प्रस्तावना
इजराइल फ़िलिस्तीन विवाद एक अत्यधिक जटिल मुद्दा है जिसके कारण हजारों-लाखों निर्दोष लोगों की जानें जा चुकी हैं। इस विवाद के अनेक धार्मिक, ऐतिहासिक एवं भौगोलिक कारण हैं। मेरा इस पुस्तक को लिखने का मुख्य मक़सद है कि हम सरल तरीक़े से यह समझ पाए कि आखिर यह मुद्दा क्या है और क्यों है।
आज यह विवाद हमें यहूदी धर्म को मानने वाले इज्जराइल देश और इस्लाम धर्म को मानने वाले अरब देशों के बीच नजर आता है, किंतु यदि हम इतिहास में थोड़ी गहराई से झाँके, तो पाएंगे कि बीसवी सदी की शुरुआत तक यहूदियों का मुख्य संघर्ष मुस्लिम समुदाय से नहीं बल्कि ईसाई यूरोपीय समाज से था।
आज जो संघर्ष धार्मिक एवं राजनीतिक रूप ले चुका है, वह असल में यहूदियों के सदियों पुराने भय, उत्पीड़न और पहचान की लड़ाई से उत्पन्न हुआ।
कई हजार सालों से चलने वाला यह संघर्ष 1948 में इजराइल देश बनने के बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया, इसको समझने के लिए हमें इनके प्राचीन इतिहास और यहूदी, ईसाई एवं इस्लाम धर्मों के बीच के संबंध को समझना आवश्यक है। यही नहीं हमें यह जानना भी आवश्यक है कि इसमें उग्रवादी संगठनों, पश्चिमी एवं अरब देशों की क्या भूमिका रही है।
इस पुस्तक को लिखते समय मैंने कई प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकों, संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों की रिपोर्टों तथा विश्वसनीय समाचार स्रोतों का गहराई से अध्ययन किया। कैरेन आर्मस्ट्रॉन्ग (Karen Armstrong), पॉल जॉनसन (Paul Johnson), मार्टिन गिल्बर्ट (Martin Gilbert), बेनी मॉरिस (Benny Morris), राशिद ख़ालिदी (Rashid Khalidi) आदि जैसे लेखक इस विषय को गहराई से समझने में विशेष रूप से सहायक रहे हैं।
इस पुस्तक को लिखते समय मेरा यह प्रयास रहा कि यह पुस्तक तथ्यात्मक, संतुलित और आसानी से समझ में आने वाली हो, ताकि सामान्य पाठक भी इस जटिल मुद्दे को समझ सकें। मुझे आशा है कि यह प्रयास न केवल जानकारी प्रदान करेगा, बल्कि पाठकों को सोचने और सार्थक सवाल पूछने के लिए भी प्रेरित करेगा।
अपने व्यक्तिगत अनुभवों से मैंने हमेशा यह महसूस किया है कि इस प्रकार के विषयों पर अत्यधिक जटिलता एवं विस्तार से लिखा जाता है, जो अनेक बार पढ़ने वालों के लिए नीरस एवं मुश्किल हो जाता है। अतः मैंने इस संपूर्ण जानकारी को संक्षेप में एवं बहुत सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।
पढ़ने में सहजता बनाए रखने के लिए इस पुस्तक में पैग़म्बरों और उनके अनुयायियों के नाम के साथ PBUH (उन पर शांति हो) या RA (अल्लाह उनसे प्रसन्न हो) जैसे धार्मिक सम्मानसूचक शब्दों का प्रयोग नहीं किया गया। यह केवल पढ़ने में सरलता बनाए रखने के लिए किया गया है। पुस्तक में जिन महान व्यक्तित्वों का उल्लेख किया गया है, उनके प्रति मेरी पूरी श्रद्धा और सम्मान है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14138)
Tantra (तन्त्र) (1049)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2144)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1640)
Yoga (योग) (1214)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25542)
History (इतिहास) (9444)
Philosophy (दर्शन) (3742)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist