मुजफ्फरपुर जिला होम रूल लीग' की स्थापना की तथा वे इसके मंत्री के रूप में कार्य करते रहे। चम्पारण में निलहे साहबों के अत्याचारों से पीड़ित किसानों की मुक्ति के लिए महात्मा गाँधी ने जब संघर्ष छेड़ा तो जनकधारी बाबू ने तत्परता से इसमें भाग लिया। इनकी पुस्तक में इस संघर्ष का सजीव और रोमांचकारी वर्णन है। 1920 ई० में इन्होंने ही गण्यमान्य व्यक्तियों की सभा बुलाकर 'मुजफ्फरपुर जिला काँग्रेस कमिटी' की स्थापना की थी। आरंभ से लगातार पन्द्रह वर्षों की लम्बी अवधि तक वे जिला काँग्रेस कमिटी के मंत्री पद का उत्तरदायित्व सम्हालते रहे। असहयोग आन्दोलन में इन्होंने अपनी चलती वकालत छोड़ दी। अनेक प्रकार की कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए जनकधारी बाबू स्वाधीनता आंदोलन में बराबर अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देते रहे। आशा है पाठक को यह पुस्तक पसंद आएगी और इससे वे लाभान्वित भी होंगे।
गाँधी जी के साथ उनका निरन्तर पत्राचार हुआ करता था। महात्माजी द्वारा जनकधारी प्रसाद जी को लिखे सभी अन्तरंग पत्रों की मूल प्रतियाँ आज साबरमती के गाँधी अभिलेखागार में सुरक्षित है। दि० 6 मार्च, 1925 के अपने एक पत्र में गाँधी जी ने भावविभोर होकर जनकधारी प्रसाद जी को (अंग्रेजी में) लिखा था-"मैं चम्पारण के अपने विश्वस्त सहकर्मियों की याद संजोये हुए हूँ। काम करने के लिए उनसे अधिक विश्वस्त लोगों का दल न कभी मेरे पास था न होगा। यदि समूचे भारत में ऐसे ही दल हो तो स्वराज आने में अधिक विलम्ब नहीं होगा। श्री जनकधारी प्रसाद अत्यन्त ईश्वर प्रेमी आस्तिक थे। गीता के मर्मज्ञ थे। मुजफ्फरपुर के नयाटोला में स्थित थियोसोफीकल लॉज उन्होंने ने ही श्री रामचन्द्र प्रसाद आदि थियोसोफिस्ट भक्तों के सहयोग से स्थापित किया था। उसकी जमीन की रजिस्ट्री श्री जनकधारी प्रसाद जी के नाम से ही हुई थी। वे कट्टर गाँधीवादी थे तथा सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। चरखा कातना और खादी ही पहनना उनका नियम था। गीता के मनन और ईश्वर ध्यान में ही उनका अंतिम समय बीता। वार-बार की कठोर जेल यात्रा और दि० 14/10/1930 की पुलिस लाठी प्रहार से उनके स्वास्था पर असर पड़ा था। दि० 12-12.1966 के ब्रह्ममहूत में वे परलोक कर गये।
Hindu (हिंदू धर्म) (14082)
Tantra (तन्त्र) (1053)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2142)
Chaukhamba | चौखंबा (3457)
Jyotish (ज्योतिष) (1636)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25503)
History (इतिहास) (9413)
Philosophy (दर्शन) (3729)
Santvani (सन्त वाणी) (2599)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist