<center><b>पुस्तक परिचय</b></center> "कौन हो... कौन हो तुम?"... मैंने आँखें मलते हुए पूछा। "जिसकी प्रतीक्षा कर-करके तुम थक कर सो गये, मैं वही लक्ष्मी देवी हूँ बेटा! "... "झूठ। लक्ष्मीजी ऐसी काली कभी नहीं हो सकतीं। वे तो उजली-उजली और अत्यधिक सुन्दर हैं... मैंने कई बार कलेण्डरों में उनकी तस्वीर देखी है।" "सच है बेटा, मैं लक्ष्मी ही हूँ" उस स्त्री ने गम्भीर आवाज में कहा, "पर दो नम्बरी!" यह एक व्यंग्यांश है, जो समकालीन अर्थ-जगत के एक सर्वमान्य सच को सामने रखता है और इस संग्रह 'सुना अंनसुना' में इस कोटि के कितने ही व्यंग्य शामिल हैं। गुजराती के सुविख्यात व्यंग्य लेखक विनोद भट्ट आज की सामाजिक, राजनीतिक विद्रूपताओं को जिस अन्दाज से उघाड़ते हैं, वह हमारे लिए अविस्मरणीय हो उठती हैं। इसके लिए लेखक ने अनेकानेक पौराणिक प्रसंगों, लोक-कथाओं, पंचतंत्र और ईसप की कथाओं का उपयोग किया है। इससे ये व्यंग्य-रचनाएँ एक विशिष्ट वस्तु रूप में तो हमारी चेतना का नया संस्कार करती हैं, अपनी शैलीगत सहजता और रोचकता से भारत की वाचिक कथा-परम्परा को भी समृद्ध करती हैं।<p>
<center><b>लेखक परिचय </b></center> गुजराती के प्रख्यात व्यंग्य रचनाकार विनोद भट्ट का जन्म 14 जनवरी, 1938 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था। उन्होंने बी.ए.-एल.एल.बी. की डिग्री ली। जीविका के लिए वकालत और लेखन किया। लेखन का आरम्भ 1955 से। लघुकथा, निबन्ध, पत्र, संवाद आदि विभिन्न साहित्य-रूपों में हास्य-व्यंग्य-लेखन । उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं- 'विनोद नी नजरे', 'अने हवे इतिहास', 'इदम् चतुर्थम्', 'नरो वा कुंजरो वा', 'आँख आडा कान', 'मंटो : एक बदनाम लेखक', 'बैताल छब्बीसी', 'ग्रन्थ नी गरबड', 'सुना-अनसुना'। कई पुस्तकों का विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। उन्हें 'रंजीतराम सुवर्ण चन्द्रक' सम्मान सहित विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया। 23 मई, 2018 को उनका निधन हुआ।<p>
Hindu (हिंदू धर्म) (14139)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25547)
History (इतिहास) (9451)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist