राजेन्द्र शर्मा का पैदाइशी ताल्लुक अलवर (राजस्थान) से है। रचना-कर्म के संदर्भ में यह ताल्लुक सपनों की नगरी मुंबई से जुड़ता है। राजेन्द्र का नाम नाट्य जगत और सिनेमा की दुनिया में लेखक, निर्देशक, छायाकार के रूप में सुपरिचित न होते हुए भी नितांत नया नहीं है। अकादमिक धरातल पर लेखक ने जीव विज्ञान से ग्रेजुएशन कर कानून की डिग्री ली, नाट्य कला में पोस्टग्रेजुएट हुए, अलवर की 'कला भारती' से सितार-वादन का प्रशिक्षण प्राप्त किया और अंततः विधिवत डिप्लोमा लेकर सिनेमैटोग्राफी में दीक्षित हुए। प्रस्तुत काव्य-कथा संग्रह 'शब्द चित्र कथाएँ' लेखक की अनुभूत स्मृतियों का ही प्रतिफलन है, जो उसने जीवन की आवारगी और रचना-कर्म की संजीदगी के बीच तनी रस्सी पर नट-कौशल से चलते हुए रचा है। यह लेखक का तीसरा संग्रह है, जिसे उनके पहले काव्य संग्रह 'ऋण अभी शेष है' की बकाया किस्त और दूसरे काव्य संग्रह 'अघरंगे ख़्वाब' के किसी छूटे हुए ख़्वाब की शक्ल में देखा जाना चाहिए, पढ़ा जाना चाहिए। बेशक उनकी उंगलियों ने बायोलॉजी लैब में मेंढकों के डिसेक्शन किए हों, बेशक उनके पोरों ने वीणा के तार झंकृत किए हों, किंतु घूम-घामकर लेखक ने अंततः अपने लिए प्रकाश और छाया का संसार ही चुना है। उन्होंने कैमरा हाथ में लेकर चित्र खींचे हैं और कलम हाथ में लेकर शब्द-चित्र रचे हैं। अनूठे छायाकार के इस अनूठे एल्बम में कितने ही चित्र, कितने ही गीत, कितनी ही कहानियाँ, कितनी ही कविताएँ साँस ले रही हैं और कितनी ही वीणाएँ निनाद कर रही हैं- यह राज पृष्ठ-दर-पृष्ठ पाठकों के समक्ष खुलेगा। आख़िर में इस संग्रह के बारे में एक बात और- दुधारी तलवार जैसी इन चित्र-कथाओं को रचते हुए राजेन्द्र ने दो प्रकार के लेखकीय जोखिम उठाए हैं। पहला तो यह कि यह अपने प्रकार की नई विधा है, जो पाठकों के लिए नई 'टर्म' है, पता नहीं सहज मान्य हो या नहीं। दूसरा यह कि आत्मकथात्मक शैली में लिखी इन चित्र-कथाओं के विविध रंग पता नहीं कब अपनी सामान्यता का अतिक्रमण कर निजता की परिधि में प्रवेश कर जाएँ और कालिख बन सृष्टा के ही चेहरे को दाग़ी कर जाएँ। खैर, जो भी हो, लेखक ने इस संग्रह में इतना प्रामाणिक और ईमानदार लेखन किया है कि वह कालिख भी उनके चेहरे के सौंदर्य में काले टीके का ही काम करेगी। नज़र न लगे लेखक को।
हिन्दी साहित्य-संसार में छांदस कवि जिस काव्य-शैली को विकृत गद्य कह कर तिरस्कृत करते रहें हैं, राजेन्द्र शर्मा ने तमाम जोखिम उठाते हुए उसी काव्य-शैली में अनेक सार्थक शब्द चित्र कथाएँ रच कर यह साबित किया है कि संवेदना किसी शैली के बंधनों की मोहताज नहीं होती। कहने का सहज-सरल ढंग खुद अपनी उपस्थिति दर्ज कर देता है। राजेन्द्र शर्मा की काव्य-कथाएँ जीवन की सहज-सरल अनुभूतियों के शब्द चित्र हैं, जो पाने और खोने के द्वंद्व के बीच से गुज़रते हैं। ये शब्द चित्र अनेक मिथकों, बिंबों और प्रतीकों के माध्यम से जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव रचते हैं। यहाँ आशा है, उम्मीद है, उत्सव है, जीत है; तो निराशा, नाउम्मीदी, मातम और हार भी है। कुल मिलाकर यहाँ करुणा का एक सतत प्रवाह है, जो पाठक को भिगोने में सक्षम है। संग्रह की रचना 'करुणा' पिता-पुत्र के अबोले से उत्पन्न एक नोस्टेलजिक नाद है, जो पीढ़ियों के द्वंद्व की पड़ताल करता है। ये शब्द चित्र कथाएँ स्त्री जीवन के वातायन से पूरी दुनिया को देखती हैं। प्रेम तंतु में एक अलग तरह की गहन संवेदना है, एक अमूर्तन के बीच मुखर होता मानवीकरण। एक तरह से 'रज्जू' भी ममतालु है और स्त्री जीवन जैसी ही संवेदना जगाती है। यह भी सच है कि हमारे समय की जटिलताओं ने हमें मिथ्या स्वप्नजीवी बना दिया है। हम अपने सच की जमीन को छोड़कर एक यूटोपियाई लोक में भटकने लगे हैं। ये कविताएँ हमारे यूटोपिया को तोड़ती हैं और जीवन का क्रूर यथार्थ हमारे सामने रखती हैं। इस संग्रह में संकलित 'नगरवधू', 'उपहार' और 'लीला-रामकृष्ण' ऐसी ही कविताएँ हैं। यह भी सच है कि हमारे समय की जटिलताओं ने हमें मिथ्या स्वप्नजीवी बना दिया है। हम अपने सच की जमीन को छोड़कर एक यूटोपियाई लोक में भटकने लगे हैं। ये कविताएँ हमारे यूटोपिया को तोड़ती हैं और जीवन का क्रूर यथार्थ हमारे सामने रखती हैं। इस संग्रह में संकलित 'नगरवधू', 'उपहार' और 'लीला-रामकृष्ण' ऐसी ही कविताएँ हैं। असल में हमारा जीवन रंगे हुए और अधरंगे ख़्वाबों का एक व्यापक कैनवास है, जिसकी मार्मिक शब्द-चित्रात्मक अभिव्यक्ति है कवि राजेन्द्र शर्मा का शब्द चित्र कथा संकलन ।
Hindu (हिंदू धर्म) (14136)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1214)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25532)
History (इतिहास) (9448)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist