प्राक्कथन
जम्मू कश्मीर और भारत, यह दो पृथक इकाइयाँ नहीं हैं। जम्मू कश्मीर भारत है, हजारों वर्षों का यह ऐतिहासिक सत्य है। महाभारत, नीलमत पुराण और राजतरंगिणी जैसे ग्रंथ इसके प्रमाण हैं।' मुगल काल हो या सिख राज, जम्मू कश्मीर का राजनैतिक प्रशासन भारतीय इतिहास के बड़े काल खंड में देश की मुख्य भूमि से ही चला है। प्राचीन इतिहास में ललितादित्य सहित अनेक साम्राज्य ऐसे भी हैं जब कश्मीर साम्राज्य के एक भाग के रूप में भारत का अधिकांश भू-क्षेत्र था।
राजनैतिक प्रशासन से इतर जम्मू कश्मीर सहित पूरे भारत में एक सांस्कृतिक एकता विद्यमान रही है, जो कभी नहीं टूटी। पाकिस्तान प्रेरित अलगाववादी हजारों वर्ष की इस परंपरा से कश्मीर को काटने की कोशिश करते रहे। वे जानते हैं कि जब तक नई पीढ़ी अपने इतिहास और संस्कृति से पूरी तरह कट न जाए, तब तक उसे उसकी राष्ट्रीय पहचान से काटना भी संभव नहीं होता। इस प्रयत्न में ही उन्होंने एक ओर भारत-विरोध को अपना हथियार बनाया, तो दूसरी ओर विशेष दर्जे जैसी काल्पनिक ढाल को आगे कर समाज को आत्मविस्मृति के लिए विवश करने की कोशिश की। गत चुनावों में जिस प्रकार सहभागिता प्रदर्शित हुई उससे यह स्पष्ट है कि वे अपने इस अभियान में निर्णायक रूप से पराभूत हो चुके हैं।
कश्मीर को भारत से दूर करने की साजिश के चरणबद्ध प्रयास देखे जा सकते हैं। गहराई में जाएँ, तो सामने की कठपुतलियों और उनके पीछे की रस्सियों को थामने वाले हाथों की पहचान भी कठिन नहीं है। पिछले दशकों में दुनिया की ताकतों के समर्थन से षड़यंत्रकारियों की दबंगई और दिल्ली का समर्पण हमने देखा है।
विभाजन के पश्चात कबायलियों के वेश में पाकिस्तान के आक्रमण की विभीषिका जिन लोगों ने झेली उनके हितों को ही पाकिस्तान के हाथों बेच दिया गया। तत्कालीन नेतृत्व ने विश्वशक्तियों की कठपुतली बन स्वतंत्रता के पहले दशक में ही अपने निजी हितों को राज्य और समाज के हितों के ऊपर प्राथमिकता दी। परिणामस्वरूप, पहले पाकिस्तानी पैसे के दम पर अलगाववाद पनपा, फिर अमेरिकी हथियारों के बल पर आतंकवाद ।
सोवियत संघ के पतन के बाद अफ़गानी हथियारबंद लड़ाकों को पाकिस्तान ने कश्मीर में धकेल दिया। आजादी का नकाब ओढ़कर आतंक और हिंसा का व्यापार चल निकला। इसका अपना समाज विज्ञान था और अपना मनोविज्ञान । सबसे ऊपर इस आतंक का अर्थशास्त्र था, जिसने देखते ही देखते देश के अनेक हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। नियंत्रण रेखा पार कर तमाम नौजवान आतंकी प्रशिक्षण लेने गए और किसी अनजाने-अनचीन्हे लक्ष्य के लिए जूझते हुए सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए।
इसी बीच इस्लाम के नाम पर वैश्विक आतंक का संस्थागत रूप सामने आया और अलकायदा और बाद में आईएसआईएस ने दुनिया को दहलाना शुरू किया। यह कल्पनालोक पहले से ज्यादा रोमांचक था जहाँ केवल मौत ही नहीं बल्कि मौत के बाद भी एक सपनीला संसार था। अब कथित आजादी की लड़ाई लड़ने वालों को एक लक्ष्य भी मिल गया था। वह था जिहाद के रास्ते जन्नत पाने का लक्ष्य। সেটীকি কি নিডাক কি सह ति
तीन प्रत्यक्ष युद्धों में हार का मुँह देखने के बाद पाकिस्तान ने भारत को हजार घाव देने की रणनीति अपनाई। 80 के दशक में उसने बड़ी संख्या में भाड़े के आतंकियों की कश्मीर में घुसपैठ कराई। घाटी में अपनी कठपुतलियों के माध्यम से उसने मासूम नौजवानों को आजादी के सपने दिखाए। उन्हें हिंसा की राह पर आगे बढ़ाया। परिणामस्वरूप, 1990 तक आते-आते राज्य में विधि-व्यवस्था चरमरा गई और जम्मू कश्मीर को अशांत क्षेत्र घोषित करना पड़ा, स्थिति पर नियंत्रण के लिए सेना को बुलाना पड़ा।
घाटी में अल्पसंख्यक कश्मीरी हिंदू समाज को निशाना बनाया गया। हिंसा, बर्बरता और बलात्कार का भीषण दौर कश्मीरी हिंदुओं के घाटी छोड़ने के बाद भी नहीं रुका। अपने ही देश में सब कुछ खोकर शरणार्थी बनने को विवश कश्मीरी हिंदुओं की पीड़ा को देश ने निकट से देखा।
प्रस्तावना
जम्मू कश्मीर के बारे में जितनी पुस्तकें लिखी गई हैं उतनी शायद किसी राज्य के विषय में नहीं लिखी गईं। इसके परिवेश, राजनैतिक घटनाक्रम और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण यह स्वाभाविक ही है। ऐतिहासिक विषयों या मुद्दों पर लिखना कहीं अधिक कठिन और श्रमसाध्य होता है; वह भी उस कालखंड के बारे में जिसमें जम्मू कश्मीर रियासत के सारे दुख-दर्द उत्पन्न हुए, सभी विसंगतियों का बीजारोपण हुआ। भारत का मानचित्र देखें, तो आसानी से समझ में आएगा कि भौगोलिक रूप से यह दुनिया का सबसे जटिल और बहुआयामी भूखंड है जिसके बारे में लिखना किसी भी अच्छे लेखक के लिए जोखिम भरा होता है। ऊँचे पर्वत शिखरों और घाटियों, झीलों और नदियों ने एक मनोरम भूखंड को आकार दिया है जिसके बारे में कहा गया है कि यह ऐसा क्षेत्र है जहाँ विश्व के छह देशों की सीमाएँ मिलती हैं: चीन, भारत, पाकिस्तान, रूस और अफ़गानिस्तान जैसे विराट और शक्तिशाली देशों के बीच बसी जम्मू कश्मीर रियासत का अध्ययन करना जितना मनोरंजक है, उतना ही कठिन भी।
दशकों से जम्मू कश्मीर और लद्दाख को विभिन्न आयामों और दृष्टिकोणों से जाँचने और परखने के बाद आशुतोष जी ने इस पर एक पुस्तक लिखने का जोखिम उठाया है, इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। जो भूखंड कई पर्वत श्रेणियों के बीच युगों से निकट और दूर के अनेक विराट देशों के बीच तरह-तरह की व्यूह रचनाओं को झेलता हुआ आज भी खड़ा है उसके बहुआयामी चरित्र को समझने के लिए जो गहरा अध्ययन और अनुभव चाहिए वह निश्चित रूप से आशुतोष जी में है। यह समझने की आवश्यकता है कि किसी महान देश में जब राष्ट्रों का विकास होता है तो मनुष्य जातियाँ संपन्नता के मार्ग पर चल पड़ती हैं, उसके सीमांत कठिन होने के बावजूद अलग प्रकार के सांस्कृतिक विस्तार का ही हिस्सा बन जाते हैं। भारत के सीमांत पर भी ऐसी ही जनजातियों का विकास हुआ है, जो न केवल मुख्य भूमि भारत से विभिन्न समाजों को आकर्षित करती रही हैं, अपितु अपने आस-पास के देशों से भी जनजातियों को आकर्षित करती रहती हैं। केंद्रीय सत्ताओं के लिए इन कबीलायी रजवाड़ों का भी महत्व सदा बना रहता है क्योंकि एक मायने में यह छोटे रजवाड़े ही दरवाजे और खिड़कियाँ होते हैं। सुरक्षा के लिहाज से ये सीमांत प्राचीर का काम करते हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (14138)
Tantra (तन्त्र) (1049)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2144)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1640)
Yoga (योग) (1214)
Ramayana (रामायण) (1312)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25543)
History (इतिहास) (9444)
Philosophy (दर्शन) (3742)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist