लेखक परिचय
डॉ. मंजुश्री क्षीरसागर खेरडे शिक्षा : • संगीत विशारद 1996 ई. एम.ए. (प्राचीन भारतीय इतिहास) पीएच.डी. (उत्तर मध्य-कालीन इतिहास) 2002 ई. छात्रवृत्ति : • सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र, नई दिल्ली, 1988-96 राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर, 1998-2000 भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, कला-साधना: ग्वालियर घराने के विख्यात गायक पं. बी.एन. क्षीरसागर से शिक्षित; भारत एवं विदेश में ख्यातनाम गायिका
पुस्तक परिचय
राजस्थान की संगीत परंपराओं का मारवाड़ के संदर्भ में किया गया यह अध्ययन भारतीय संगीत के इतिहास को समग्र बनाने का एक सफल प्रयास कहा जा सकता है जिसमें मारवाड़ के स्मृतिशेष हुए उन वाग्गेयकारों की चर्चा का पहली बार उपोद्घात हुआ है जिनकी बहुमूल्य गेय रचनाओं से संगीत जगत् अपरिचित रहा है। केन्द्रीय सत्ता के क्षीण होते-होते जिन कलाकारों ने राजस्थान की रियासतों में आश्रय पाया और अनवरत साधना करते हुए कला को समृद्ध बनाया उनके इतिहास व गायकी के विषय में यहां पर की गयी समीक्षा एक नयापन लिये हुए है। अतरौली के अलादिया खाँ और मेवाती घराने के घघ्घे नजीर खाँ की गायकी का पल्लवन इसी मरुधरा पर हुआ है। पखावज के नाथद्वारा और जावली घराने के विकास में इस क्षेत्र ने अभूतपूर्व योगदान दिया है, यहाँ तक कि नाना साहब पानसे घराना तथा कुदऊसिंह घराने का निकास भी जावली घराने से होना सिद्ध होता है। तत्कालीन शासकों की धार्मिक आस्थाओं ने पुष्टिमार्गीय तथा नाथ संप्रदाय के मंदिरों में जिस कीर्तन परंपरा का निर्वहन किया उसने एतद्देशीय प्रतिभाओं को संगीत के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा दी और परिणामतः समाज के ब्राह्मण, साध, भगत, सेवग, भोजग जातियों के सैकड़ों व्यक्तियों ने संगीत को अपना जीवन बनाया। इस प्रकार के रोचक तथ्यों से परिपूर्ण यह पुस्तक संगीत व इतिहास के विद्यार्थियों व साधकों के लिये न केवल उपादेय है अपितु वह एक संग्रह-योग्य दस्तावेज सिद्ध होगी।
Hindu (हिंदू धर्म) (13774)
Tantra (तन्त्र) (1011)
Vedas (वेद) (730)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2099)
Chaukhamba | चौखंबा (3182)
Jyotish (ज्योतिष) (1565)
Yoga (योग) (1172)
Ramayana (रामायण) (1333)
Gita Press (गीता प्रेस) (722)
Sahitya (साहित्य) (24849)
History (इतिहास) (9072)
Philosophy (दर्शन) (3638)
Santvani (सन्त वाणी) (2631)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist