<center><b>पुस्तक परिचय</b></center> अपराध और दंड को उपन्यास विधा की सर्वोत्कृष्ट उपलब्धियों में शुमार किया जाता है। दोस्तोयेव्स्की ने इसमें मानव-जीवन के दृश्य-अदृश्य दुखों, अपमानों और मानव-मन के व्यक्त-अव्यक्त भावों, विचारों को इतने गहरे पैठकर चित्रित किया है कि इसका प्रमुख पात्र रस्कोलनिकोव मानवीय विचलन और नैतिकता का एक ऐसा अनिवार्य सन्दर्भ बन गया, जिसका दायरा व्यक्ति के सिर्फ़ मनोजगत तक सीमित न रहकर समूचे सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक हालात को अपने भीतर समेट लेता है।<p>
<center><b>लेखक परिचय</b></center> फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की (1821-1881) उन्नीसवीं सदी के क्रान्तिकारी जनवादी, मानवतावादी और यथार्थवादी रूसी साहित्य के अन्यतम रचनाकार थे। बहुत कम ऐसे लेखक हैं, जिनके कृतित्व पर, आलोचकों ने इतना विचार किया होगा जितना कि दोस्तोयेव्स्की के कृतित्व पर। ऐसे लेखक भी गिने-चुने ही हैं जिनकी कृतियों ने पूरी दुनिया में दोस्तोयेव्स्की के बराबर गहन दिलचस्पी पैदा की हो। विश्व साहित्य के फ़लक पर उनकी गणना शेक्सपियर, रैविले, दांते, गोएथे, बाल्जाक और तोल्स्तोय के साथ की जाती है।<p>
Hindu (हिंदू धर्म) (14145)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (713)
Sahitya (साहित्य) (25585)
History (इतिहास) (9455)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist