'एक और युधिष्ठिर' कहानी संग्रह पाठकों को समर्पित है। इस संग्रह में सभी कहानियाँ अनुभवों और अनुभूतियों पर आधरित हैं। जिन्हें हम कहानी कहते है वास्तव में वह कोई न कोई घटना होती है जो सम्बन्ध रखती है हमारे दैनिक जीवन से। कथाकार तो मात्र उन्हें शब्दों का रूप देता है।
यह संसार दुखालय है यहाँ कोई सुखी नही हैं बेशक सुखी होने का उपक्रम करे। ढ़ेर सारी बुराइयाँ और कुरीतियाँ समाज में व्याप्त हैं जब तक उनका उन्मूलन नहीं, तब तक समाज सुखी भी नहीं। एक बुराई समाप्त तो दूसरी प्रारम्भ। एक कुरीति खत्म तो दूसरी का आगाज । बुराइयों के विरूद्ध संघर्ष समाज का नियम है। सभी का संघर्ष अलग रूप में होता है और वह सतत् चलता रहता है। कोई आन्दोलन के माध्यम से, तो कोई हड़ताल के द्वारा उन्मूलन चाहता है। वहीं कुछ मार-काट में विश्वास रखते है परन्तु लेखक इन सब से अलग अपनी कलम के द्वारा समाज को आईना दिखाता है। वह स्थायी लेखन के माध्यम से स्थायी समाधान चाहता है।
आज बड़े आदमी की परिभाषा उसका भौतिक सम्पन्न होना है वैचारिक सम्पन्नता कोई मायने नहीं रखती। जर, जोरू और जमीन नैतिक पतन के कारण रहे है और सदा रहेंगे भी धर्मान्धता और आतंकवाद से सभी देश प्रभावित है। इनसे छूटने का कोई रास्ता नहीं दिखाई देता।
राजनीतिक हस्तक्षेप सब पर भारी हैं मरती है केवल आम जनता। धर्म के ठेकेदारों का राजनीतिक गठजोड़ शायद समस्या का मूल है। राजनीतिक लाभ के त्याग की भावना ही कोई हल निकाल सकती है और भी सैकड़ों ऐसे प्रसंग है जिन पर विचार करने की आवश्यकता है। क्या घर-परिवार को बाँधकर रखना स्त्री का ही काम है, पुरुष का नहीं? सन्देह हमेशा स्त्री पर ही क्यों किया जाता है। जब कि दोनों बराबर है। क्यों एक स्त्री को जबरन बांध दिया जाता है उस पुरुष के साथ जिसे वह जानती तक नहीं? फिर क्यों दोना पड़ता है आजीवन उस बोझ को जो जबरन उस पर थोप दिया जाता है? फिर कहाँ चला जाता है परिवार और समाज ? इतने भी उच्च विचारों वाले पुरुष अभी पैदा नहीं हुए जो हाथ माँग ले त्यक्ता का जो गर्व से कह दे मैं पोषण करूँगा इसके बच्चे का। हाँ हजारों कुत्सित आँखों का जरूर सामना करना पड़ता है।
अनुभव के उन क्षणों को शब्दों का रूप दिया है। संकेत किया है उन बुराइयों की ओर। शेष सुधि पाठकों पर।
Hindu (हिंदू धर्म) (13569)
Tantra (तन्त्र) (1008)
Vedas (वेद) (729)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2085)
Chaukhamba | चौखंबा (3186)
Jyotish (ज्योतिष) (1557)
Yoga (योग) (1161)
Ramayana (रामायण) (1337)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24672)
History (इतिहास) (8992)
Philosophy (दर्शन) (3625)
Santvani (सन्त वाणी) (2624)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist