Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

दलित साहित्य और युगबोध- Dalit Literature and Contemporary Consciousness

$34
Includes any tariffs and taxes
Specifications
Publisher: Shri Natraj Prakashan, Delhi
Author N. Singh
Language: Hindi Text
Pages: 184
Cover: Hardcover
9.00x6.00 inch
Weight 350 gm
Edition: 2026
ISBN: 9789349132436
BA0953
Delivery and Return Policies
Usually ships in 3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description

 

पुस्तक परिचय


वर्तमान समय में दलित साहित्य नकार और स्वीकार के बीच अपनी स्थापना की नयी ऊँचाइयां निरन्तर स्पर्श कर रहा है। मराठी में पूर्ण प्रतिष्ठा के बाद हिन्दी दलित साहित्य अब कई विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जा रहा है। इस पर शोध तो अनेक विश्वविद्यालयों में हो रहे हैं। इससे ये समझा जा रहा है कि दलित साहित्य अब हिन्दी में भी स्थापित हो गया है।
लेकिन इसे नकारने वालों की अभी भी कमी नहीं है। इस वर्ष निकले कुछ पत्रिकाओं के विशेषांक इसके प्रमाण है। अभी उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका 'उत्तर प्रदेश' ने अपना 'दलित साहित्य' अंक प्रकाशित किया। इस अंक में सम्पादक का पूरा जोर इस बात पर है कि दलित साहित्य, केवल दलित जातियों में उत्पन्न हुए लेखक ही नहीं लिख सकते, बल्कि सवर्ण जातियों में उत्पन्न हुए लेखक भी लिख सकते हैं। यह 'स्वानुभूति बनाम सहानुभूति' की बहस को दलित साहित्य के विभिन्न पक्षों से हटाकर उभारने का प्रयास करता है। जबकि दलित लेखकों का एक मत से मानना रहा हैं कि दलित जातियों में उत्पन्न लेखक ही दलित साहित्यकार हो सकते हैं। इस मान्यता के पीछे उसके अपने तर्क रहे हैं। जिसमें एक यह भी कि दलित साहित्य का लेखन, वस्तुतः उसके नेतृत्व के प्रश्न से भी जुड़ा है। आज तक दलितों का नेतृत्व सवर्ण ही करते रहे हैं। अब दलित अपना नेतृत्व स्वयं करना चाहते हैं। उसे अपनी बात कहने के लिए, अब किसी वकील की आवश्यकता नहीं है। अब दलित की लड़ाई दलित नेतृत्व में ही लड़ी जाएगी, साहित्य में भी और समाज में भी। इसमें जो सहयोग देना चाहे, उसका स्वागत है। लेकिन सहानुभूति दिखाकर जो आंदोलन को भटकाना चाहते हैं, उनकी गतिविधियों पर, उनकी कथनी और करनी पर दलित अब तीक्ष्य नजर रखे हुए हैं, वह उसको उसकी सही जगह तक पहुँचा देगा। गैर दलित साहित्यकार अब तक कलात्मकता के तर्क जाल में फंसाकर दलित साहित्य के नकार का षड़यंत्र रचते रहे हैं। इसका उत्तर भी दलित लेखकों ने दिया है कि आज नहीं तो कल जरूर हम दलित साहित्य के सौन्दर्यशास्त्र को विकसित कर ही लेंगे। दलित साहित्य आपके 'सत्यं शिवं सुन्दरम्' से अलग हटकर है। हमारा अपना सत्य है, जो हमारे शिवं के लिए है, जिस तरह आपका सत्य आपका ही शिव कर रहा था, हमारा नहीं। और चीख या कराह कभी सुन्दर नहीं होती, वह आपके उत्पीड़न की ही तरह असुन्दर है। इसलिए दलित साहित्य जागरण का घोषणा पत्र है। जो शस्त्र और शास्त्र के उत्पीड़न से मुक्ति की कामना में लिखा जा रहा है। जो दलित की आवश्यकता का साहित्य है।

 

 

लेखक परिचय


जन्म : 1 जनवरी, 1956
जन्म-स्वानः ग्राम चतरसाली, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.)
शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी) पी-एच.डी. (1980), डी.लिट्. (2007)
प्रकाशित कृतियाँ: 1. सन्त कवि रैदास मूल्यांकन और प्रदेय,2. सतह से उठते हुए, 3. विचार यात्रा में, 4. मेरा दलित चिन्तन, 5. कठौती में गंगा, 6. आचार्य पद्मसिंह शर्मा और हिन्दी आलोचना, 7. व्यक्ति और विमर्श, 8. सम्पुट, 9. दर्द के दस्तावेज, 10. यातना की परछाइयाँ, 11. काले हाशिए पर, 12. चेतना के स्वर, 13. शिखर की ओर, 14. दलित साहित्य चिन्तन के विविध आयाम, 15. दलित साहित्य और युगबोध, 16. रैदास ग्रंथावली, 17. दृष्टिपथ के पड़ाव, 18. दलित साहित्य परम्परा और विन्यास, 19. सुश्री मायावती और दलित चिन्तन, 20. दलित साहित्य के प्रतिमान, 21. अंधेरों के विरुद्ध, 22. संभल राजपथ वरना...., 23. शब्बीरपुर जलते घर-सुलगते सवाल, 24. दलित चिन्तन : अनुभव और विचार, 25. संत शिरोमणि रैदास वाणी और विचार, 26. दलित साहित्य और राजनीति, 27. दलित साहित्य और समाज ।
विशेष : 1. 'सुमनलिपि' (मासिक) मुम्बई के 'दलित साहित्य अंक' नवम्बर-1995 का अतिथि सम्पादन, 2. 'दर्द के दस्तावेज' का मराठी में अनुवाद तथा 'सतह से उठते हुए' का उर्दू में अनुवाद प्रकाशित, 3. कुछ कविताओं का असमिया, तेलगू, पंजाबी, गुजराती, मराठी, संस्कृत तथा अंग्रेजी में अनुवाद, 4. आकाशवाणी नजीबाबाद से वार्ताओं का प्रसारण, 5. कई विश्वविद्यालयों में व्यक्तित्व एवं साहित्य पर पी एच.डी. एवं एम. फिल्. स्तरीय शोध सम्पन्न। शब्द-शब्द संघर्ष (अभिनन्दन ग्रंथ) प्रकाशित ।


 

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories