बबिता 'रिमझिम' तिवारी पति : श्री आशीष तिवारी पिता : स्व.श्री एल. के. चतुर्वेदी माता : श्रीमति शशि चतुर्वेदी जन्मस्थान : विदिशा (म.प्र.) शिक्षा: एम.एससी. (जन्तु विज्ञान), बी.एड. सम्प्रति : गद्य, पद्य, आलेख, कहानियां। पत्र पत्रिकाओं और आकाशवाणी से कविता एवं कहानियां प्रकाशित प्रसारिता संपर्क: बबिता तिवारी W/O श्री आशीष तिवारी 199, बापूजी नगर, शिशुभवन स्क्वायर, भुवनेश्वर (उड़ीसा). सर्दियों में जब बगीचे में रंग-बिरंगे फूल और उन संग अठखेलियाँ करते भौरे, तितलियों को देखती हूँ, या पूर्णिमा के उजले गोल चाँद को देखती हूँ, तब मन प्रकृति के श्रृंगार पर आश्चर्य से भर जाता है और डायरी में कुछ शब्द गुनगुनाने लगते हैं कभी लोगों की बातें सुनते हुए ए कुछ कुछ उनके कुछ अपने एहसास उतर जाते हैं किसी कोरे पन्ने पर। कभी किसी अपने या अनजाने की उपलब्धि से प्रेरणा मिलती है और शब्द निकल पड़ते हैं औरों को प्रेरित करने। 'अंजुरी भर अक्षर' की पहली कविता 'जंगल' असल में जंगल में ही जन्मी थी। 'श्रृंगार रात का' मैं शब्दों का शृंगार शरद पूर्णिमा को ही हुआ था। इस काव्य संग्रह में 'प्रकृति', 'श्रृंगार', 'गीत प्रेम के', 'कुछ मन की', 'गीत एहसासों के' और 'अभिप्रेरणा' ऐसे छह रंगों की कविताएँ हैं। राष्ट्रभाषा और मातृभाषा हिन्दी की अपार तरंगिनी में से अँजुरी भर अक्षर ले कर मन के भावों, एहसासों, अनुभूतियों को पन्नों पर उतारकर इस किताब को स्वरूप देने का यह मेरा प्रथम प्रयास है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14136)
Tantra (तन्त्र) (1050)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1639)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (715)
Sahitya (साहित्य) (25539)
History (इतिहास) (9439)
Philosophy (दर्शन) (3742)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist