Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

पागल शिल्पी- Pagal Shilpi (Manipuri Stories)

$25
Includes any tariffs and taxes
Specifications
Publisher: Radhakrishna Prakashan Pvt. Ltd.
Edited By Devraj
Language: Hindi
Pages: 128
Cover: Paperback
8.00X5.00 Inch
Weight 104 gm
Edition: 2026
ISBN: 9789309020018
BA5955
Delivery and Return Policies
Usually ships in 3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description

 

 

सम्पादक


'पागल शिल्पी' में संकलित मणिपुरी कहानियों को हिन्दी में लाए जाने की कथा 'सूखे पत्ते और बच्चे' के समान है। जो पाठक मणिपुरी कविताओं के हिन्दी अनुवाद के उक्त संग्रह का प्रस्तुतीकरण वक्तव्य (इस बार भूमिका नहीं...) पढ़ पाएँगे, वे इन कहानियों के उपलब्ध होने की कथा के साथ ही अन्य अनेक बातों से भी परिचित हो सकेंगे। यहाँ इस कहानी संग्रह की कुछेक विशेष बातों की चर्चा ही अभीष्ट है।


इस संग्रह में अन्य कहानियों के साथ ही मणिपुरी भाषा की पहली दो कहानियाँ भी आ गई हैं। यह साहित्येतिहास में रुचि रखने वाले अध्येताओं की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। इनकी खोज के विषय में एक टिप्पणी यथास्थान दे दी गई है। उस टिप्पणी में जो सीधे-सीधे नहीं कहा गया है, वह यह है कि मणिपुरी साहित्य के इतिहास की खोज के मार्ग में एकाधिक ऐसी चुनौतियाँ हैं जिन्होंने इस कार्य को अपेक्षाकृत दुरूह और कठिनाइयों भरा बना दिया है। मध्यकाल में पौराणिक ग्रन्थों को जला दिये जाने की कोशिश (पुया मैइथाबा), उसी काल में प्राचीन लिपि, 'मीतै मयेक' के स्थान पर बाङ्‌ला लिपि का प्रयोग लागू किया जाना, पुनः आधुनिक काल में मीतै मयेक के पुनरुत्थान आन्दोलन के समय कुछ अत्युत्साही लोगों द्वारा एक बड़े पुस्तकालय को आग के हवाले करके बाङ्ला लिपि से अचानक मुक्ति की अदूरदर्शी कोशिश, द्वितीय विश्वयुद्ध के काल में बमबारी के कारण मणिपुर में जनजीवन का अस्त-व्यस्त होना और इम्फाल नगर से अधिकतर लोगों का पलायन, प्रायः आने वाली बाढ़ों से निबटने के लिए संसाधनों की कमी के कारण दैनिक सामान के साथ ही महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ों और अन्य सामग्री के नष्ट हो जाने का संकट, पुरानी पत्रिकाओं, अभिलेखों और अन्य सामग्री के संरक्षण के लिए सामूहिक सामाजिक प्रयासों का अभाव, पठनीयता और अध्ययनशीलता में निरन्तर ह्रास, इतिहास-बोध और संस्कृति-बोध का लगातार कमज़ोर पड़ते जाना आदि मणिपुरी साहित्येतिहास के मुख्य संकट हैं।


मणिपुरी भाषा की पहली कहानी की खोज के प्रसंग में जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, उन्होंने समग्र मणिपुरी साहित्य के इतिहास की चुनौतियों की ओर ध्यान खींचा। तभी इस ओर भी ध्यान गया कि कुछ विद्वान अध्येताओं और लेखकों ने मणिपुरी साहित्य तथा संस्कृति के इतिहास के लिए उल्लेखनीय कार्य भी किया है। विशेष रूप से आर. के. सनाहल सिंह (बीकॉमसना), एन. खेलचन्द्र सिंह, राजकुमार झलजीत सिंह, हवाइबम रणवीर सिंह, एलाङ्ङ्खम नीलकान्त सिंह आदि पुरानी पीढ़ी के कुछेक विशिष्ट विद्वानों ने अपना पूरा जीवन सामग्री की खोज में लगाकर साहित्य के इतिहास-निर्माण का एक मार्ग तैयार किया। इनमें से एन. खेलचन्द्र सिंह ने 'अरिबा मणिपुरी साहित्यगी इतिहास' लिखकर मणिपुरी साहित्येतिहास लेखन परम्परा की शुरुआत की थी। राजकुमार झलजीत सिंह ने अंग्रेज़ी में दो खंडों में साहित्येतिहास लिखा था। उनके लिखे साहित्येतिहास का पहला खंड (A History of Manipuri Literature, Vol. I, From the 8th Century to 1709 A.D.) सन् 1976 में पब्लिक बुक स्टोर, पाओना बाजार, इम्फाल द्वारा और दूसरा खंड (A History of Manipuri Literature, Vol. II, 1709 to 1819) स्वयं लेखक द्वारा सन् 1998 में याइस्कुल हिरुहनबा लैकाइ, इम्फाल से प्रकाशित किया गया। इन विद्वानों के उत्तर समकालीन अध्येताओं में प्रख्यात समीक्षक-विचारक नोङ्‌माइथेम तोम्बी सिंह (नो‌माइ पंडित), लैमापोक्पम दामोदर सिंह, सी.एच. मनिहार सिंह, एल. जयचन्द्र सिंह, काङ्क्षम इबोहल सिंह और परवर्ती लेखकों में नहाक्पम अरुणा आदि ने मणिपुरी समालोचना को समृद्ध बनाते हुए साहित्येतिहास की आधार सामग्री की खोज भी की। मणिपुरी भाषा के भाषायी अध्ययन के क्षेत्र में ऐसा ही महत्त्वपूर्ण कार्य चुङ्खाम यशवन्त सिंह, खाइदेम प्रमोदिनी, एस. इमोबा आदि ने किया।


इनमें से अधिकांश विद्वानों के साथ कई अवसरों पर मणिपुरी साहित्य के इतिहास के सामने विद्यमान चुनौतियों पर चर्चा होती थी, जिसमें ये किसी न किसी रूप में उन संकटों को स्वीकार करते थे, जिनका पूर्व में उल्लेख किया जा चुका है। उन विचार-विमर्शों में यह बात भी निकलकर आती थी कि व्यक्तिगत प्रयासों से जो सामग्री संगृहीत की जा सकी थी, उसमें से जितनी भी बच सकी है, समय रहते उसके संरक्षण एवं उपयोग के प्रयास किये जाने चाहिए। यह भी, कि इस उद्देश्य को लेकर एक सुचिन्तित अभियान चलाया जाना अनिवार्य है। एक समय मणिपुर स्टेट कला अकादमी ने ऐतिहासिक महत्त्व की पत्रिका 'याकाइरोल्' के उपलब्ध अंकों के पुनर्मुद्रण का कार्य करके इस दिशा में उपयोगी कार्य किया था। यह संस्था अपनी पत्रिका के माध्यम से भी लीक से अलग हटकर कार्य करती रही है। कुछ वर्ष पहले मणिपुर सरकार ने 'लैंग्वेज प्लानिंग एंड इम्प्लीमेंटेशन विभाग' स्थापित कर दिया है। यह भी भाषाओं और साहित्य के लिए अच्छा कार्य कर सकता है। इसके अतिरिक्त मणिपुर विश्वविद्यालय, धनमंजरी विश्वविद्यालय और ऐसी ही अन्य शिक्षण संस्थाएँ इस क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा सकती हैं।


इस प्रसंग को विराम देकर कहानियों की ओर लौटें।


 

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories