लेखक परिचय
जन्म-29 मई 1944. एसोसिएट प्रोफेसर (हिन्दी) के पद से सेवा निवृत्त । उपन्यास-मण्डी एवं हिमाचल जनपद की दास्तान बयान करते हैं गंगा राम राजी के उपन्यास। हिमाचल में सबसे अधिक उपन्यास, कहानियाँ लिखने का श्रेय उपन्यासकार गंगा राम राजी को है। 19 उपन्यास, 36 कहानी संग्रह। मण्डी जनपद पर ऐतिहासिक उपन्यास-1. 'एक थी रानी खैरीगढ़ी', 2. सिंध का गांधी' (स्वतंत्रता संघर्ष का एक योद्धा) 3. बम मास्टर भाई हिरदा राम। 4. लोमहर्षक राजा सिद्ध सेन आदि। कांगड़ा जनपद पर ऐतिहासिक उपन्यास- 'मेरो दर्द न जाणै कोय'। हिमाचल, पंजाब एवं जम्मू कश्मीर का नायक पर ऐतिहासिक उपन्यास- 'जनरल जोरावर सिंह कहलूरिया' कहानी संग्रह- 400 से अधिक कहानियाँ, विभिन्न पत्र पत्रिकाओं व 36 कहानी संग्रह में। सम्मान-उपन्यास 'भैरों कभी नहीं मरा' के लिए भारतीय वाङ्गय पीठ कोलकाता द्वारा 'साहित्यशिरोमणि सारस्वत सम्मान, उर्दू में अब्दुल एम.के. बारी द्वारा अनुवादित इसी उपन्यास को उर्दू अकादमी लखनऊ, बिहार ने पुरस्कृत किया। व्यंग्य यात्रा सम्मान दिल्ली, गंगेश्वर उपाध्याय कहानीकार सम्मान गहमर उत्तर प्रदेश, साहित्य समर्थ जयपुर द्वारा डॉ. कुमुद टिक्कू कहानी पुरस्कार, हिमाचल अकादमी द्वारा उपन्यास विधा में अकादमी पुरस्कार, हिन्दी साहित्य भूषण 2020 रायपुर छत्तीसगढ़, प्रतिभा पुष्प सम्मान यू.एस.ए., भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी अध्याय द्वारा सम्मानित 2021. एक्सिलेंसी अवार्ड (गौरव हिमाचल) दिव्य हिमाचल 2021, रोटरी क्लब सम्मान 2022. इंडिया नेटबुक्स द्वारा लोक कथा रत्न सम्मान 2023, कथा साहित्य में डॉ. परमार राष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार 2023, राष्ट्रीय शंखनाद सम्मान 2025.
अपनी बात
एक बार एक मित्र के यहाँ गया था। उसके यहाँ एक पुस्तक मिली, जिसमें मैक्सिको के रहने वाले एक मछुआरे जोस सल्वाडोर की एक रोमांचकारी घटना की जानकारी एक पृष्ठ में वर्णित थी। अच्छी लगी। घर आया तुरंत ही एक दो दिनों में उस पर एक कहानी "मन के हारे हार है मन के जीते जीत" पूरी की और किसी पत्रिका में छपने को भेज दी। अपनी स्टडी में बैठा किसी प्रोजैक्ट पर काम कर रहा था परन्तु जोस सल्वाडोर की कहानी मुझे काम नहीं करने दे रही थी। उमड़ घुमड़ कर मन जोस सल्वाडोर पर ही जा रहा था। सोचने लगा कि जोस सल्वाडोर जैसा हौंसला और कभी भी हार न मानने की उमंग विरल में ही हो सकती है, बहुत ही प्रभावशाली जीवट चरित्र उसमें दिखाई दे रहा था। इस चरित्र से मैंने स्वयं बहुत कुछ सीखा, यह पाया कि जीवन की सबसे बड़ी परीक्षा तब होती है जब हमें अपने स्वयं के संघर्ष का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में युवा अपने सपनों को पूरा न होते देख जल्दी ही हार मानने लगते हैं जल्दी ही डिप्रेशन या नेगेटिविटी के शिकार हो जाते हैं। मनुष्य छोटी छोटी बातों पर इतने डिप्रेशन में चले जाते हैं कि आत्म हत्या करने तक की सोचने लगते हैं। यह कहानी उन मनुष्यों के लिए है और उन लोगों के लिए भी है जो किसी भी प्रकार के संघर्ष से अपना दिमागी संतुलन नहीं खोना चाहते। दिमाग की कितनी शक्ति होती है, इसकी शक्ति के आगे सब मुसीबतें हल्की पड़ जाया करतीं हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (14008)
Tantra (तन्त्र) (1038)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2137)
Chaukhamba | चौखंबा (3467)
Jyotish (ज्योतिष) (1630)
Yoga (योग) (1212)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (716)
Sahitya (साहित्य) (25299)
History (इतिहास) (9362)
Philosophy (दर्शन) (3708)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist