Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

प्राचीन भारतीय परिप्रेक्ष्य में आयुर्वेदशास्त्र- Ayurveda in the Context of Ancient India

SG$36
Includes any tariffs and taxes
Specifications
Publisher: JANAKI PRAKASHAN, PATNA
Author Vinay Kumar Mishra
Language: Hindi Text
Pages: 260
Cover: Hardcover
8.50x5.50 inch
Weight 376 gm
Edition: 2003
BA0282
Delivery and Return Policies
Usually ships in 10 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description

 

 

भूमिका


आयुर्वेद अथर्ववेद का अपांग है। केवल 'चरणव्यूह' में इसे ऋगवेद का उपांग कहा गया है। इसके आदिम उपदेष्टा सृष्टिकर्ता ब्रह्मा थे। प्रारम्भ में यह ज्ञान देवलोक तक ही सीमित था। कालान्तर में प्राणिमात्र के हित की दृष्टि से इन्द्रादि देवों ने इस ज्ञान को प्राप्त कर इसका प्रसार मृत्युलोक में किया। इससे संबंधित कथा चरक में वर्णित है।


चरकसंहिता में लिखा है कि धर्मार्थ काममोक्ष आदि की सिद्धि में शरीर शक्तियों के दुर्बल हो जाने के कारण जब बाधा उत्पन्न हुई तो परम ज्ञानी दयालु ऋषि-मंडली इस बाधा को दूर करने के लिए पवित्र धाम हिमालय पर एकत्र हुए। उन्होंने ध्यान एवं चिन्तन द्वारा जाना कि पर आयुर्वेदज्ञ देवराज इन्द्र ही मर्त्यलोक के इस रोगशमन का सर्वांगपूर्ण उपाय बता सकते हैं। तदर्थ ऋषि-मंडली ने इन्द्र से आयुर्वेद का ज्ञान प्राप्त कर उस त्रिस्कंधात्मक ज्ञान को मर्त्यलोक के लिए लाया।


किन्तु आयुर्वेद का यह महाज्ञान इतना जटिल सिद्ध हुआ कि मर्त्यलोकवासियों की मेधाशक्ति उसको ग्रहण न कर सकी। फलतः ब्राह्मण ने ऋषियों के आग्रह पर युग के क्रम से मनुष्य की बुद्धि एवं आयु के ह्रास को दृष्टि में रखकर, उस लक्षश्लोकात्मक आयुर्वेद आगम को आठ अंगों में विभाजित किया।' इन आठ अंगों का नाम है शल्य, शालाक्य, काय-चिकित्सा, भूतविद्या, कौमारभृत्य, अगदतंत्र, रसायन और वाजीकरण। आयुर्वेद के ग्रन्थों में थे नाम कुछ हेर-फेर एवं परिवर्तन से मिलते हैं।


युगक्रम के अनुपात से बुद्धि-विवेक को दृष्टि में रखकर बाद में इन्द्र से भारद्वाज, धन्वंतरि आदि ने जो ज्ञान प्राप्त किया था वह अष्टांगपूर्ण होता हुआ भी किसी एक अंग पर अधिक केन्द्रित था। उदाहरण के लिए धन्वंतरि ने भिष्कक्रिया पर अधिक बल दिया तो पुनर्वसु ने कार्य-चिकित्सा पर और कश्यप ने केवल कौमारभृत्य पर। भारद्वाज द्वारा लाये हुए उस अष्टांगविभाजित ज्ञान के एक शल्य चिकित्सा विषयक अंग को धन्वंतरि ने सीखा तदनु उसका उपदेश दिया। काय चिकित्सा के ज्ञान का प्रथम विचारक आत्रेय पुनर्वसु हुआ। ये दोनों शीर्षस्थ विद्वान् एक ही महाज्ञानी भारद्वाज के शिष्य थे। यदि आयुर्वेदशास्त्र से धन्वंतरि और पुनर्वसु की प्रतिभा को अलग किया जाय तो आज की वैज्ञानिक पद्धतियों के समक्ष सारा भारतीय आयुर्वेद बहुत ही पिछड़ा प्रतीत होगा। इस दृष्टि से इन दोनों सहाध्यायी विद्वानों का आयुर्वेद के इतिहास में विशिष्ट स्थान है। भिषग्विद्या के क्षेत्र में पुनर्वसु आत्रेय को संसार के सर्वोच्च वैज्ञानिकों की कोटि में गिना जाता है।

 

पुराणग्रन्थों में तो धन्वंतरि को ही आदि आयुर्वेद-आग़म को आठ अंगों में विभक्त करने वाला बताया गया है। उनमें लिखा है कि प्रथम द्वापर के अंत में काशिराज शौनहोत्र के यहाँ धन्वंतरि का जन्म हुआ। उसने भारद्वाज से आयुर्वेद का और विशेषतया भिषक् क्रिया का ज्ञान प्राप्त कर पुनः उसको आठ अंगों में विभक्त किया और उसे अपने सुयोग्य शिष्यों को समझाया।

 

एक जीवनोपयोगी शास्त्र होने के नाते आयुर्वेद ने यथेष्ट लोकप्रियता और प्रसिद्धि प्राप्त की। उसने अपना स्वतंत्र सर्वांगीण विकास किया और दूसरे शास्त्रों का प्रपूरक होने के कारण बड़ी मान्यता प्राप्त की। सांख्य एवं योग प्रभृति दर्शन के सम्प्रदायों से आयुर्वेद-विषय का बौद्धिक पक्ष प्रभावित है। इसी प्रकार वेदान्त दर्शन ने उसको अध्यात्म बल दिया।

 

एक जीवनोपयोगी विषय के रूप में आयुर्वेद अति प्राचीन काल से ही सम्मान पाता रहा। ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद के क्रमशः चार उपवेद कहे गए हैं- आयुर्वेद, धनुर्वेद, गांधर्ववेद तथा अथर्ववेद। पारलौकिक जीवन की सर्वाथ सिद्धि तो वेदों में और एहिक जीवन की पूर्णता के समग्र साधन उपवेदों में वर्णित है। ऋग्वेद में आयुर्वेद के जन्मदाता दिवोदास, भारद्वाज और अश्विनी कुमार आदि आचार्यों एवं परमर्षियों का उल्लेख मिलता है। काश्यपसंहिता में आयुर्वेद का उद्भव 'अथर्व उपनिषद्' के रूप में कहा गया है।' अर्थर्वाण मंत्रों के संबंध में कुछ विद्वानों का कहना है कि उनमें प्राचीन वैद्यकशास्त्र की विधियाँ वर्णित हैं। उनमें राक्षसों को रोग उत्पन्न करने वाला और मंत्रों द्वारा रोग निवृत्ति के तरीके भी बताये गए हैं।" इसी प्रकार महाभारत और बौद्धों के विनय पिटक में शल्य-विद्या-विशारद अनेक वैद्यों का उल्लेख हुआ है।

 

आयुर्वेद के उपयोगी ज्ञान से संस्कृत के सभी प्रमुख ग्रंथकारों की कृतियाँ प्रभावित हैं। पाणिनि, भास, अश्वघोष, कालिदास, विष्णुशर्मा, हाल, भारवि, शूद्रक, विशाखदत्त, दण्डी, बाणभट्ट, भवभूति, माध, त्रिविक्रम. श्रीहर्ष और पंडितराज जगन्नाथ के ग्रन्थों में आयुर्वेद विषयक जितनी चर्चाएँ हैं उनका निर्देश संस्कृत साहित्य में आयर्वेद में किया गया है।

 

इन्द्र, बहुश्रुत विद्वान् और ऐतिहासिक व्यक्ति थे। उनकी बहुश्रुत विद्वत्ता और उनके व्यक्तित्व के सम्बन्ध में ऋग्वेद' तथा 'शतपथ ब्राह्मण' जैसे प्राचीनतम ग्रंथों में विस्तार से चर्चाएँ लिखी हुई मिलती हैं। इंद्र के कई शिष्य हुए, जिनमें भृगु, अङ्गिरा, अत्रि, वशिष्ठ, कश्यप, अगस्त्य, पुलस्त्य, वामदेव, असित और गौतम आदि प्रमुख हैं। इन सभी महर्षियों ने दूसरी विद्याओं के साथ-साथ इंद्र से आयुर्वेद का भी अध्ययन किया।

 

आयुर्वेद के प्रामाणिक ग्रंथ 'चरक संहिता' से विदित होता है कि इस इन्द्र ने अपने भातृपुत्र अश्रिद्वय से आयुर्वेद का ज्ञान प्राप्त किया था। बात को इंद्र ने स्वयं भी स्वीकार किया है कि वे आत्मीयों तथा प्रजाजनों के उपकारार्थ आश्रियों ने आयुर्वेद का ज्ञान उन्हें दिया। इसी बात का समर्थन 'सुश्रुत संहिता' में भी है। कविराज जी का कथन है कि आयुर्वेद का प्रदाता इंद्र अति प्राचीन काल में हुआ। उस समय अर्थात् आज से लगभग 12000 वर्ष पूर्व, आयुर्वेद का पुनीत ज्ञान संसार में विद्यमान था।

 

वराहमिहिर की 'बृहत्संहिता' की टीका में उत्पलभट्ट ने शकुन शास्त्र पर पुरातन आचार्य ऋषिपुत्र का एक वचन उद्धृत किया है। उसके अंत में लिखा है 'इत्याह भगवान इंद्रः' भगवान इंद्र ने यह कहा। इससे विदित होता है कि शाकुनशास्त्र पर इंद्र ने एक ग्रंथ लिखा था, जो संप्रति उपलब्ध नहीं है।

 

नंदि भगवान का प्रिय शिष्य था। वह भी बहुश्रुत था। उसके सम्बन्ध में लिखा है कि उसने 'नाभियंत्र' नामक एक ग्रंथ लिखा था।

 

भृगु प्रथम प्रजापति थे।" भारतीय इतिहास में 21 प्रजापति हुए हैं। भृगु, ब्रह्मा के मानस पुत्र थे। शतपथ ब्राह्मण की कथा में वरुण को भृगु प्रजापति का पुत्र बताया गया है। महर्षि भृगु की दो पत्नियाँ थीं, एक हिरण्यकशिपु की कन्या दिव्या और दूसरी पुलोम की पुत्री पौलोमी। परशुराम, वाल्मीकि, बृहज्जीवक, शौनक आदि इसी कुल में पैदा हुए थे।

 

महर्षि भृगु ने एक आयुर्वेद संहिता की रचना की थी। 'अष्टांगहृदय' की हेमाद्रिकृत टीका में भृगु द्वारा उपदिष्ट रसायन का उल्लेख है। भृगु को મૃત્યુ चिकित्सा शास्त्रज्ञ होने का विवरण वाग्भट्ट सुत तीसट ने चिकित्साकालिका में दिया है, और वहाँ उसने हारीत, भृगु और चरक प्रभृति पुरातन आचायों के मतानुसार अपने सिद्धांतों की पुष्टि की है। भृगु के नाम से जुड़ी हुई 'भृगुसंहिता' किस भृगु की है, कहा नहीं जा सकता है।

 

कविराज सूरभचन्द्र जी ने भृगु, अंगिरा और मरीचि आदि आठ महर्षियों के सम्बन्ध में कही गयी कतिपय धारणा का खंडन कर यह बताया है कि प्रजापति अंगिरा, ब्रह्मा का मानस पुत्र एवं देव-ब्राह्मण था।

 

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories