लेखक परिचय
मोहनदास नैमिशराय का जन्म 5 सितम्बर, 1949 को मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ। लगभग पाँच वर्ष तक डॉ. आम्बेडकर प्रतिष्ठान, भारत सरकार, नई दिल्ली में सम्पादक एवं मुख्य सम्पादक रहे। महात्मा गाँधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा एवं अन्य विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफेसर रहे। पत्रकारिता, रेडियो, दूरदर्शन, फिल्म लेखन व रंगमंचीय प्रस्तुति का प्रचुर अनुभव। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में अध्येता (2007-2009) के रूप में' मराठी और हिन्दी दलित नाटक' पर शोध । उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं- क्या मुझे खरीदोगे, मुक्तिपर्व, वीरांगना झलकारी बाई, जखूम हमारे, महानायक बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर, आज बाजार बन्द है, गया में एक अदद दलित, क्रान्ति पुरुष ज्योतिराव फुले (उपन्यास) आवाजें, हमारा जवाब, बीस दिनों की जन्नत, खिड़की (कहानी संग्रह) सफदर एक बयान, आग और आन्दोलन' (कविता संग्रह) अपने-अपने पिंजरे (2 भागों में) रंग कितने मेरे संग (आत्मकथा, तीसरा भाग) अदालतनामा, हैलो कॉमरेड (नाटक) भारतरत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर, आत्मदाह संस्कृति उद्भव और विकास, भारतीय दलित आन्दोलन का इतिहास (चार भागों में), एक सौ दलित आत्मकथाएँ : इतिहास एवं विश्लेषण, हिन्दी दलित रंगमंच की दस्तक दलित साहित्य की अवधारणा में रंगमच, इतिहास के आइने में दलित आंदोलन। लगभग 90 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। स्वयं के जीवन संघर्ष पर लगभग 20 डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनी हैं। साथ ही 'दर्द' (कहानी), 'वीरांगना झलकारी बाई' और आज बाजार बन्द है (उपन्यास) पर डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्मित। डॉ. आम्बेडकर स्मृति पुरस्कार', 'वाणिज्य हिन्दी ग्रन्थ पुरस्कार कनाड़ा, 'डॉ. आम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार', 'डॉ. आम्बेडकर इंटरनेशनल मिशन पुरस्कार', 'गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार', 'साहित्य भूषण सम्मान' समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित ।
Hindu (हिंदू धर्म) (13859)
Tantra (तन्त्र) (1021)
Vedas (वेद) (739)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2115)
Chaukhamba | चौखंबा (3485)
Jyotish (ज्योतिष) (1618)
Yoga (योग) (1179)
Ramayana (रामायण) (1319)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (25003)
History (इतिहास) (9177)
Philosophy (दर्शन) (3663)
Santvani (सन्त वाणी) (2601)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist