लेखक परिचय
डॉ. ओंकार नारायण सिंह जन्म तिथि : 16-10-1961 समदड़ी (बाड़मेर) राजस्थान शिक्षा : एम.ए., पीएच.डी., जे.आर.एफ. अनुसंधान / अध्यापन अनुभव : 32 वर्ष प्रकाशित ग्रंथ : 1. राजस्थान की भक्ति-परंपरा एवं संस्कृति, 2. प्राचीन भारतीय इतिहास की कतिपय विसंगतियाँ, 3. इतिहास एवं संस्कृति-चिन्तन, 4. मध्यकालीन राजस्थान के भक्ति-साहित्य में चित्रित समाज एवं संस्कृति, 5. उत्तर मध्यकालीन राजस्थान के भक्ति-साहित्य में समाज एवं संस्कृति 6. स्वातंत्र्य पूर्व राजस्थान के भक्ति-साहित्य में समाज एवं संस्कृति 7. राजस्थान के भक्ति-साहित्य में प्रतीक-विधान विविध शोध : संगोष्ठियों में सहभागिता एवं पचास से अधिक शोध-पत्रों का प्रकाशन सम्प्रति : सह-आचार्य, इतिहास (राजकीय महाविद्यालय, बायतु (बाड़मेर)
पुस्तक परिचय
मध्यकालीन राजस्थान का इतिहास मात्र सत्ता-संघर्ष, शौर्य-गाथा, राजपरिवारों के यशोगान, सामन्ती जीवन-पद्धति के निरूपण, वैभव-विलास युक्त दरबारों, उनसे संबंधित अधिकार-द्वन्द्व, सौन्दर्य-लिप्सा एवं षड्यंत्र-कुचक्रों में ही संन्निहित नहीं है। मध्ययुगीन राजस्थान के वास्तविक इतिहास के अन्तर्गत सामाजिक विभेद तथा ऐक्य, वैभव एवं दैन्य, रूढ़ि-विकृतियों और नैतिक आदर्शों के विरोधाभास के समानान्तर अपूर्व साँस्कृतिक समन्वय, संक्रमण कालीन युग-परिवेशगत जर्जरता के मध्य जाज्वल्यमान जिजीविषा तथा सामाजिक-साँस्कृतिक पुनर्जागरण का निदर्शन हुआ है। वस्तुतः समकालीन दरबारी-फ़ारसी-चारण इतिहास-लेखकों की अपेक्षा जनसामान्य की अवस्था, पारिवारिक परिस्थितियों के गूढ़तमपक्ष, रीति-नीतियाँ, अभिरुचियाँ, पर्वोत्सव-विषयक विशिष्टताएँ, नारी-मन-जीवन की सुललित प्रतीतियाँ एवं समकालीन मान्यता-विश्वासों आदि का चित्रण युगीन भक्ति-साहित्य के अन्तर्गत सूक्ष्म भावाभिव्यक्ति सहित यथार्थ और मुखर रूप में हुआ है। भक्तों-संतों के किसी भी अपेक्षा अथवा उपेक्षा से पूर्णतः परे होने के कारण 'स्वान्तः सुखाय' तथा 'सर्वजन हिताय' विचार-दृष्टि से उनका यह स्वानुभूत निदर्शन तथ्य-विलोपन एवं तथ्य-विरूपण तथा अतिरंजित प्रशंसा-आलोचना की पूर्वाग्रहयुक्त प्रवृत्ति से सर्वथा मुक्त रहा है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13774)
Tantra (तन्त्र) (1011)
Vedas (वेद) (730)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2099)
Chaukhamba | चौखंबा (3182)
Jyotish (ज्योतिष) (1565)
Yoga (योग) (1172)
Ramayana (रामायण) (1333)
Gita Press (गीता प्रेस) (722)
Sahitya (साहित्य) (24849)
History (इतिहास) (9072)
Philosophy (दर्शन) (3638)
Santvani (सन्त वाणी) (2631)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist