मैंने जन्म तो लिया एक प्रतिष्ठित राजपूत, राठौड़ घराने में किन्तु मैंने अपना बचपन झोपड़ी से लेकर एक अच्छे दो मंजिले मकान तक बिताया है। मैंने सुना था कि मेरे चचेरे दादाजी स्व० सीताराम चौधरी ने अपने दरवाजे पर हाथी भी पाल रखा था। जब मेरी माँ ब्याह कर इस परिवार में आयी थीं तो उन दिनों मेरे दादाजी के दरवाजे पर हाथी बँधा हुआ था किन्तु कुछ वर्षों के बाद उनका हाथी बेच दिया गया था। जब मैंने होश संभाला तो मेरे दादाजी के दरवाजे वाले मकान पर हाथी की रस्सी एवं घंटी अभी भी टँगी हुई थी जिसे हमलोगों ने देखा था। मेरे पिताजी बचपन से ही अत्यन्त मेधावी छात्र थे। उनके पिता की मृत्यु उसी समय हो गई थी जब मेरे पिताजी सिर्फ छः साल के थे। मेरे पिताजी को उनके चाचाजी ने बचपन से हॉस्टल में रख कर पढ़ाया था। मेरे पिताजी अपनी Bachelor of Law की परीक्षा में "स्वर्ण पदक" प्राप्त किया था जिस समय बिहार, बंगाल और उड़ीसा ये तीनों ही प्रदेश एक ही राज्य में मिले हुये थे।
डॉ० शैल कुमारी सिंह, अवकाश प्राप्त विभागाध्यक्षा, दर्शनशास्त्र विभाग, महन्त दर्शन दास महिला महाविद्यालय, बाबासाहेब भीमराव अम्बेदकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर, बिहार। शैक्षणिक उपलब्धियाँ : एम० ए० (स्वर्ण पदक प्राप्त) 1964, बी० एल० (प्रथम श्रेणी) 1970, संगीत प्रभाकर (प्रथम श्रेणी) पी-एच० डी०-1981 डी० लिट्ट 1978, 1988, प्राध्यापिका के रूप में योगदान रीडर के रूप में प्रोन्नति 1981, 1965, प्रोफेसर के रूप में प्रोन्नति सेवानिवृत्ति - 2004 1985, प्रकाशन : Religious and Moral Philosophy of Swami Vivekananda (1st Edition in 1983), (2nd Edition in 2007) Hinduism Past and Present (First Published in 2000) सुखमय जीवन के रहस्य ( शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शक्ति एवं आध्यात्मिक शक्ति), प्रथम संस्करण 2013 समाज दर्शन एवं राजनीति दर्शन की मूल अवधारणाएँ, प्रथम संस्करण – 2015 अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान : अपने महाविद्यालय में अपने योगदान से लेकर सेवानिवृति काल तक सांस्कृतिक आयोजनों की संचालिका, विभिन्न पत्रिकाओं में शोध-पत्र प्रकाशित, कला के क्षेत्र में विशेष योगदान : मैथिली विवाह-संस्कार गीत (Audio C.D. released in 2006) कोई कहियो रे प्रभु आवन की तुलसीदास, मीरा, सूरदास एवं कबीरदास की रचनाओं पर आधारित भजन-गायन (Video C.D. released in 2010)
Hindu (हिंदू धर्म) (14079)
Tantra (तन्त्र) (1053)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2142)
Chaukhamba | चौखंबा (3458)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1212)
Ramayana (रामायण) (1310)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25495)
History (इतिहास) (9407)
Philosophy (दर्शन) (3729)
Santvani (सन्त वाणी) (2599)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist