पुस्तक परिचय
मोहन राकेश (1925-1972) एक कहानीकार, उपन्यासकार और नाटककार के रूप में हिंदी जगत् के सामने आए। वे एक सशक्त निबंधकार और अनुवादक भी थे। वे अल्पायु में ही चल बसे, लेकिन उनके लेखन की क्षमता, विविधता और समग्रता अपने समय, समाज, परिवेश और इनके ताप-तनाव को बड़ी प्रामाणिकता से रेखांकित करती रही। नाटक के क्षेत्र में राकेश का अवदान सबसे अधिक रहा। इनके द्वारा लिखे गए नाटकों की संख्या बहुत अधिक नहीं, लेकिन इनमें से आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे अधूरे अपनी रंग-धर्मिता, गुणवत्ता और गुणात्मकता की दृष्टि से श्रेष्ठ कहे जा सकते हैं। 1959 में उनका पहला नाटक आषाढ़ का एक दिन संगीत नाटक अकादेमी द्वारा पुरस्कृत हुआ, जबकि आधे अधूरे ने उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिष्ठित कर दिया।
लेखक परिचय
हिंदी नाट्य-मंच की सुपरिचित हस्ताक्षर प्रतिभा अग्रवाल ने हिंदी रंग-जगत् की बृहत्तर पृष्ठभूमि में मोहन राकेश के अवदानों की चर्चा की है। इस विनिबंध में राकेश के जीवन और सृजन-कर्म का आकलन प्रस्तुत है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14136)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1214)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25536)
History (इतिहास) (9449)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist