संस्कृत-साहित्य में सबसे अधिक भाष्य एवं व्याख्याएं भगवद् गीता, ब्रह्मसूत्र और उपनिषद् के बाद योगसूत्र पर लिखी गई हैं। पतंजलि योगसूत्र में मुख्य विषय प्रज्ञा प्राप्त करना है। प्रज्ञा प्राप्ति के लिए समाधिपाद में अनेक साधनों का संकेतात्मक निर्देश है, फिर साधन के रूप में एक साधन अष्टांग अनुष्ठान बताया है। प्राचीनकाल में कागज नहीं था। गुरु शिष्य को विस्तार से समझाते थे। फिर कंठस्थ करने के लिए कुछ शब्दों में, सूत्ररूप में रख देते थे। इस प्रकार गुरु द्वारा शिष्य को ज्ञान दिया जाता था वह 'संप्रदाय' कहा जाता था। संप्रदाय का प्रयोजन था, 'गुरु द्वारा शिष्य को दिया गया ज्ञान सम्यक् अर्थों में परंपरागत रूप में भविष्य में सुरक्षित रहे।' वर्तमान में सम्प्रदाय शब्द का अवमूल्यन हो गया। संप्रदाय क्रियाकांड एवं दार्शनिक मान्यता का आग्रह मात्र रह गया। पातंजल योगदर्शन संभवतः बुद्ध एवं महावीर के बाद लिखा गया। परन्तु महर्षि पतंजलि के पूर्व योगदर्शन पूर्ण विकसित हो गया था। पतंजलि ने उसे व्यवस्थित ढंग से संकलित कर योगसूत्र के रूप में प्रस्तुत किया। यह भारत की विश्व को महान देन है। यह योगसूत्र योग का सर्वोत्तम ग्रंथ माना जाता है। इसमें मन और चेतन का विशद स्वरूप अति संक्षेप में है। मैंने मनोविज्ञान का जितना अध्ययन किया है उससे ऐसा लगता है कि वर्तमान मनोविज्ञान का उद्देश्य चेतन मन, अवचेतन मन एवं सुप्त मन के क्रियाकलाप एवं अपने व्यक्तित्व के प्रभाव से दूसरों के मन को प्रभावित कर अपने को लाभान्वित करना आदि है। परन्तु मन पर विजय प्राप्त कर के मन से परे होकर अमनस्क अतिमानस होने का प्रावधान इसमें नहीं है। जबकि पतंजलि के योगसूत्र में मन की क्लष्ट वृत्तियों को, अक्लिष्ट वृत्तियों में रूपान्तरित उनका उदात्तीकरण करने, उनको अनुशासन (नियंत्रण) में रखने, उनका सदपयोग करने के लिए सवितर्क-सविचार सम्प्रज्ञात समाधि का विधान है। तदनंतर सूक्ष्म में प्रवेश कर अतिमानस (अमनस्क) अवस्था-प्राप्ति के लिए निर्वितर्क-निर्विचार धर्ममेघसमाधि एवं ऋतम्भरा प्रज्ञा का विधान है। आशय यह है कि योगसूत्र में वृत्तियों का सपयोग कैसे किया जाये और वृत्तियों से परे कैसे हुआ जाये. यह सब बताया गया है. जो संसार को अद्वितीय देन है। योग के लिए चित्त वृत्ति निरोध आवश्यक है। वृत्ति निरोध का उपाय वृत्ति का उन्मूलन करना है। वृत्ति का क्रियात्मक रूप प्रवृत्ति है। वृत्ति या प्रवृत्ति का मूल है विषय-सुख की आसक्ति। आसक्ति से व्यक्ति भोग की प्रवृत्ति करता है। भोग की प्रवृत्ति के साथ पराधीनता, जड़ता, नश्वस्ता आदि दोष एवं दुःख सदा लगे रहते हैं तथा भोग की पूर्ति के लिए भोगी व्यक्ति हिंसा, झूठ, चोरी, व्यभिचार आदि दुष्प्रवृत्तियों में प्रवृत्त होता है, अतः वृत्ति निरोध का उपाय है सुख-भोग का त्याग करना। सुख-भोग के त्याग को जीवन का लक्ष्य बनाना योग साधना है। इसके लिए पाँच उपाय बहिरंग और तीन उपाय अतरंग बताए हैं, यथा बहिरंग उपायः 1. दूसरों को दुःख पहुँचाने व अहित करने वाली हिंसा, झूठ आदि दुष्प्रवृत्तियों का त्याग करना। इसे योग-दर्शन में यम, जैन दर्शन में महाव्रत और बौद्ध दर्शन में शील कहा है। बौद्धदर्शन में अपरिग्रह के स्थान पर 'मद्य त्याग' की गणना है। 2. पाँचों इन्द्रिय, मन, बुद्धि आदि से सुख भोग से सम्बन्धित नवीन वृत्तियों-विकारों का त्याग कर अपने को पवित्र बनाना। इसे योग-दर्शन में नियम और जैन दर्शन में भोगों का त्याग कहा है। 3. योग के लिए शरीर एवं मन की प्रवृत्ति का निरोध करना आवश्यक है। शरीर की प्रवृत्ति का निरोध करने के लिए सुखपूर्वक स्थिरता से बैठना आवश्यक है। जिससे शारीरिक स्थिरता बनी रहे, उसे ही आसन कहा है, इसीलिये जैन, बौद्ध और पतंजलि दर्शन में सुखपूर्वक स्थिरता से बैठने को आसन कहा है। 4. मन को स्थिर-एकाग्र करने के लिए अप्रयत्नपूर्वक श्वास के आवागमन पर मन लगाने का विधान है, इसे पंतजलि दर्शन में प्राणायाम और बौद्ध दर्शन में 'आनापानसति' कहा है। 5. इन्द्रिय व मन की वृत्तियाँ जो भोगों की सुखासक्ति से बहिर्मुखी हो रही हैं, उन्हें वापिस मोड़कर पुनः स्व में लौटाना प्रत्याहार है।
कन्हैयालाल लोढ़ा का जन्म धनोप (जिला-भीलवाडा, राजस्थान) में मार्गशीर्ष कृष्णा द्वादशी संवत् 1979 में हुआ। आप हिन्दी में एम.ए. हैं तथा साहित्य गणित, भूगोल, विज्ञान, मनोविज्ञान, दर्शन, अध्यात्म आदि विषयों में आपकी विशेष रूचि है। आपकी लघुवय से ही सत्य-धर्म के प्रति अटूट आस्था एवं दृढ़ निष्ठा रही है। आपने जैन-जैनेतर दर्शनों का तटस्थतापूर्वक गहन मंथन कर उससे प्राप्त नवनीत को 300 से अधिक लेखों के रूप में प्रस्तुत किया है। आपका चिन्तन पूर्वाग्रह से दूर एवं गुणग्राहक दृष्टि के कारण यथार्थता से परिपूर्ण होता है। विज्ञान और मनोविज्ञान के परिप्रेक्ष्य में जैन धर्म दर्शन पुस्तक पर आपको स्वर्गीय प्रदीप कुमार रामपुरिया स्मृति पुरस्कार', 'दुःख-मुक्ति सुख प्राप्ति पुस्तक पर 'आचार्य श्री हस्ती-स्मृति-सम्मान पुरस्कार सकारात्मक अहिंसा शास्त्रीय और चारित्रिक आधार पुस्तक पर गौतम गणधर पुरस्कार तथा 'साहित्य-साधना पर मुणोत फाउण्डेशन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। प्रस्तुत पातंजल योगसूत्र अभिनव निरूपण' कृति के अतिरिक्त आपकी निम्नलिखित प्रमुख कृतियाँ प्रकाशित है: दुःख-मुक्ति: सुख प्राप्ति, 2. जैन धर्म जीवन धर्म, 3. कर्म सिद्धान्त, 4. सेवा करें: सुखी रहें, 5. सैद्धान्तिक प्रश्नोत्तरी, 6. जैन तत्त्व प्रश्नोत्तरी, 7. दिवाकर रश्मियाँ, 8. दिवाकर देशना, 9. दिवाकर वाणी, 10. दिवाकर पर्वचिन्तन, 11. श्री जवाहराचार्य सूक्तियाँ, 12. वक्तृत्व कला, 13. वीतराग योग (लघु), 14. जैनागमों में वनस्पति विज्ञान, 15. जीव-अजीव तत्त्व, 16. पुण्य-पाप तत्त्व, 17. आखव संवर तत्त्व, 18. निर्जरा तत्त्व, 19. सकारात्मक अहिंसा, 20. सकारात्मक अहिंसा (शास्त्रीय और चारित्रिक आधार), 21. दुःख रहित सुख, 22. ध्यान शतक, 23. वीतराग योग, 24. कायोत्सर्ग, 25. जैन धर्म में ध्यान, 26. वीतराग ध्यान की प्रक्रिया, 27. Boundless Bliss 28. बन्ध तत्त्व, 29. मोक्ष तत्व, 30. विपश्यना ध्यान (मुद्रित है)। अखिल भारतीय जैन विद्वत् परिषद् के अध्यक्ष होने के साथ आप श्वेताम्बर, दिगम्बर दोनों जैन सम्प्रदायों के आगम-मर्मज्ञ जैन विद्वान् हैं। आप एक उत्कृष्ट ध्यान साधक, चिन्तक, गवेषक हैं। प्रस्तुत पुस्तक आपके जीवन, चिन्तक एवं सत्य दृष्टि का एक प्रतिबिम्ब है
Hindu (हिंदू धर्म) (14136)
Tantra (तन्त्र) (1049)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2144)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1639)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1312)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25540)
History (इतिहास) (9441)
Philosophy (दर्शन) (3742)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist