लेखक परिचय
डॉ. सोनाली मिश्रा, लेखिका एवं कॉलमिस्ट। कविता के अनुवाद के सैद्धांतिक एवं पद्धातिपरक आयाम पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से शोध करने के उपरांत स्वतंत्र लेखन एवं अनुवाद में कार्यरत हैं। कई पुस्तकों का अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद किया है। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के साथ भी एक पुस्तक का अनुवाद प्रकाशनाधीन है। देश की लगभग सभी मुख्य हिन्दी पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में कहानियों का प्रकाशन हुआ है। प्रथम कहानी संग्रह डेसडिमोना मरती नहीं, को महेंद्र प्रताप सम्मान प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास एवं साहित्य अकादमी में समय-समय पर कहानी पाठ किया है। अभी तक दो उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं। प्रथम उपन्यास महानायक शिवाजी एवं दूसरा उपन्यास, नेहा की लव स्टोरी, जो लव जिहाद अर्थात कल्चरल जेनोसाइड की समस्या पर बात करता है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पर भी एक पुस्तक "धर्म रक्षक धामीः सनातन का नया चेहरा" भी रीना मानसेरा के साथ मिलकर लिखी है। अंग्रेजी कविताओं के हिन्दी अनुवाद की पुस्तक प्रकाशनाधीन है। हिन्दी अकादमी दिल्ली द्वारा आयोजित कई प्रतियोगिताओं में सम्मान प्राप्त किया है। हल्द्वानी एवं गोरखपुर साहित्योत्सवों सहित कई आयोजनों में वक्ता के रूप में प्रतिभागिता की है।
पुस्तक परिचय
लैंगिक पहचान का भ्रम इन दिनों युवाओं के मध्य बहुत ही व्यापक पैमाने पर पफैल रहा है। फैल रहा है या फैलाया जा रहा है, इस पर शोध होना चाहिए। इसी भ्रम में नव्या कब नध्य बन जाती है, पता नहीं चलता। कब विशाल अपने स्वार्थ के चलते वैशाली बनकर अधिकारों का हनन करने के लिए आ जाता है। इस समय पूरी दुनिया में बच्चों के लिए ऐसा जाल बुना जा रहा है, जिसमें फंसकर वे अपने अस्तित्व के प्रति ही घृणा उत्पन्न कर रहे हैं। फेमिनिज्म से एक कदम आगे यह आंदोलन इसलिए और खतरनाक है, क्योंकि इसमें खुद को महिला मानने वाले लोग भी महिला होने का दावा कर रहे हैं और सर्जरी करवाकर महिलाओं के कार्यक्षेत्र में अतिक्रमण कर रहे हैं। यह एक ऐसा जाल है, जो समानता के नाम पर बुना गया है, और जो बाहर से देखने में बहुत सुंदर लगता है, परंतु जब उसमें कोई फँसता है तो उसे पता चलता है कि आखिर उसने क्या खो दिया है, जबकि पाया कुछ नहीं है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13821)
Tantra (तन्त्र) (1019)
Vedas (वेद) (736)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2111)
Chaukhamba | चौखंबा (3226)
Jyotish (ज्योतिष) (1613)
Yoga (योग) (1178)
Ramayana (रामायण) (1319)
Gita Press (गीता प्रेस) (721)
Sahitya (साहित्य) (24959)
History (इतिहास) (9149)
Philosophy (दर्शन) (3651)
Santvani (सन्त वाणी) (2603)
Vedanta (वेदांत) (119)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist