पुस्तक परिचय
आधुनिक प्राप्त की वितांव नए दृष्टिकोण से ऐतिहासिक विवेचना करने की दिशा में प्रस्तुत पुस्तक मील का पत्थर साबित होती है। भारतीय इतिहास लेखन पिछले दो सौ वर्षों से किया जा रहा है (पर यूरोपीय दृष्टि एवं विचार के आधार पर), जिसकी शुरुआत औपनिवेशिक शासकों द्वारा की गई थी। ऐसे इतिहासकारों में यूरोप के वे लेखक भी शामिल थे, जो पूंजीवादी समस्याओं की अनदेखी करते थे तथा किसी रोमांटिक संसार की खोज में तल्लीन रहते थे। प्रसिद्ध इतिहासकार विपन चंद्र द्वारा संपादित इस संग्रहणीय पुस्तक में उन इतिहासकारों के लेखों को शामिल किया गया है, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद के वर्षों में नए आधार पर भारतीय इतिहास की पुनर्रचना शुरू की थी। अपने पूर्ववर्ती इतिहासकारों द्वारा रखी गई सुदृढ़ नींव पर ही उन्होंने यह काम शुरू किया था। इस पुस्तक में भारत में उपनिवेशवाद के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक पक्ष, उद्योग, व्यापार, नेहरू की आर्थिक विचारधारा, विभाजन, गांधी, कांग्रेस, भारतीय कृषक चेतना, राजा राममोहन राय से संबंधित चर्चित विमर्श की वैज्ञानिक तर्क पद्धति द्वारा ऐतिहासिक विवेचना की गई है। इतिहास के छात्रों तथा शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण एवं संग्रहणीय सामग्री उपलब्ध कराने वाली यह पुस्तक समग्रता में अपनी सार्थकता सिद्ध करती है।
लेखक परिचय
विपन चंद्र का जन्म कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में हुआ। उनकी शिक्षा-दीक्षा फोरमैन क्रिश्चियन कॉलेज (लाहौर) और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (केलीफोर्निया) में हुई। वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आधुनिक भारतीय इतिहास के प्रोफेसर रहे हैं, और भारतीय राष्ट्रवाद पर उनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। आपके अन्य प्रकाशनों में उल्लेखनीय हैं- भारत में उपनिवेशवाद और राष्ट्रवाद, आधुनिक भारत में विचारधारा और राजनीति, आधुनिक भारत, समकालीन भारत और सांप्रदायिकता एक अध्ययन।
संपादकीय
प्रस्तुत पुस्तक में उन इतिहासकारों के लेखों को शामिल किया गया है जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद के वर्षों में नए आधार पर भारतीय इतिहास की पुनर्रचना आरंभ की थी। अपने पूर्ववर्ती इतिहासकारों द्वारा रखी गई सुदृढ़ नींव पर ही उन्होंने यह काम शुरू किया था। इतिहास लेखन के पिछले दो सौ वर्षों के दौरान भारतीय इतिहास लेखन की आधारशिला रखी गई थी। इस दिशा में पहल उन औपनिवेशिक शासकों द्वारा की गई थी जिन्हें इस नितांत अपरिचित समाज की कार्यपद्धति को समझना था जिस पर उनको शासन चलाना था। लगभग सौ वर्षों तक भारतीय इतिहास लेखन पर उपनिवेशवाद की बदलती हुई जरूरतों का वर्चस्व कायम रहा। इनमें यूरोप के वे इतिहास लेखक भी शामिल हैं जो अपने पूंजीवादी समाज की समस्याओं से बचने के लिए किसी रोमांटिक दुनिया में शरण की तलाश कर रहे थे। उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य से कई भारतीय इतिहासकारों ने इस क्षेत्र में प्रवेश किया। इन इतिहासकारों की शिक्षा तथा संस्कृति पर उपनिवेशवाद का असर था, किंतु इनमें से अधिकांश इतिहासकार समकालीन राष्ट्रीय आंदोलन से भी प्रभावित थे। इनमें से कई इतिहासकारों ने भारतीय इतिहास लेखन में उपनिवेशवादियों द्वारा जान-बूझकर किए गए तोड़-मरोड़ को ठीक करने का काम हाथ में लिया ताकि अतीत के प्रति गौरव का बोध तथा बड़े पैमाने पर आत्मविश्वास का भाव जगाने जैसी राष्ट्रीय जरूरत. को पूरा किया जा सके। इसी के माध्यम से उपनिवेशवाद द्वारा भारतीय संस्कृति तथा ऐतिहासिक विकास के प्रति किए गए अपमान का विरोध भी किया जा सके।
Hindu (हिंदू धर्म) (14137)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1214)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25536)
History (इतिहास) (9449)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist