<center><b>पुस्तक परिचय</b></center> प्राचीन यूनान के महानतम कवि होमर का जीवनकाल ईसा से लगभग एक हजार वर्ष पूर्व माना जाता है। यूनानी इतिहास में 850 ई.पू. से ट्रॉय-युद्ध की तारीख 1194-1184 ई.पू. तक के कालखंड को होमर-युग के नाम से जाना जाता है। नेत्रहीन होने के बावजूद उन्होंने दो महान ग्रन्थों-'इलियड' और 'ओडिसी' की रचना की।<p>
<center><b>लेखक परिचय</b></center> इलियड' होमर की पहली कृति है। इसमें अप्रतिम सुन्दरी हेलेन के कारण हुए ट्रॉय-युद्ध का आंशिक चित्र खींचा गया है। इसमें योद्धा एकिलीज़ के प्रतिकार और प्रतिशोध का भी रोमांचक वर्णन है। वास्तव में इस कथा में यूनानियों की सम्पूर्ण जीवनशैली और प्रक्रिया समायी हुई है। लेकिन इसका निहितार्थ मनुष्य मात्र के अस्तित्व, उद्देश्य और नियति की सचाई का उद्घाटन करता है जिससे यह महाकाव्य कालजयी हो गया है।<p>
<center><b>प्रस्तावना</b></center> ऐसे अनुपम और अद्वितीय महाकवि के बारे में हमें दुर्भाग्य से अत्यल्प मालूम है और जो कुछ मालूम है, वह विवाद के घेरे में है। परम्परा से होमर इलियड और ओडिसी तथा दो-चार अन्य कविताओं का रचयिता बताया जाता है। सुप्रसिद्ध इतिहासकार हिरोडोटस (ई.पू. 484-420) ने विश्वासपूर्वक उसका काल ई.पू. 850 के आस-पास माना है और आधुनिक विद्वान भी ई.पू. आठवीं सदी के आखिरी चरण में उसका होना मानते हैं। उसकी रचनाओं में आयोनिया की बोली की प्रधानता और उनमें वहाँ के सम्बन्ध में विभिन्न जानकारियों की झलक से उसका कम से कम आयोनिया में दीर्घ काल तक वास करने की परम्परागत मान्यता की सत्यता को प्रभूत बल मिलता है। स्मरना, ख़ासकर कियौस में उसका घर रहा होगा, यह काफ़ी हद तक स्वीकार लिया गया है।<p>
Hindu (हिंदू धर्म) (14139)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25547)
History (इतिहास) (9451)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist