लेखक परिचय
डॉ. दिनेश कुमार मिश्र जन्म : 14 जनवरी, 1970; सोनवर्षा (भोजपुर, बिहार) शिक्षा : एम.ए. (प्राकृत, जैनोलॉजी) पीएच.डी. जैन विश्व भारती संस्थान, लाडनूं फेलोशिप : जे.आर.एफ., यू.जी.सी., नई दिल्ली कार्यक्षेत्र अजमेर, बीकानेर, जोधपुर के विश्व-विद्यालय में एकेडमिक काउन्सिल सदस्य, बोर्ड ऑफ स्टडीज कन्वीनर, सदस्य, पाठ्यक्रम निर्धारण (जैनोलॉजी), ऑल इंडिया ओरिएण्टल कॉन्फ्रेन्स आजीवन सदस्य प्रकाशन : 1. प्रश्नव्याकरणसूत्र एक अध्ययन 2. जैन आगमों में आचार 3. जैन आगमों में दार्शनिक चिन्तन 4. जैन अंग आगम में सांस्कृतिक चिन्तन 5. जैन अंग आगम का काव्यशास्त्रीय विमर्श विभिन्न पत्रिकाओं में शोध-आलेख प्रकाशित रुचि : धर्म-दर्शन, साहित्य, भाषा, योग, अध्यात्म एवं पौराणिक साहित्य सम्प्रति : सह आचार्य एवं विभागाध्यक्ष-जैनोलॉजी, राजस्थान शिक्षा सेवा (कॉलेज शिक्षा) से सम्बद्ध राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली (राजस्थान)
पुस्तक परिचय
जैनागम भारतीय प्राच्य साहित्य की अनुपम एवं चिरस्थायी सम्पदा है। ज्ञान-विज्ञान, आचार और दर्शन के गम्भीर चिन्तन तो इसमें हैं हीं। धर्म के गूढ़ तत्त्वों का ज्ञान काव्यात्मक शैली में निरूपित है। इसलिए इसमें काव्यसौंदर्य भी है। ज्ञान प्राप्ति के बाद तीर्थंकर महावीर ने जनभाषा प्राकृत में जनकल्याण के लिए जो धर्मोपदेश दिए, उन्हें उनके प्रमुख शिष्यों ने काव्यात्मक शैली में सूत्रबद्ध किया है, क्योंकि इससे तत्त्वज्ञान को सुगमता से समझा जा सकता है। तप-त्याग और विरागतापरक सन्देश को सरस और सफल बनाने में काव्य-गुण कारगर बताए गए हैं। इसमें काव्यशास्त्रीय विमर्श के पहलुओं का निरूपण है। रस, अलंकार, गुण, रीति, छन्द और भाषिक विश्लेषण की उपलब्धता से आगम के गद्य भाग में पद्यात्मकता जैसी सुषमा निखरी है। भाषिक विश्लेषण में ध्वनि व रूप तत्त्वों के चिन्तन से आगम साहित्य के भाषा वैज्ञानिक अध्ययन के पक्ष को मजबूत किया गया है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13743)
Tantra (तन्त्र) (1011)
Vedas (वेद) (728)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2099)
Chaukhamba | चौखंबा (3181)
Jyotish (ज्योतिष) (1567)
Yoga (योग) (1175)
Ramayana (रामायण) (1331)
Gita Press (गीता प्रेस) (722)
Sahitya (साहित्य) (24852)
History (इतिहास) (9084)
Philosophy (दर्शन) (3639)
Santvani (सन्त वाणी) (2592)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist