शशि सहगल 2 अक्टूबर, 1944 को लाहौर में जन्मी शशि सहगल एक संवेदनशील कवयित्री, कथाकार, अनुवादक एवं आलोचक के रूप में जानी जाती हैं। उनकी कविताओं का परिवेश घर-बाहर संघर्ष करती एक स्त्री का परिवेश है। शशि इन स्थितियों एवं संबंधों को नितांत निजी तरीके से देखती हैं, इसलिए उनकी कविताएँ एकदम अलग पहचान के साथ खड़ी दिखाई देती हैं। दंद-फंद और ढोल पीटने से कोसों दूर वह चुपके से अपना काम करते रहने में विश्वास करती हैं। 'मीठे चावल तथा अन्य कविताएँ' ज़मीन से जुड़ी हुई कविताएँ हैं। इनमें पंजाब की लोकगंध रची बसी हुई है और एक स्त्री की अपनी पीड़ाएँ भी। यह पीड़ाएँ और संघर्ष समाज में अपना विस्तार पाती हुई बदलाव के लिए तैयार करती हैं। यह उनका चौथा कविता-संग्रह है। उनकी अब तक प्रकाशित रचनाएँ कविता संग्रह कविता लिखने की कोशशि में टुकड़ा-टुकड़ा वक़्त मौन से संवाद। मीठे चावल तथा अन्य कविताएँ/ कवि के मन से। काव्यानुवाद भाई वीर सिंह का मेरे साँईयाँ जियो प्रभजोत कौर की पब्बी। (दोनों साहित्य अकादमी से प्रकाशित) कथा साहित्य महिंदर सिंह सरना की चुनिंदा कहानियाँ/नानक सिंह की चुनिंदा कहानियाँ/करतार सिंह दुग्गल की चुनिंदा कहानियाँ पंजाबी प्रवासियों की कहानियाँ गुरू गोबिंद सिंह, अछरू सिंह की भारतीय प्राचीन पौराणिक कहानियाँ तथा प्रोफेसर गंडासिंह की जीवनी, हरिसिंह नलवा (सभी राष्ट्रीय पुस्तक न्यास से प्रकाशित)। आलोचना नयी कविता में मूल्यबोध/अन्वेषकः एक माडर्न क्लासिक/साहित्य विधाएँ/रीतिमुक्त कवि घनानंद साहित्यः विविध विधाएँ तथा तीन पगडंडियाँ रंगमंच और नाटक नाटक बलवंत गार्गी के पंजाबी नाटक 'मिर्ज़ा साहिबा' का अनुवाद प्रकाशित एवं कई-कई बार मंचित। इसी तरह से शशि सहगल की कविताएँ 'रेत और इंद्रधनुष' का उमा झुनझुनवाला के निर्देशन में लिटिल घेस्पियन कोलकाता द्वारा अनेक बार मंचन। अनेक कविता संग्रहों, कहानी संग्रहों की सहयोगी कवि/कथाकार। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनारों में बीज भाषण। रेडियो/दूरदर्शन से अनेक कार्यक्रम प्रसारित। महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, पुणे एवं अल्मोड़ा विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित। शिवप्यारी देवी अवस्थी साहित्य रत्न सम्मान-2021.
Hindu (हिंदू धर्म) (14029)
Tantra (तन्त्र) (1042)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2135)
Chaukhamba | चौखंबा (3463)
Jyotish (ज्योतिष) (1631)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1312)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25402)
History (इतिहास) (9380)
Philosophy (दर्शन) (3707)
Santvani (सन्त वाणी) (2598)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist