लेखक परिचय
डॉ० इंदु पांडेय जन्म : 22 जनवरी, 1963 श्रावण मास कृष्ण पक्ष, गाजीपुर जिला, ग्रामबेटावर कला (उ.प्र.) परिवार: पिता का नाम श्रीरामजी तिवारी जो संस्कृत के आचार्य थे। माता का नाम श्रीमती शांती देवी था। इनके बाबा का नाम भीष्म तिवारी एवं दादी का नाम राजमती था। शिक्षा : आरम्भिक शिक्षा अपने गाँव में ही संपन्न हुई। उच्च शिक्षा मुंबई एवं पुणे (महाराष्ट्र) से प्राप्त । विवाह: सत्रह साल की उम्र में 8 दिसम्बर 1980 को बनारस जिले के श्री जयराम पांडेय के पुत्र श्री श्रीकृष्ण पांडेय जी के साथ हुआ। श्री श्रीकृष्ण पांडेय जी भारतीय नौसेना विभाग में कार्यरत हैं। कृतित्व : प्रकाशित रचनाएं 1. महाकवि कालिदास एवं सूरदास के काव्य में प्रेम तत्व की अभिव्यक्ति (एक शोधग्रंथ), 2. संन्यासी का अपहरण, 3. हिंदुस्तान की गली में लंदन, 4. मोम के मर्द (3 कहानी संग्रह), 5. अर्थ पिशाच (उपन्यास), 6. आजाद भारत में कैद हूँ, समुंदर का होंठ, उपन्यास। एकांकी : 1. एकलव्य की व्यथा, 2. स्वर्ग से तबादला। कहानी उपन्यास का आदमी, काव्य: जज साहब। पुरस्कार : 1. 'क्या पुत्री वरदान है ?या अभिशाप' वाद-विवाद (प्रथम पुरस्कार) (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 1992 वेस्टर्न नेवल कमांड), 2. एस.एन.डी.टी. महिला विद्यापीठ पुणे सन् 2005 का श्रेष्ठ शोघ ग्रंथ पुरस्कार, 3. महाराष्ट्र जिला परिषद् द्वारा आयोजित नाट्यस्पर्धा में नाटक 'स्वर्ग से तबादला' को डायरेक्शन स्क्रिप्ट लेखन (प्रथम पुरस्कार), 4. करंडक उपाधि हेतु नामांकित। (स्वर्ग से तबादला), 5. एपिक लिट्रेरी कौंसिल (अमेरिका 2010) द्वारा आयोजित काव्य स्पर्धा में, सर्टिफिकेट ऑफ इक्सलेंस पुरस्कार पुरस्कृत कविताएं हैं- जज साहब, वो भी एक जमाना था, किस नारी को अबला कहते हो?, ललकार, देशभक्ति, मन।
Hindu (हिंदू धर्म) (13869)
Tantra (तन्त्र) (1020)
Vedas (वेद) (737)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2117)
Chaukhamba | चौखंबा (3482)
Jyotish (ज्योतिष) (1618)
Yoga (योग) (1179)
Ramayana (रामायण) (1319)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (25009)
History (इतिहास) (9178)
Philosophy (दर्शन) (3660)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist