पुस्तक परिचय
प्रेमपाल शर्मा का लेखन हमारे नागरिक जीवन विशेषकर हिंदी पट्टी में आ चुके बिगाड़ की खरी खबर देता है। उनके लघु निबंध आधुनिक भारत के 'नावक के तीर' कहे जा सकते हैं। उनकी पिछली पुस्तक 'समय, समाज और संस्कृति' के बाद यह पुस्तक भी लघु निबंध की विधा की सार्थकता और प्रासंगिकता को आगे बढ़ाती है। इस रूप में भी कि एक बड़ा पाठक वर्ग रुचि से इन निबंधों को पढ़ता है। प्रेमपाल अपने निबंधों में रोजमर्रा की जिदगी की किसी घटना, प्रसंग, व्यक्ति, विचार अथवा मूल्य को लेकर गहरी जाँच-पड़ताल में उतरते हैं। इस जाँच-पड़ताल में समाज में पैठ बना चुके भ्रष्टाचार, गैर-जिम्मेदारी, गैर-जवाबदेही, स्वार्थपरता, झूठ, लालच, दिखावा, भोगपरस्ती, नकलचीपन आदि का खुलासा होता रहता है। दरअसल, ये निबंध आईना हैं जिसमें, विशेषकर हिंदी पट्टी का समाज, अपनी शक्ल-सूरत देख सकता है। यह जाँच-पड़ताल देश के बड़े नेताओं के साथ बुद्धिजीवियों के दावों और भूमिका को प्रश्नांकित करती है। प्रेमपाल शर्मा के लेखन की यह खासियत है कि उसे पढ़ने के बाद हम पहले जैसे नहीं रहते। वे बिना 'प्रतिबद्धता' का हल्ला मचाए मनुष्यता और सामाजिकता से जुड़े कतिपय गांधीवादी विचारों एवं मूल्यों को सहज रूप में संप्रेषित कर देते हैं। इस रूप में इन निबंधों की अंतर्वस्तु उच्च पूँजीवादी, उपभोक्तावादी, साम्राज्यवादी सभ्यता का विकल्प रचने की पेशकश करती है। आइए, इन निबंधों को पढ़ें, पढ़ाएँ और जाने कि स्वार्थपरता नहीं, सामाजिकता मानव सभ्यता का बड़ा और टिकाऊ मूल्य है। - प्रेमसिंह प्राध्यापक, दिल्ली
लेखक परिचय
प्रेमपाल शर्मा 15 अक्तूबर 1956, बुलन्दशहर (गाँव दीधी) उ.प्र. में जन्म। तीसरी चिट्ठी, पिज्जा और छेदीलाल, अजगर करे न चाकरी (कहानी संग्रह) चौराहे (उपन्यास) आदमी को तलाशते हुए (कविता) समय, समाज और संस्कृति, हिंदी पट्टी पतन की पड़ताल (लेख) सम्प्रति : रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) में निदेशक (स्थापना)
Hindu (हिंदू धर्म) (14136)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2146)
Chaukhamba | चौखंबा (3463)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1215)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25536)
History (इतिहास) (9450)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist