प्रकाशकीय
हिन्दी पाठकों को श्रेष्ठ साहित्य उपलब्ध कराना हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है। अपनी इस प्रतिबद्धता के अनुरूप हम हिन्दी के साथ-साथ हिन्दीतर-देशी और विदेशी-भाषाओं की श्रेष्ठ कृतियों के अनुवाद भी निरन्तर प्रकाशित करते रहे हैं। ऐसा नहीं कि विश्व की प्रसिद्ध कृतियों के अनुवाद पहले नहीं हुए, पर इस सदी के पहले वर्ष में जब हमने 'विश्व क्लासिक श्रृंखला' के अन्तर्गत विभिन्न विदेशी भाषाओं की किताबों के हिन्दी अनुवाद प्रकाशित किये तो इसका व्यापक स्वागत हुआ। इस श्रृंखला में कथा साहित्य भी था और विचार साहित्य भी। वास्तव में इसके जरिये हम पाठकों के समक्ष कालजयी साहित्य का वैश्विक परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत करना चाहते थे, जिसमें इसकी परम्परा को निर्मित करने वाली प्रतिनिधि कृतियों के साथ-साथ नई दृष्टि और नये विचारों से इस परम्परा को दिशा और विस्तार देने वाली कृतियाँ भी शामिल थीं। इस पहल के प्रति पाठकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया निश्चय ही हमारे लिए उत्साहवर्धक रही।
तब से, दो दशक से अधिक समय गुज्जर जाने के बाद भी विश्व क्लासिक श्रृंखला में लोगों की दिलचस्पी लगातार बनी रही है। नई पीढ़ी की रुचियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हमने इस श्रृंखला को और सुव्यवस्थित तरीक़े से प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है। प्रकाशन के आठ दशक की गौरवशाली यात्रा की विश्वसनीयता को आगे बढ़ाते हुए हम, अब 'विश्व क्लासिक श्रृंखला' को 'राजकमल गौरवग्रंथ विश्व क्लासिक' के रूप में न केवल नये रंग-ढंग में प्रस्तुत कर रहे हैं, बल्कि पुराने अनुवादों को परिष्कृत और प्रस्तुति को संवर्द्धित भी कर रहे हैं। इसमें 'विश्व क्लासिक श्रृंखला' की पूर्व प्रकाशित किताबों के अभिनव संस्करण तो होंगे ही, वे कृतियाँ भी होंगी जिनका हिन्दी में अब तक अनुवाद नहीं हुआ था।
'तीन साल' एंतोन चेखव का एक महत्त्वपूर्ण उपन्यास है। चेखव ने ज्यादातर कहानियाँ ही लिखी हैं और बहुतेरे लोग उन्हें विश्व का सर्वश्रेष्ठ कहानीकार मानते हैं।' तीन साल' भी पहले-पहल कहानी के रूप में ही प्रकाशित हुआ था। लेकिन आम कहानियों के मुकाबले अधिक लम्बाई और विषयवस्तु के औपन्यासिक वितान के कारण यह उपन्यास के रूप में लोकप्रिय हुआ। चेखव ने इस कहानी का उपशीर्षक दिया था 'घरेलू जीवन के दृश्य'। इसमें क्रान्ति पूर्व रूसी जनमानस की स्पष्ट झलक मिलती है। कहानी के केन्द्र में अलेक्सी फ्योदोरोविच लाप्तेव और यूलिया सरजीविना का विवाह है। वे जिस समय में साँस ले रहे हैं उसमें आदर्श और यथार्थ के बीच कोई मेल नहीं है। परिणाम एक ऐसी निराशा में सामने आता है जहाँ वर्तमान अनपेक्षित है और भविष्य अज्ञात, ऐसे में आने वाले समय का इन्तजार करने की खोखली आश्वस्ति ही बचती है।
आशा है, पाठकों को हमारी यह नवीन प्रस्तुति पसन्द आएगी। आप अपनी राय, अपने सुझाव हमें पत्र या ई-मेल के जरिये जरूर भेजें। इससे हमें इस 'गौरवग्रंथ माला' को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Hindu (हिंदू धर्म) (14139)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25547)
History (इतिहास) (9451)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist