पुस्तक परिचय
सामयिक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० राघवेन्द्र नारायण सिंह ने विपुल साहित्य सृजन के साथ-साथ अन्य लेखकों की पुस्तकों की समीक्षा लिखते हुए अपनी आलोचनात्मक दृष्टि को भी प्रस्तुत किया है। समीक्षित इन पुस्तकों में कविता-संग्रह, कहानियाँ, आध्यात्मिक पुस्तकें तथा सामाजिक सन्दर्भ की पुस्तकें सम्मिलित हैं। पुस्तकों की भूमिका लिखते समय उन्होंने अपनी समीक्षात्मक दृष्टि पुस्तकों के कथ्य से कभी ओझल नहीं होने दिया है। उन्होंने कुछ कहानियों और रचनाकारों पर बेहतरीन आलेख भी लिखे हैं। उनका मानना है कि 'समीक्षक और भूमिका लेखक किसी पुस्तक को केवल पढ़ता नहीं है, वरन् वह उसे ध्यान से सुनता है। उसका सुनना अत्यधिक महत्वपूर्ण हुआ करता है।' डॉ० राघवेन्द्र नारायण सिंह की समीक्षा की यह विशिष्ट दृष्टि उन्हें अन्य समीक्षकों और भूमिका लेखकों से अलग करती है। वे मानते हैं कि 'पुस्तकें इसलिए बोलती हैं क्योंकि वे अपने अर्थ और विचारों को लोगों तक सम्प्रेषित करने के लिए अधीर रहती हैं। उन्हें ध्यान से सुननेवाला होना चाहिए। समीक्षक और भूमिकाकार ही वे व्यक्ति हुआ करते हैं जो एक पाठक और श्रोता के रूप में पुस्तकों के विचारों को दत्तचित्त होकर सुनते हैं।' इस पुस्तक में सत्ताईस रचनाकारों की पुस्तकों पर डॉ० राघवेन्द्र नारायण सिंह द्वारा लिखी गई भूमिकाओं/समीक्षाओं को संकलित किया गया है। डॉ० राघवेन्द्र नारायण सिंह की समीक्षाएँ रचनाओं में अन्तर्निहित मूल विचारों तथा उनमें अभिव्यक्त मानवीय और सौन्दर्य पक्षों पर अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करती हैं।
लेखक परिचय
डॉ० राघवेन्द्र नारायण सिंह उत्तर आधुनिक साहित्यकारों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुके हैं। एक जनवरी, सन् 1960 में वाराणसी के बैजलपट्टी, हरहुआ वाराणसी में पिता चन्द्रमा सिंह और माता श्रीमती केवलपत्ती देवी के घर में प्रथम सन्तान के रूप में आपका जन्म हुआ। आपने अंग्रेजी के महान कवि डब्ल्यू०एच०ऑडेन पर अपना शोधकार्य काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से सन् 1985 में सम्पन्न किया। आपने अंग्रेजी के प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवायें उत्तर प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में देते हुए जून 2021 में महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से सम्बद्ध श्री एस०बी० पी०जी० कॉलेज से अंग्रेजी विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। आपकी आज की अवधि तक तिरसठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें बारह उपन्यास, सात कहानी संग्रह, बीस कविता संग्रह, चार निबन्ध संग्रह, तीन अनूदित पुस्तकें तथा अंग्रेजी में भी उपन्यास, कविता तथा निबन्ध विधा में रचनायें सम्मिलित हैं। दहशत, जुर्म, नेपथ्य के अतिथि, खोया हुआ आकाश, अंधेरा चुभता है और टेढ़ा चाँद आपके प्रमुख प्रकाशित उपन्यास हैं। मिट्टी का मकान, प्लीज बिहेव योरसेल्फ, एक दार्शनिक की चूक, खामोश, नीली झील, वह लड़की कहाँ गई और उपन्यास की नायिका आपके प्रमुख कहानी संग्रह हैं। डॉ० राघवेन्द्र नारायण सिंह अनेक प्रमुख सामाजिक साहित्यिक और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा विभूषित किये जा चुके हैं। आप वर्तमान समय में ए-55, 212, गौतम गार्डेन कालोनी, शिवपुर बाईपास, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में सपरिवार रहते हुए अपनी काव्य साधना में निरन्तर प्रवृत्त हैं। डॉ० राघवेन्द्र नारायण सिंह की कृतियाँ निबन्ध संग्रह: अस्तित्व के शाश्वत आयाम परमेश्वर से साक्षात्कार मेरी सोच: मेरी दृष्टि सृजन के वैचारिक आधार जिन्दगी के दस्तावेज मार्क्स का अजायबघर मुहावरे टूट रहे हैं कहानी संग्रह: प्लीज बिहेव योरसेल्फ मिट्टी का मकान एक दार्शनिक की चूक खामोश नीली झील वह लड़की कहाँ गई? उपन्यास की नायिका उपन्यास : दहशत • हस्तक्षेप विक्षोभ अँधेरा चुभता है रास्ते कभी खत्म नहीं होते नेपथ्य के अतिथि जुर्म परिन्दे खोया हुआ आकाश वसन्त की प्रतीक्षा में टेढ़ा चाँद कैंचीधाम के सहयात्री आलोचना : डॉ० राघवेन्द्र नारायण सिंह : सर्जना और आलोचना पुस्तकें बोलती हैं किस देवता की उपासना करें हम ईश्वर उदास है कविता संग्रह : परियों के उस मधुर द्वीप पर पागलों की भीड़ में आकाश को अधिकार जब हम नहीं होंगे है आओ कहीं और चलते हैं फिर उगेंगे पंख मेरे अजनबी इस शहर में जहाँ पर झील बहती है शहर से दूर थी वह झील करो मत झील तुम कलुषित झील के उस पार क्या है कभी तुम झील से मिल लो कहो मत झील से कुछ भी समन्दर बन गई वह झील उसे बस झील मत समझो तुम्हारे पक्ष में नीला आकाश अपना है अँधेरों की खिलाफत मे.
Hindu (हिंदू धर्म) (14137)
Tantra (तन्त्र) (1048)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1214)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25537)
History (इतिहास) (9449)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist