प्रकाशकीय
कथामालाश्रृंखला के अंतर्गत चुनिंदा कहानीकारों द्वारा स्वचयनित कहानियों का संचयन एवं उनका संपादन किया है। कथामाला उद्यान के प्रथम पुष्प के रूप में चित्रा मुद्गल की कहानियों का संकलन प्रस्तुत किया जा चुका है। रोचिका शर्मा के द्वारा 15 कहानियों का चयन स्वयं किया गया है। 'कथामाला' संकलन मेरी ड्रीम प्रोजेक्ट कही जा सकती है और पहले की अन्य योजनाओं जैसे 'कवि के मन से', 'अंतर्राष्ट्रीय व्यंग्य संकलन', 'इदं न मम्' एवं 'यथावत' में विभिन्न विधाओं पर कार्य किया गया है किंतु कथामाला एक वृहद योजना है। साक्षात्कारों के संकलन की परियोजनाओं से वृहत एवं विस्तृत है। विभिन्न रूपों में रचनाओं का संकलन एवं संचयन प्रस्तुत किया जा रहा है।
'कथामाला' श्रृंखला में चुनिंदा कहानीकारों की चुनिंदा कथाओं को चयनित करके कहानीकार के द्वारा स्वयं प्रस्तुत किया जाता है। जिससे कहानीकार की कहानी से आत्मीयता स्पष्ट होती है। 'कथामाला' योजना का उद्देश्य है कि पाठकों को चुनिंदा साहित्यकारों की स्वयं चयनित श्रेष्ठ कहानियों का गुलदस्ता प्रस्तुत किया जाए। इस प्रकार एक संकलन में सात से ग्यारह कहानियाँ संकलित की गई हैं।
प्रस्तुत पुस्तक अर्थात् रोचिका शर्मा की कहानियों का यह संकलन 'कथामाला' की पुस्तक संख्या 16 के रूप में तैयार किया गया है। इस संकलन में उनकी 15 कहानियाँ हैं, जिनके शीर्षक इस प्रकार हैं- 1. उड़ते हुए फुस्स पटाखे, 2. वो नौ माह, 3. मुस्कुराती साँझ, 4. डी क्लटर जिंदगी, 5. भाग्या, 6. उडीक, 7. राह ताकता इनबॉक्स, 8. मन केसरिया रंग दो जी, 9. वी आर ईडियट्स, 10. चोर-चोर, 11. जो रंग दे वो रंगरेज, 12. बट जॉइंट, 13. यह तो होना ही था, 14. दिन-दिन बढ़ती काली घास, 15. मेरा क्या कसूर था।
इस प्रकार 'कथामाला' श्रृंखला में अन्य कहानीकारों के संकलन प्रकाशन के विभिन्न चरणों में हैं और शीघ्र आपके समक्ष प्रस्तुत किए जाएँगे।
हमें इस 'कथामाला' को मनीषियों एवं पाठकों को प्रस्तुत करने में अपार हर्ष है। आशा है पाठकों को इंडिया नेटबुक्स की यह पहल सार्थक लगेगी।
उल्लेखनीय है कि इस पुस्तक के विक्रय से प्राप्त धनराशि बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण हेतु बीपीए फाउंडेशन को दान में दी जाएगी।
Hindu (हिंदू धर्म) (14136)
Tantra (तन्त्र) (1050)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1639)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (715)
Sahitya (साहित्य) (25539)
History (इतिहास) (9439)
Philosophy (दर्शन) (3742)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist