अरुण अर्णव खरे 24 मई 1956 को अजयगढ़, पन्ना (म.प्र.) में जन्म। भोपाल विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक। संप्रति मध्यप्रदेश शासन में मुख्य अभियंता पद पर कार्यरत रहते हुए सेवा निवृत । साहित्य की सभी विधाओं में लेखन कहानी और व्यंग्य लेखन में देश भर में चर्चित नाम। एक उपन्यास "कोचिंग @ कोटा", चार व्यंग्य संग्रह "हेश, टैग और मैं", "उफ्फ ! ये एप के झमेले", "एजी, ओजी, लोजी, इमोजी" और "मेरे प्रतिनिधि हास्य-व्यंग्य" तथा तीन कहानी संग्रह "भास्कर राव इंजीनियर", "चार्ली चैप्लिन ने कहा था" तथा "पीले हाफ पैंट वाली लड़की" सहित दो काव्य कृतियाँ "मेरा चाँद और गुनगुनी धूप" तथा "रात अभी स्याह नहीं" प्रकाशित। दो दर्जन से अधिक संग्रहों में कहानी व व्यंग्य शामिल। इनके अतिरिक्त खेलों पर भी आठ पुस्तकें प्रकाशित। इंडिया टुडे, अहा जिंदगी, कथादेश, वागर्थ, कथाक्रम, नूतन कहानियाँ, कथा समवेत, रचना उत्सव, विभोम स्वर, विश्वगाया, व्यंग्य यात्रा, अट्टहास, अक्षरा, गगनांचल, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, जनसंदेश टाइम्स, जनसत्ता, ट्रिब्यून सहित देश की सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं एवं वेब पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित । साहित्यिक उपलब्धियों के लिए कादम्बरी सम्मान (चार्ली चैप्लिन ने कहा था), जयपुर साहित्य संगीति सम्मान (पीले हाफ पैंट वाली लड़की), पं. कुंजीलाल दुबे स्मृति राष्ट्रीय पुरस्कार (उफ्फ ! ये एप के झमेले), श्रीलाल व्यंग्य साहित्य सम्मान (मेरे प्रतिनिधि हास्य व्यंग्य) तथा शिक्षाविद पृथ्वीनाथ भान सम्मान, जयपुर व साहित्य एवं व्यंग्य संस्थान सम्मान, रायपुर (कोचिंग@कोटा) सहित लगभग बीसाधिक पुरस्कार एवं सम्मान। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर भी वार्ताओं का प्रसारण। वर्ष 2017 में अमेरिका व 2018 में मॉरिशस में काव्यपाठ। वर्ष 2015 में भोपाल तथा 2018 में मॉरिशस में सम्पन्न 10वें व 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में प्रतिभागिता। मॉरिशस में "हिन्दी की सांस्कृतिक विरासत" विषय पर आलेख की प्रस्तुति।
Hindu (हिंदू धर्म) (14008)
Tantra (तन्त्र) (1038)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2137)
Chaukhamba | चौखंबा (3467)
Jyotish (ज्योतिष) (1630)
Yoga (योग) (1212)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (716)
Sahitya (साहित्य) (25299)
History (इतिहास) (9362)
Philosophy (दर्शन) (3708)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist