लेखक परिचय
मुकुट नारायण पुरोहितवार वैद्यनाथधाम, देवघर (झारखण्ड) मुकुट नारायण पुरोहितवार ने भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर (M. Sc. Physics) में शिक्षा प्राप्त की है और सैद्धांतिक भौतिकी व बांटम मेकानिक्स में गहरे अध्ययनकर्ता हैं। वे भारतीय ज्ञान परंपरा और विज्ञान के बीच संवाद स्थापित करने और समन्वय स्थापित करने में विशेष रुचि रखते हैं। संस्कृत भाषा और भारतीय जान परंपरा के संरक्षण एवं समर्थन में इनकी सक्रिय भूमिका रही है। चेतना के रहस्यों को समझने की उनकी जिज्ञासा ने उन्हें क्वांटम योग की रचना के लिए प्रेरित किया - एक ऐसी कृति जो योग, न्यूरोसाइंस और क्वांटम फिजिक्स की अंतर्धाराओं को एकीकृत दृष्टिकोण में प्रस्तुत करती है।
पुस्तक परिचय
'क्वांटम योग' एक समकालीन अन्वेषण है, जो आधुनिक भौतिकी की सीमाओं से आरम्भ होकर उस गहन रहस्य तक पहुँचता है, जहाँ विज्ञान और योग एक दूसरे में विलीन हो जाते हैं। यह पुस्तक भारतीय ऋषियों की अनुभूत चेतना और आधुनिक विज्ञान के क्वांटम क्षेत्र के बीच एक सेतु का निर्माण करती है। योग की प्राचीन प्रणाली और क्वांटम फिजिक्स के नवीनतम सिद्धान्तों का यह अनूठा संगम एक नई अन्तर्दृष्टि प्रदान करता है - विज्ञान और अध्यात्म के बीच एक रचनात्मक संवाद। इस पुस्तक में प्रस्तुत अवधारणाएँ गहन अध्ययन, अनुभवजन्य विश्लेषण तथा प्राचीन और आधुनिक स्रोतों के सावधानीपूर्वक संश्लेषण पर आधारित है। यद्यपि प्रत्येक विचार के साथ तत्कालिक प्रमाण प्रस्तुत करना संभव नही रहा, तथापि विस्तृत संदर्भ सूची को समाविष्ट किया गया है, ताकि यह पुस्तक न केवल जानकारी का स्रोत बने, बल्कि पाठकों को अपनी अर्थात् खुद की सत्य की खोज करने के लिए प्रेरित करे। इस पुस्तक का उद्देश्य न केवल योग और विज्ञान के गहन बिंदुओं को जोड़ना है, बल्कि पाठकों को सहज रूप से इन जटिल विषयों की ओर उन्मुख करना भी है। इसी उद्देश्य से पुस्तक के अंत में एक परिभाषिक शब्दावली जोड़ी गई है, जो वैज्ञानिक, यौगिक व दार्शनिक शब्दों की संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट व्याख्या प्रस्तुत करती है। यह खंड पाठकों को गूढ अवधारणाओं को सरलता से समझने में सहयोग देगा।
Hindu (हिंदू धर्म) (13784)
Tantra (तन्त्र) (1018)
Vedas (वेद) (734)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2111)
Chaukhamba | चौखंबा (3226)
Jyotish (ज्योतिष) (1578)
Yoga (योग) (1178)
Ramayana (रामायण) (1320)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (24929)
History (इतिहास) (9125)
Philosophy (दर्शन) (3649)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist