<center><b>पुस्तक परिचय</b></center> भारत-पाकिस्तान विभाजन के मूलभूत कारणों में एक कारण भारतीय समाज के दो प्रभावशाली समुदायों में मतभेद है जिसे औपनिवेशिक ताकतों ने खूब बढ़ावा दिया। विभाजन की घटना ने स्वतंत्रता के साथ 1947 में आकार लिया किन्तु इसकी शुरुआत हिंसक गतिविधियों के साथ थोड़ा पहले हो गई थी। विभाजन पूर्व पंजाब के एक शहर रावलपिंडी के आसपास के गाँवों में भी भयानक दंगे हुए जिनमें पंजाब में रहने वाले हिन्दू, सिख और मुस्लिम सभी समुदायों को तरह-तरह का नुकसान उठाना पड़ा। भीष्म साहनी का उपन्यास 'तमस' रावलपिंडी के दंगों का जीवन्त चित्र है जो भारत-पाकिस्तान विभाजन की पूर्व पीठिका बनकर आता है। यह उपन्यास तीनों समुदायों के भीतरी संसार, औपनिवेशिक शासकों के कुटिल चरित्र, पूँजीपतियों के आचरण और स्वतंत्रता आन्दोलन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस के हालचाल को बारीकी से दिखाता है। इस उपन्यास पर फिल्म बनी और अनेक आलोचकों ने अपने अध्ययन के लिए इसका चुनाव किया। राधाकृष्ण मूल्यांकन माला की गौरवशाली परम्परा में 'तमस' पर यह आलोचना कृति हिन्दी के आधिकारिक विद्वानों और नई पीढ़ी के लेखकों के चिन्तन-मनन का सार्थक परिणाम है। हिन्दी साहित्य के विद्यार्थियों-शोधार्थियों के लिए इस मूल्यांकन माला के पुनर्नवा प्रारूप में अब कृतिकारों के साथ कृतियों पर भी मूल्यांकनपरक पुस्तकें उपलब्ध हैं। भीष्म साहनी की अविस्मरणीय कृति को विभिन्न दृष्टियों से देखने-समझने का यह प्रयास हिन्दी आलोचना के लिए भी विश्वसनीय होगा।<p>
<center><b>लेखक परिचय</b></center> पल्लव का जन्म राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी परिवार में हुआ। मूलतः कथा-आलोचना में सक्रिय पल्लव कथा-साहित्य के साथ-साथ कथेतर विधाओं की आलोचना में नवाचार के लिए जाने जाते हैं। 'कहानी का लोकतंत्र' और 'लेखकों का संसार' उनकी मौलिक पुस्तकें हैं। उन्होंने कई पुस्तक श्रृंखलाओं का सम्पादन किया है और साहित्य अकादेमी के लिए मोनोग्राफ लेखन भी किया है। हिन्दी की लघु पत्रिका 'बनास जन' के सम्पादक पल्लव दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज में हिन्दी के आचार्य हैं। ई-मेल : pallavkidak@gmail.com<p>
<center><b>प्रस्तावना</b></center> साहित्य में कृतियों का मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन आलोचना का धर्म है। उन कृतियों को फिर पलटकर देखना और उनकी अर्थवत्ता को नये परिप्रेक्ष्य में देखना-समझना आलोचना को विश्वसनीय और रचनात्मक बनाता है। साहित्य की वास्तविक पहचान भी समय के प्रवाह में ही होती है। प्रकाशन के साथ तुरन्त चर्चा में आ जाने वाली कृतियाँ कई बार बाद में भुला दी जाने योग्य निकलती हैं। दूसरी तरफ ऐसा भी होता है कि कोई कृति अपने प्रकाशन के समय बहुत महत्त्वपूर्ण न समझी गई तो किन्तु कालान्तर में उसमें एकाएक अपने समय की सच्ची तस्वीर दिखाई दे। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा अंग्रेजी और बाद में आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी द्वारा हिन्दी में कबीर की कविताओं के प्रस्तुतीकरण का महत्त्व ऐतिहासिक है। वस्तुतः आलोचना की जिम्मेदारी है कि वह अपनी भाषा और संस्कृति की मूल्यवान समझी जाने वाली कृतियों को समय समय पर पुनरीक्षण के लिए चुने और नए समय में उनकी अर्थवत्ता की पुनर्पहचान करे। हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल में ऐसी कृतियों की पहचान कठिन नहीं है जिन्हें प्रकाशित हुए एक या आधी शताब्दी व्यतीत हो गई है और उन्हें कालजयी माना जाता है। यदि रीतिकाल, भक्तिकाल और आदिकाल की कृतियों का भी स्मरण करें तो यह सूची आलोचना के समक्ष एक बड़ी चुनौती की तरह सामने होगी। कहना न होगा कि आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी से लगाकर हमारे समय तक अनेक विद्वान आलोचकों ने अपनी रुचि और विवेक के अनुसार ऐसी चुनौतियों को स्वीकार किया है।<p>
Hindu (हिंदू धर्म) (14142)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25550)
History (इतिहास) (9452)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist