प्रस्तुत कृति पातञ्जल योग मनोविज्ञान का प्रकाशन का उद्देश्य आज के बदलते परिवेश में महर्षि पतञ्जलि के योग मनोविज्ञान की उपादेयता एवं प्रासंगिकता को दर्शाना है। महर्षि पतञ्जलि ने योग सूत्र में मानवीय चित्त और उसकी वृत्तियों का मनोवैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में विश्लेषण किया है। चित्त के विकारों को दूर करके ही भौतिक व आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति संभव है। मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से उन्नत बनाना तथा उसे जीवन के चरम लक्ष्य तक पहुँचाना ही पतञ्जलि के योग मनोविज्ञान का उद्देश्य है। वैश्वीकरण, उदारीकरण एवं निजीकरण के दौर में पातञ्जल योग मनोविज्ञान ही मनुष्य की संवेदनशीलता, सकारात्मकता एवं रचनात्मकता का आधार बन सकता है।
डॉ० श्यामल किशोर स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग, टी०पी०एस० कॉलेज, पटना (मगध विश्वविद्यालय, बोधगया) में उपाचार्य एवं अध्यक्ष डॉ० श्यामल किशोर (1965) सम्प्रति 'बिहार दर्शन परिषद्' के महामंत्री और 'अखिल भारतीय दर्शन परिषद्' के मंत्री हैं। इसके पूर्व ये लम्बे समय तक सफलतापूर्वक बिहार दर्शन परिषद् की शोध-पत्रिका 'दार्शनिक अनुगूंज' के सम्पादक भी रहे हैं। इनकी प्रमुख कृतियाँ हैं- गाँधी दर्शन के विविध आयाम (2007), प्रारंभिक दर्शनशास्त्र : एक परिचय (2008), गाँधी दर्शन: एक पुनरवलोकन (2014), सीमांत नैतिकता के आयाम (2014), धर्म दर्शन के आयाम (2014)। इन्होंने सफलतापूर्वक शोध परियोजनाओं का निष्पादन और कई राष्ट्रीय संगोष्ठियों, सम्मेलनों एवं व्याख्यान मालाओं का आयोजन किया है तथा इनके कई आलेख प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (14145)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (713)
Sahitya (साहित्य) (25603)
History (इतिहास) (9463)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist