पुस्तक परिचय
प्रस्तुत पुस्तक में सूचना संचार से संबंधित विभिन्न तथ्यों पर प्रकाश डाला गया हैं। यह पुस्तक हिन्दी भाषा में लिखी हुई, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय पर उपयुक्त पुस्तक है। इसमें इस विषय से संबंधित द्विवर्षीय स्नात्कोत्तर डिग्री, इग्नू के स्नात्कोत्तर डिग्री तथा यू०जी०सी० नेट परीक्षा के पाठ्यक्रमों से संबंधित तथ्यों को एकत्रित रूप में प्रस्तूत किया गया है। चूँकि यह पुस्तक हिन्दी भाषा में लिखी गयी है अतः हमें विश्वास है कि हिन्दी भाषी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए यह पुस्तक उपयोगी सिद्ध होगी।p>
लेखक परिचय-1
बसंत कुमार चौधरी जन्म तिथि-11 अप्रैल 1955, ग्राम-शाहापुर उन्डी, डाकघर-पटोरी, जिला-समस्तीपुर (बिहार) ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से राजनीतिक शास्त्र विषय में स्नातकोतर तथा तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर से पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में स्नातकोत्तर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय अन्र्तगत स्नातकोत्तर पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में एक दशक से भी अधिक का अध्यापन का अनुभव। विभिन्न मानक शोध पत्रिकाओं में अनेक शोध लेख प्रकाशित एवं अनेक प्रकाशनावधि में। इण्डियन एसोसिएशन ऑफ स्पेशल लाइब्रेरी एण्ड इन्फारमेशन सेन्टर का आजीवन सदस्य। वर्तमान में "सूचना एवं पुनः प्राप्ति विषय" पर नयी पुस्तक लेखन कार्य प्रक्रिया में।
लेखक परिचय-2
संतोष कुमार जन्म तिथि-12 अप्रैल 1985, ग्राम-गाँधी नगर, पोस्ट-तारापुर, अनुमंडल-तारापुर, जिला-मुंगेर (बिहार) तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर से इतिहास विषय में स्नातकोत्तर * तथा तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर से ही पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान से द्विवर्षीय समाकलित पाठ्यक्रम में स्नातकोत्तर। केन्द्रीय संदर्भ पुस्तकालय, कलकत्ता द्वारा आयोजित पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में शिक्षुता प्राप्त। भागलपुर विश्वविद्यालय में ही पीएच. डी. हेतु रजिस्टर्ड। विभिन्न मानक शोध पत्रिकाओं में इतिहास तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय में अनेक शोध लेख प्रकाशित एवं अनेक प्रकाशनावधि में।
प्रस्तावना
प्रस्तुत पुस्तक "सूचना संचार के विविध आयाम" पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय से सम्बन्धित एक उपयुक्त ग्रंथ है जिसे हिन्दी भाषा में लिखा गया है। पुस्तकालय तथा सूचना विज्ञान के स्नातकोत्तर वर्ग में अध्यापन कार्य करते हुए मुझे लगातार महसूस हो रहा था कि इस विषय से सम्बन्धित कोई भी अच्छी पुस्तक हिन्दी में सुगम उपलब्ध नहीं है जबकि हिन्दीभाषी छात्रों की संख्या अधिक है और इन छात्रों द्वारा इस विषय में अच्छी पुस्तक की खोज लगातार होती रही है। उसी समय मन में यह विचार उत्पन्न हुआ कि छात्रों के हित में सूचना संचार के विविध आयामों पर एक पुस्तक लिखी जाय। फलस्वरूप मैंने हिन्दी क्षेत्र के छात्रों को ध्यान में रखते हुए द्विवर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री, इग्नो (IGNOU) के स्नातकोत्तर डिग्री तथा यू०जी०सी० के नेट परीक्षा के पाठ्यक्रमों (Information Communication) पर उपर्युक्त पुस्तक लिखने का प्रयास किया है। हमें विश्वास है कि हिन्दीभाषी छात्र इस पुस्तक को पढ़कर सूचना एवं संचार से सम्बन्धित सभी समस्याओं का निदान प्राप्त कर सकेंगे। इस पुस्तक की एक विशेषता यह भी है कि इसके अंत में सूचना एवं संचार से सम्बन्धित वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर का संग्रह दिया गया है जो खासकर नेट के छात्रों के लिए लाभप्रद है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14015)
Tantra (तन्त्र) (1039)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2134)
Chaukhamba | चौखंबा (3469)
Jyotish (ज्योतिष) (1632)
Yoga (योग) (1212)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (716)
Sahitya (साहित्य) (25189)
History (इतिहास) (9341)
Philosophy (दर्शन) (3709)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist