प्रताप सहगल 10 मई, 1945 को झंग, (अविभाजित भारत) में जन्मे प्रताप सहगल एक मूर्धन्य नाटककार, अप्रतिम कवि, कयाकार, आलोचक और बाल साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने जहीं एक और बेहतरीन यात्रा-वृतांत लिखे हैं, वहीं डायरी के रूप में अपने लेखकीय एवं नाटक की दुनिया से जुड़े अनुभवों को भी दर्ज किया है। बच्चों के प्रति विशेष स्नेह के चलते ही उन्होंने बच्चों के लिए नाटक, कहानियाँ और कविताओं की सर्जना की है। नाटक एवं साहित्य से जुड़े उनके वैचारिक निबंध हिन्दी साहित्य की अमूल्य धरोहर है। हिन्दी रंगमंच के साथ एक दर्शक के रूप में उनका रिश्ता छठे दशक से शुरू होता है और आज भी वे एक सक्रिय दर्शक बने हुए हैं। नाटघालेखन तो उन्होंने सातवें दशक की शुरुआत से ही कर दिया था लेकिन उनका मंचित होने वाला पहला नाटक रंग बसंती है। इसे छायानट ने 1981 में श्रीराम सेंटर में मंचित किया और बाद में इसे साहित्य कला परिषद द्वारा सर्वश्रेष्ठ आलेख के रूप में सम्मानित किया गया। उनकी अब तक प्रकाशित रचनाएँ कविता संग्रह: सवाल अब भी मौजूद है, आदिम आग, अँधेरे में देखना, इस तरह से, नचिकेता' ओडिसी, छवियों और छवियों, मुक्तिद्वार के सामने, कवि के मन से नाटक अन्वेषक, बुल्लेशाह, रंग बसंती, नहीं कोई अंत, मौत रात भर क्यों नहीं आती, यूँ बनी महाभारत, तीन गुमशुदा लोग, रामानुजन, चार रूपांत, नौ लघु नाटक, पाँच रंग नाटक, अपनी-अपनी भूमिका, ग्यारह लघु नाटक, कोई और रास्ता तथा अन्य लघु नाटक, कोई और रास्ता (एकल नाटक) मेरे श्रेष्ठ लघु नाटक, अँधेरे में (पीटर शेफर के नाटक ब्लैक कामेडी का रूपांतर), श्री कृष्ण मिश्र यति के संस्कृत क्लासिक नाटक प्रबोध चंद्रोदय का हिन्द रूपांतर, किस्सा तीन गुलाबों का (बल्गेरियन नाटक का अनुवाद), अब कथा रघुवंश (महाकवि कालिदास के महाकाव्य रघुवंश के प्रथम आठ सर्गों का नाट्य रूपांतर) बाल साहित्य : नाटकः छू मंतर, दस बाल नाटक, दो बाल नाटक, नई रीत तथा अन्य बाल नाटक, हरियाली की रानी (बाल कहानी) चुग्धी क्यों रोती है तथा अन्य बाल कहानियाँ। कथा साहित्य: उपन्यास अनहद नाद, प्रियकांत, कहानी संग्रह अब तक, मछली मछली कितना पान यात्रा-वृत्तांत : हर बार मुसाफिर होता हूँ, देखा समझा देस बिदेस, मेरे चुनिंदा यात्रा-वृत्तांत । आत्तलोचना: रंग चिंतन, समय के निशान, नए दौर का हिन्दी नाटक, रंग-मंथन वैचारिक निबंध: समय के सवाल, विविध अंशतः (चुनिंदा रचनाओं का संग्रह) डायरी: स्मृति में समय, साक्षात्कार मेरे साक्षात्कार, संस्मरण : जो दिल ने कहा अनुवाद: अनेक रचनाओं का अंग्रेज़ी, पंजाबी, बर्मी, नेपाली, पश्तो, बल्गेरियन, तेलगु, मराठी, ओड़िया, बोडो आदि अनेक भाषाओं में अनुवाद प्रकाशित सम्मान एवं पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी सम्मान, एशियन अकादमी आफ आर्ट्स का लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान, बी पी ए फाऊंडेशन द्वारा शिखर वागीश्वरी देवी सम्मान, साहित्यकार सम्मान, हिन्दी अकादमी दिल्ली, सौहार्द सम्मान, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ, मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार, रंग बसंती पर साहित्य कला परिषद द्वारा सर्वश्रेष्ठ नाट्यालेख पुरस्कार, अपनी अपनी भूमिका शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत, आदिम आग तथा अनहद नाद हिन्दी अकादमी दिल्ली द्वारा पुरस्कृत, राजभाषा सम्मान भारत सरकार, हिन्दी सेवी राजभाषा सम्मान रोटरी क्लब, दिल्ली एवं गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान, नट सम्राट का श्रेष्ठ नाटककार सम्मान, प्रथम कला सम्मान आदि। अनेक नाटकों का देश भर में बार-बार मंचन। संगीत नाटक अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर एवं अन्य कई राष्ट्रीय नाट्य समारोहों में 'अन्वेषक' का विशेष मंचन। उनकी रचनाओं पर अनेक विश्वविद्यालयों से शोध हो चुका है और यह काम निरंतर जारी है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14136)
Tantra (तन्त्र) (1050)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1639)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (715)
Sahitya (साहित्य) (25539)
History (इतिहास) (9439)
Philosophy (दर्शन) (3742)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist