पूर्व में लेखक द्वारा लिखित एवं मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा प्रकाशित "कुम्भ-कथामृत" की सुधी पाठकों ने भरपूर सराहना की। कुछ पाठकों एवं साधु-सन्तों ने चारों कुम्भ महापवों एवं उसके आस-पास के दर्शनीय स्थलों की विस्तृत जानकारी देने वाली पुस्तक के प्रकाशन का भी अनुरोध किया।
पाठकों को चारों कुम्भ महापों एवं आस-पास के कतिपय दर्शनीय स्थलों की विस्तृत जानकारी देने के लिए ही लेखक ने "कुम्भ-दर्शन" नामक पुस्तक की रचना की है। पुस्तक की भाषा सरल, सुबोध एवं हृदयग्राहा है।
"कुम्भ-दर्शन" नामक यह पुस्तक कुम्भ दर्शनार्थियों, स्नानार्थियों तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों एवं पाठकों के लिए पथ-प्रदर्शन तथा मार्ग-दर्शन में भरपूर सहायक सिद्ध होगी, इसी आशा के साथ इसका प्रकाशन किया जा रहा है।
इस पुस्तक के पठन-पाठन द्वारा निःसंदेह कुम्भ पर्व की पौराणिक एवं आध्यात्मिक जानकारी होगी एवं पाठकों को इसके स्वाध्याय और मनन से आत्मिक शान्ति तथा अमृततत्त्व की प्राप्ति होगी।
Hindu (हिंदू धर्म) (13480)
Tantra (तन्त्र) (1003)
Vedas (वेद) (716)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2082)
Chaukhamba | चौखंबा (3185)
Jyotish (ज्योतिष) (1542)
Yoga (योग) (1154)
Ramayana (रामायण) (1338)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24612)
History (इतिहास) (8960)
Philosophy (दर्शन) (3601)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist