लेखक परिचय
डॉ. ओंकार नारायण सिंह जन्म तिथि : 16-10-1961 समदड़ी (बाड़मेर) राजस्थान शिक्षा : एम.ए., पीएच.डी., जे.आर.एफ. अनुसंधान / अध्यापन अनुभव : 32 वर्ष प्रकाशित ग्रंथ : 1. राजस्थान की भक्ति-परंपरा एवं संस्कृति, 2. प्राचीन भारतीय इतिहास की कतिपय विसंगतियाँ, 3. इतिहास एवं संस्कृति-चिन्तन, 4. मध्यकालीन राजस्थान के भक्ति-साहित्य में चित्रित समाज एवं संस्कृति, 5. उत्तर मध्यकालीन राजस्थान के भक्ति-साहित्य में समाज एवं संस्कृति 6. स्वातंत्र्य पूर्व राजस्थान के भक्ति-साहित्य में समाज एवं संस्कृति 7. राजस्थान के भक्ति-साहित्य में प्रतीक-विधान विविध शोध : संगोष्ठियों में सहभागिता एवं पचास से अधिक शोध-पत्रों का प्रकाशन सम्प्रति : सह-आचार्य, इतिहास (राजकीय महाविद्यालय, बायतु (बाड़मेर)
पुस्तक परिचय
स्वर्गीय मुकेश हिन्दी फिल्म संगीत की सुप्रसिद्ध गायक त्रयी के आधार स्तंभ रहे हैं। दर्द के गीतों के बेताज बादशाह एवं भावप्रवण गायन में सिद्धहस्त होने के समानान्तर संख्या के स्थान पर गुणवत्ता पर बल दिए जाने के कारण उनके अधिकांश गीत पर्याप्त विशिष्ट तथा सामयिक संदेश से परिपूर्ण रहे हैं। साथ ही उनकी साहित्यिक उत्कृष्टता भी अनेकशः स्पष्ट होती है। रचनाकार की रचना के प्रति यथार्थ न्याय करते हुए गीत के मर्म को परखकर हृदयस्पर्शी स्वर के माध्यम से हृदयों से जुड़ी जनता की आवाज़ मुकेश के पास ही थी। इसी कारण राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय लोकप्रियता के अर्जन के साथ सर्वाधिक सदाबहार एवं सफल गीतों में उनकी ही सहभागिता रही। प्रस्तुत शोध में उनके व्यक्तित्व-कृतित्व के संक्षिप्त परिचय के समानान्तर उनके सुर-संसार में मानवीय संवेदनाओं, मन-जीवन की भाव-प्रतीतियों, समाज-संस्कृति, धर्म-दर्शन के विविध पक्षों एवं प्रासंगिक विषयों का अनुसंधान करते हुए तथ्यात्मक व्याख्या-विवेचन प्रस्तुत किया गया है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13774)
Tantra (तन्त्र) (1011)
Vedas (वेद) (730)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2099)
Chaukhamba | चौखंबा (3182)
Jyotish (ज्योतिष) (1565)
Yoga (योग) (1172)
Ramayana (रामायण) (1333)
Gita Press (गीता प्रेस) (722)
Sahitya (साहित्य) (24849)
History (इतिहास) (9072)
Philosophy (दर्शन) (3638)
Santvani (सन्त वाणी) (2631)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist