श्री रतनलाल मिश्र निवासी मंडावा (झुंझुनूं) एम.ए.पी.एच.डी. राजस्थान विश्वविद्यालय से स्वर्णपदक विभूषित एवं महाराणा मेवाड़ फाउन्डेशन उदयपुर और साहित्य अकादमी से पुरस्कृत हैं। पुरातत्व, इतिहास एवं कला इनके अध्ययन के प्रिय विषय हैं। इन विषयों पर इनकी 50 से अधिक रचनाएं प्रकाशित हैं। इन रचनाओं में से कुछ प्रमुख रचनाओं के नाम निम्नलिखित हैं। 1. राजस्थान के शिलालेख 2. राजस्थान के दुर्ग 3. निरंजनी सम्प्रदायः साधना और साहित्य 4. स्मारकों का इतिहास 5. शेखावाटी का इतिहास 6. कायमखानी वंश का इतिहास 7. मोहिलवंश का इतिहास 8. राजस्थान का स्वतंत्रता संग्राम : दुर्लभ दस्तावेज 9. भारतीय संस्कृति 10. ढोला मारू रा दूहा 11. राजस्थान की प्रेमकथाएँ 12. Saga oh horts hortihications oh Rajasthan 13. Memorial monuments oh Rajasthan 14. Mortwary monuments in ancient India 15. Military Architecture in Ancient India 16. The Rulers and their concubines 17. The Harsha stone Inscriplion. 18. Tombs oh Mausolims oh rajasthan
प्रस्तुत पुस्तक में राजाओं-महाराजाओं, सुल्तानों और बादशाहों के कुछ प्रेम-प्रसंग दिए गए हैं जो दिलचस्प होने के साथ-साथ तत्कालीन रंगीनी से परिपूर्ण समय की परिस्थितियों का भी दिग्दर्शन कराते हैं। प्रेम भावना मानव का एक स्वाभाविक एवं प्रशंसनीय गुण है पर उसको अतिशयता एवं एकांगिता किस प्रकार मानव को मानवीय गुणों से रहित बनाकर उसे निंदनीय स्वरूप प्रदान करती है यह बात प्रस्तुत रचना में दी गयी कहानियों को पढ़ने से अच्छी प्रकार ज्ञात हो सकेगी। भर्तृहरि का कथन है कि सुन्दर अलंकरणों से सजी हुई रमणीय युवती के साथ रहने के आनन्द को कौन छोड़ सकता है। सामान्य व्यक्तियों का कहना ही क्या, ऋषि जिन्होंने इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली है, वे भी सौंदर्य के शिकार हो जाते हैं। इस सम्बन्ध में विश्वामित्र एवं पराशर तथा अनेक ऐसे लोगों के उदाहरण हैं जो कमल के समान मुखवाली युवतियों पर आसक्त होकर अपने आपको भुला बैठे थे। अधिकतर कथाएँ राजा-महाराजाओं या सुल्तान और बादशाहों के सम्बन्ध में हैं पर कुछ ऐसी भी कथाएँ हैं जो सामान्य जनों से सम्बन्धित हैं। सभी कहानियों का विषय प्रेम-प्रसंग है पर कुछ कथाएँ राजदरबारों में चलने वाले षड्यंत्रों, कुचक्रों तथा अंग्रेजों की भक्ति में लीन हुए नरेशों के सम्बन्ध में है। प्रस्तुत कृति में 38कथाएँ दी गई हैं जो विभिन्न कालों से सम्बन्धित हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (14038)
Tantra (तन्त्र) (1045)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2138)
Chaukhamba | चौखंबा (3455)
Jyotish (ज्योतिष) (1636)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25422)
History (इतिहास) (9380)
Philosophy (दर्शन) (3706)
Santvani (सन्त वाणी) (2597)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist