डॉ० (मेजर) जनार्दन पाण्डेय का जन्म 29-9-1938 को ग्राम केशों नारायणपुर नायर, डाकघर शाहपुर-पटोरी, जिला- समस्तीपुर (बिहार) में जन्म हुआ था। पटना विश्वविद्यालय, पटना से इन्होंने एम० ए० राजनीति विज्ञान एवं इतिहास, बैचेलर ऑफ लॉ एवं डिप्लोमा इन एडुकेशन और भागलपुर वि०वि० से पी-एच० डी० की डिग्री प्राप्त की। बिहार के दैनिक अखबारके साथ-साथ साप्ताहिक हिन्दुस्तान, धर्मयुग, दिनमान, रविवार आदि में अनेक निबंध और आलेख प्रकाशित हुये हैं, साथ ही इंडियन जर्नल ऑफ पॉलिटिकल साईस में अनेक शोध मूलक निबंध प्रकाशित हुये हैं। इंडियन पॉलिटिकल साईस एसोसियेशन के आजीवन सदस्य और इंटरनेशनल पॉलिटिकल साईस एसोसियेशन तथा इंडियन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के सदस्य है। भूदान, ग्रामदान, सर्वोदय आन्दोलन, तरूणशान्ति सेना, आचार्यकुल, नशाबन्दी आन्दोलन, हरिजन सेवक संघ और 1974 के बिहार आन्दोलन से सक्रिय सम्बद्ध रहे हैं। सात वर्षों तक प्रतिरक्षा विभाग में मेजर के पद पर राष्ट्र की सेवा की है। लगभग 25 वर्षों से भागलपुर वि०वि० के अन्तर्गत साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज (सं० प्र०) में राजनीति विज्ञान का अध्यापन करते रहे हैं। आजकल आप भालगपुर विश्वविद्यालय के अन्तर्गत गाँधी विचार विभाग, भागलपुर में रीडर के पद पर कार्यरत हैं।
पुस्तक में गाँधीवादी राजदर्शन- 'सर्वोदय' पर राजनीति विज्ञान की दृष्टि से आचार्य विनोबा और और दादा धर्माधिकारी के राजनीति-दर्शन का तुलनात्मक और सम्यक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। "सर्वोदय ही जीवन दृष्टि है; लोकशक्ति ही लोकतंत्र की आत्मा है; ट्रस्टीशिप के द्वारा ही पूंजीवाद को समाप्त कर लोकतांत्रिक समाजवाद की स्थापना की जा सकती है; सत्याग्रह ही समाज परिवर्तन का कारगर साधन है तथा विश्वशान्ति शान्ति सेना से ही सम्भव है" आदि ज्वलन्त प्रश्नों का राजनीति दर्शन की दृष्टि से समीक्षा प्रस्तुत की गई है। आज के त्रस्त विश्व में उपरोक्त दो महान एवं युगपरिवर्तनकारी गाँधीवादी राजनीतिक दार्शनिकों के राजनीति दर्शन से समाज और राज्य को सर्वनाश से बचाने और 'जय जगत' की कल्पना को मूर्तरूप देने में बहुत अधिक सहायता मिल सकती है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14079)
Tantra (तन्त्र) (1053)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2142)
Chaukhamba | चौखंबा (3458)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1212)
Ramayana (रामायण) (1310)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25495)
History (इतिहास) (9407)
Philosophy (दर्शन) (3729)
Santvani (सन्त वाणी) (2599)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist