T.T.D. Religious Publications Series No. 1480
भूमिका
श्री वेंकटेश्वर की आंतरंगिक भक्तिन शिरोमणी मातृश्री तरिगोंड वेंगमांबा है। इस महा कवयित्री के द्वारा सृजित पवित्र पूरे वाङ्गय को प्रकाशित करने की इच्छा से तिरुमल तिरुपति देवस्थान ने सन् 2006 के अगस्त महीने में इस कवयित्री के नाम पर एक वाङ्गय प्राजेक्ट का शुभारंभ किया है।
उस दिन से इस प्राजेक्ट की ओर से आयोजित होनेवाली साहित्यिक संगोष्ठियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लगभग पच्चीस से भी अधिक ग्रंथों का प्रकाशन, बारह ऑडियो कैसेट्स का निर्माण आदि विविध कार्यों के कारण इस सहज कवयित्री के द्वारा सृजित साहित्य का वैशिष्ट्य विश्व भर में प्रकाश और प्रचार में आया है।
तदनुसार तदुपरांत वेंगमांबा की जीवनी को लेकर तेलुगु में एक पद्य काव्य, दो एक गद्य रचनाएँ, दो उपन्यास, एक नाटक, श्री वेंकटेश्वर भक्ति चॉनेल के द्वारा धारावाहिक, एक फिल्म, हरिकथाएँ, बुर्रा कथाएँ आदि प्रकाश में आयी हैं। भविष्य में कुछ और प्रकाशित होने की संभावना है।
किंतु अब तक इस महायोगिनी की जीवनी को लेकर लिखी गयी रचनाओं में अधिकांश काल्पनिक हैं। इसीलिए प्रस्तुत रूप में यथार्थ के धरातल पर इस प्रयास की आवश्यकता हुई है।
यह वेंगमांबा की रचनाओं को (अंतःसाक्ष्य) ही मूल आधार के रूप में लेकर लिखी गयी रचना है। पिछली सदी में लिखी गयी वेंगमांबा की जीवनियों में श्री रंग प्रकाश दास, श्रीमान विक्राल रामचंद्राचार्य, डॉ. पी. टी. जगन्नाध राव आदि की रचनाओं को भी इस संदर्भ में अध्ययन किया गया है। उन पूर्व रचनाओं में आगे पीछे आनेवाले छोटे-छोटे प्रसंगों का तथा घटनाओं को इसमें क्रम से स्वीकारा गया है।
इस पुस्तक के प्रकाशन के लिए सहृदय से अनुमोदन करके अनुमति देनेवाले श्रीनिवास स्वामी के प्रतिनिधियों, सहृदय नामधारी तिरुमल तिरुपति देवस्थान के कार्यनिर्वहणाधिकारी श्री आई.वै.आर. कृष्णा राव महोदय को बहुत धन्यवाद देता हूँ।
जिज्ञासु पाठकगण इस पुण्य गाथा का पठन करने से अच्छी स्फूर्ति को प्राप्त करेंगे, उस प्रेरणा से श्री वेंकटाचल महात्म्यम काव्य, विष्णुपारिजात आदि यक्षगान, रमापरिणय, वशिष्ट रामायण आदि द्विपद काव्य, श्री वेंकटेश्वर कृष्ण मंजरी स्तोत्र काव्य आदि कृतियों को आसक्ति से तथा अभिनिवेश के साथ पढ़कर अति प्रसन्न होकर श्रीनिवास स्वामी की कृपा के भाजक बनेंगे, ऐसी मेरी आकांक्षा है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14038)
Tantra (तन्त्र) (1045)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2138)
Chaukhamba | चौखंबा (3455)
Jyotish (ज्योतिष) (1636)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25422)
History (इतिहास) (9380)
Philosophy (दर्शन) (3706)
Santvani (सन्त वाणी) (2597)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist